Shadow

BREAKING NEWS

17 अगस्त 1909 : सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी मदन लाल ढींगरा का बलिदान

17 अगस्त 1909 : सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी मदन लाल ढींगरा का बलिदान

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, साहित्य संवाद
लंदन में अंग्रेज अधिकारी वायली को गोली मारी थी --रमेश शर्मा स्वत्व और स्वाभिमान रक्षा के लिये क्राँतिकारियों ने केवल भारत की धरती पर ही अंग्रेज अधिकारियों को गोली मारकर मौत की नींद नहीं सुलाया अपितु लंदन में भी क्रूर अंग्रेजों के सीने में गोली उतारी है । क्राँतिकारी मदन लाल ढींगरा ऐसे ही क्राँतिकारी थे जिन्होंने लंदन में भारतीयों का अपमान करने वाले अधिकारी वायली के चेहरे पर पाँच गोलियाँ मारकर ढेर कर दिया था ।सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी मदनलाल धींगरा का जन्म 18 सितंबर 1883 को पंजाब प्राँत के अमृतसर नगर में हुआ था । परिवार की पृष्ठभूमि सम्पन्न और उच्च शिक्षित थी । पिता दित्तामल जी सिविल सर्जन थे और आर्यसमाज से जुड़े थे । पर स्थानीय अंग्रेज अधिकारियों के भी विश्वस्त माने जाते थे । जबकि माताजी अत्यन्त धार्मिक एवं भारतीय संस्कारों में रची बसी थीं । वे आर्यसमाज के प्रवचन आयोजनों में नियमित श्र...
बंटवारा जो हम भूले नहीं

बंटवारा जो हम भूले नहीं

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार
-बलबीर पुंज बीते मंगलवार (15 अगस्त) भारत ने अपना 77वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। निसंदेह, यह दिन भारतीय इतिहास का एक मील का पत्थर है। परंतु इसके साथ विभाजन की दुखद स्मृति भी जुड़ी हुई है। विश्व के इस भूक्षेत्र का त्रासदीपूर्ण बंटवारा, कोई एकाएक या तत्कालीन मुस्लिम समाज के किसी तथाकथित उत्पीड़न का परिणाम नहीं था। इसके लिए उपनिवेशी ब्रितानियों के साथ जिहादी मुस्लिम लीग और भारत-हिंदू विरोधी वामपंथियों ने अपने-अपने एजेंडे की पूर्ति हेतु एक ऐसा वैचारिक अधिष्ठान तैयार किया था, जिसने कालांतर में भारत को तीन टुकड़ों में विभाजित कर दिया। यह देश में पिछले 100 वर्षों की सबसे बड़ी सांप्रदायिक घटना थी। दुर्भाग्य से इसकी विषबेल खंडित भारत में अब भी न केवल जीवित है, साथ ही वह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए चुनौती भी बन हुई है। भारतीय उपमहाद्वीप में पाकिस्तान कैसे उभर...
कृत्रिम बौद्धिक शक्ति और भारत

कृत्रिम बौद्धिक शक्ति और भारत

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
विश्व में जिस चैट जीपीटी का बोलबाला है, वो चैट जीपीटी ने इन्सान को इतनी कृत्रिम बौद्धिक शक्ति प्रदान करती है| जिससे संकट दिख रहा है कि शायद मानव को अब मौलिक चेतना और बौद्धिक विकास की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। जब हर प्रश्न का जवाब गढ़ा-गढ़ाया चैट जीपीटी पर हो तो मानव अपनी बुद्धि को कष्ट क्यों देगा? अब चैट जीपीटी नेताओं को उनके भाषण, कवियों को उनकी कविताओं के उचित शब्द, नाटकों के संवाद और अध्यात्म के नये शब्द सुझा और समझा सकती है। संकट पैदा हो गया कि अगर ऐसा हो गया तो प्रखर चेतना वाले इन्सान क्या हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे? क्या उनकी मौलिक सृजनात्मक प्रतिभा के मुकाबले में यह यांत्रिक असाधारण क्षमता अवरोध बनकर खड़ी हो जाएगा| जैसे किंडल के आगमन ने पुस्तक की उपयोगिता पर प्रश्नचिन्ह खड़े किये थे। तब लगने लगा था कि अब पुस्तक का अस्तित्व मिट जायेगा व पत्र-पत्रिकाएं भी अप्रासंगिक हो जाएंगी जबकि ...
हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाते योगी आदित्यनाथ

हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाते योगी आदित्यनाथ

BREAKING NEWS, TOP STORIES, धर्म, राज्य
विधानसभा सत्र में योगी जी ने विरोधी दलों पर बनाई मनोवैज्ञानिक बढ़त !मृत्युंजय दीक्षितउत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र संपन्न हुआ। इस सत्र में जहाँ एक ओर कई ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन ने प्रदेश के विपक्ष को चिंता में डाल दिया। केंद्र में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया और प्रधानमंत्री जी के उत्तर के बीच में स्वयं ही बहिर्गमन कर अपनी किरकिरी करा ली, इसका प्रभाव विधानसभा सत्र पर भी दिखा।संसद में आई.एन.डी.आई.ए का अविश्वास प्रस्ताव गिर जाने के बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सियासी तंज कसे और कहा कि हम 2024 ही नहीं अपितु 27 व 32 भी जीतेंगें। योगी जी की इस भविष्यवाणी से विरोधी दल के नेता सकपका गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में जहां प्...
<strong>अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपीआई की स्वीकार्यता भारतीय रुपए को मजबूती प्रदान करेगी</strong>

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपीआई की स्वीकार्यता भारतीय रुपए को मजबूती प्रदान करेगी

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, आर्थिक, विश्लेषण
भारतीय यूनीफाईड पेमेंट इंटरफेस को कई देश अपनाने को तैयार हो गए हैं। भारत के पड़ौसी देश श्रीलंका ने भी अभी हाल ही में यूपीआई को अपना लिया है। पूर्व में, भारत और श्रीलंका की सरकारों के बीच इस सम्बंध में सहमति बन गई थी। फ्रान्स, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर ने पहिले ही भारतीय यूपीआई को अपना लिया है। इससे भारत के नागरिकों एवं यूपीआई अपनाने वाले अन्य देशों के बीच रुपए का लेनदेन आसान हो जाएगा। आम नागरिकों को इससे बहुत फायदा होगा क्योंकि रुपए को पहिले अमेरिकी डॉलर में बदलकर फिर अन्य देशों की मुद्रा में परिवर्तन करने के अतिरिक्त खर्च से बचा जा सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत आने वाले सभी यात्रियों को यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने की सलाह दी है ताकि रुपए के उपयोग को बढ़ावा मिल सके।        विभिन्न देशों के बीच विदेशी व्यापार के व्यवहारों का निपटान करने हेतु उत्पादों...
बदलेंगे अंग्रेजों के ज़माने के कानून

बदलेंगे अंग्रेजों के ज़माने के कानून

BREAKING NEWS, Today News, समाचार
आपराधिक न्याय प्रणाली ब्रिटिश औपनिवेशिक न्यायशास्त्र की प्रतिकृति है, जिसे राष्ट्र पर शासन करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था, न कि नागरिकों की सेवा करने के लिए। आपराधिक न्याय प्रणाली का उद्देश्य निर्दोषों के अधिकारों की रक्षा करना और दोषियों को दंडित करना था, लेकिन आजकल यह प्रणाली आम लोगों के उत्पीड़न का एक साधन बन गई है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, न्यायिक प्रणाली में, विशेषकर जिला और अधीनस्थ अदालतों में लगभग 3.5 करोड़ मामले लंबित हैं, जो इस कहावत को चरितार्थ करता है कि "न्याय में देरी, न्याय न मिलने के समान है।" भारत में दुनिया के सबसे अधिक संख्या में विचाराधीन कैदी हैं। भ्रष्टाचार, भारी काम का बोझ और पुलिस की जवाबदेही त्वरित और पारदर्शी न्याय देने में बड़ी बाधा है। -डॉ सत्यवान सौरभ 11 अगस्त 2023 को ब्रिटिश काल के 164 साल पुराने कानूनों को बदलने के लिए तीन नए विधेयक संसद ...
अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण को कैसे देखें

अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण को कैसे देखें

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
अवधेश कुमारअविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर कई तरह के विवाद उत्पन्न हुए हैं। इसमें दो राय नहीं कि राहुल के भाषण पर पक्ष - विपक्ष सहित पूरे देश की नजर थी। मार्च में सूरत न्यायालय की सजा के कारण उनकी संसद सदस्य चली गई थी और उच्चतम न्यायालय द्वारा सजा पर रोक लगाये जाने के बाद अविश्वास प्रस्ताव के दौरान ही वे लोकसभा में वापस आए। उनकी वापसी के दिन जिस तरह भाजपा विरोधी दलों ने उनका स्वागत किया वह बता रहा था कि मार्च से अगस्त तक राजनीति में कितना परिवर्तन आ गया है। वस्तुतः जब उनकी संसद सदस्यता गई थी तब भाजपा विरोधी विपक्षी मोर्चा का गठन नहीं हुआ था। 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी मोर्चा आईएनडीआईए के गठन के बाद भाजपा विरोधी विपक्ष की राजनीति की तस्वीर कांग्रेस और राहुल गांधी के संदर्भ में काफी हद तक बदली हुई है । इस कारण यह उम्मीद थी कि राहुल गांधी तथ्यों और तर्...
भारतीय परंपरा, संस्कृति और विचार की सच्ची प्रतीक और संवाहक रही है संस्कृत।

भारतीय परंपरा, संस्कृति और विचार की सच्ची प्रतीक और संवाहक रही है संस्कृत।

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, संस्कृति और अध्यात्म
भले ही आज के युग में संस्कृत को एक 'मृत भाषा' की संज्ञा दे दी गई है लेकिन संस्कृत ही आज दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है जिसे सबसे प्राचीन भाषा होने का गौरव प्राप्त है। आज दुनिया में लगभग 6-7 हजार से भी ज्यादा भाषाओं का प्रयोग किया जाता है और इन सभी भाषाओं की जननी संस्कृत को ही माना जाता है। यहां यह कहना कदापि ग़लत नहीं होगा कि  संस्कृत केवल एक मात्र भाषा नहीं है अपितु संस्कृत एक विचार है। संस्कृत एक संस्कृति है, एक संस्कार है। संस्कृत में विश्व का कल्याण है, शांति है ,सहयोग है वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना निहित है।महर्षि श्री अरबिंदों के शब्दों में ‘अगर मुझसे पूछा जाए कि भारत के पास सबसे बड़ा खजाना क्या है और उसकी सबसे बड़ी विरासत क्या है, तो मैं बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दूंगा कि यह संस्कृत भाषा और साहित्य है और इसमें वह सब कुछ है। यह एक शानदार विरासत है, और जब तक यह हमारे लोगों के...
<strong>भारतीय रिजर्व बैंक ने नहीं बढ़ाई ब्याज दर</strong>

भारतीय रिजर्व बैंक ने नहीं बढ़ाई ब्याज दर

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय, सामाजिक
वैश्विक स्तर पर आर्थिक विकास की तुलना में मुद्रास्फीति को दी जा रही है प्राथमिकताआज विश्व के समस्त देश आर्थिक विकास के एजेंडा पर कम ध्यान देते हुए मुद्रा स्फीति को नियंत्रित करने के प्रयासों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। हालांकि मुद्रा स्फीति को नियंत्रित करने के लिए आपूर्ति के साधनों में सुधार करने पर पूरा ध्यान होना चाहिए परंतु बाजार में उत्पादों की मांग कम करने के उद्देश्य से समस्त देश केवल ब्याज दरों में लगातार वृद्धि करते पाए जा रहे हैं। ब्याज दरों में लगातार बढ़ौतरी से न केवल वित्त की उपलब्धता पर विपरीत प्रभाव दिखाई देने लगता है बल्कि वित्त की लागत भी बढ़ने लगती है, जिससे बाजार में उत्पादों की मांग कम होने लगती है, उत्पादन गतिविधियों में ठहराव आता है, बैकों की लाभप्रदता पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है एवं रोजगार के अवसर कम होने लगते हैं। कुल मिलाकर, पूरा आर्थिक चक्र ही विपरीत रूप से प्रभ...
Flying kiss: फ्लाइंग किस पर किन धाराओं में दर्ज हो सकती है FIR, कितनी सजा का प्रावधान, जानें सबकुछ

Flying kiss: फ्लाइंग किस पर किन धाराओं में दर्ज हो सकती है FIR, कितनी सजा का प्रावधान, जानें सबकुछ

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
Rahul Gandhi News: फ्लाइंग किस देकर एक बार फिर राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने सांसद के रूप में बहाल होने के बाद पार्लियामेंट में अपना पहला भाषण दिया। अपना भाषण खत्म करने के बाद जब राहुल गांधी बाहर जा रहे थे तभी कुछ ऐसा हुआ जिसका महिला सांसदों विरोध किया है। महिला सांसदों ने विरोध जताते हुए पत्र सौंपकर लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसद में बीजेपी सांसदों को फ्लाइंग किस का इशारा किया। इस वाकये के बाद महिला सांसद खफा हो गईं और मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपा। अब देखना है कि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन होता है या नहीं? इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि फ्लाइंग किस पर किन धाराओं में एफआई दर्ज हो सकती और क्या सजा मिल सकती है। *साल 2019 के मामले से समझते हैं*एक मामले में एक...