बदलाव का संवाहक बना -मन की बात
बदलाव का संवाहक बना -मन की बातसनातन हिंदू संस्कृति का भी हो रहा विकासमृत्युंजय दीक्षितप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम, “मन की बात” ने अपने सौ एपिसोड सफलतापूर्वक पूर्ण किए, यह आकाशवाणी के इतिहास का एक ऐसा कर्यक्रम बना जिसमें देश के प्रधानमंत्री ने मासिक रूप से आम जनता से सीधा संवाद किया और इसे राजनीति से पृथक अलग रखा। यह एक सुखद अनुभव है कि प्रधानमंत्री का मन की बात अर्यक्रम बदलाव का संवाहक बन बनकर क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। इस कार्यक्रम ने वृहद् भारतीय समाज को निराशा व अंधकार से निकलने में सहायता दी है और विकास व प्रगति के नये पंख लगाए हैं । ”मन की बात“ कार्यक्रम से नया जोश, उत्साह व उमंग पैदा होती रही है तथा भविष्य में भी होती रहेगी। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से ही भारत की संस्कृतिक व विरासत एक बार फिर पुनजीर्वित हो रही है।हमारा भारतीय समाज जिन परम्पराओं को भूल चुक...









