Shadow

BREAKING NEWS

तवांग पर खाली-पीली शोर

तवांग पर खाली-पीली शोर

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण
*डॉ. वेदप्रताप वैदिक* समझ में नहीं आता कि तवांग क्षेत्र में हुई भारतीय और चीनी फौजियों की मुठभेड़ पर विपक्ष ने संसद में इतना हंगामा क्यों खड़ा कर दिया। यदि चीनी सैनिक हमारी सीमा में घुस जाते और हमारी जमीन पर कब्जा कर लेते तो यह हमारी चिंता का विषय जरुर होता लेकिन यदि इसमें भी सरकार की लापरवाही या कमजोरी होती तो विपक्ष का हंगामा जायज होता। 9 दिसंबर को घटी इस घटना की खबर ने एक सप्ताह बाद तूल पकड़ा है, यह तथ्य ही यह बताता है कि इसे लेकर संसद की कार्रवाई का बहिष्कार करना ज़रा ज्यादा चतुराई दिखाना है। इन दिनों सरकार को लताड़ने के लिए कांग्रेस और विपक्ष के पास कोई खास मुद्दे नहीं हैं। इसीलिए तवांग के मामले को तूल दिया जा रहा है। विपक्ष का काम सरकार को निरंतर पिन चुभाते रहना है, इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन उसे यह भी सोचना चाहिए कि चीन से पिटने की मनमानी व्याख्या का प्रचार करने से हमारे सैनि...
आदिवासी का भाजपा से जुड़ना है नई राजनीतिक दिशा

आदिवासी का भाजपा से जुड़ना है नई राजनीतिक दिशा

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
ललित गर्ग इनदिनों गुजरात में विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर चर्चा एवं समीक्षा का बाजार गर्माया हुआ है। इस ऐतिहासिक जीत में आदिवासी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आदिवासी समुदाय को कांग्रेस का मजबूत वोट बैंक माना जाता रहा था, उसमें भाजपा सेंध लगाने में सफल हुई है तो इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आदिवासी क्षेत्रों में हुई चुनावी-सभाएं एवं भाजपा की चुनावी रणनीति कारगर मानी जायेगी। भाजपा ने आदिवासी इलाके की 27 सीटों में से 23 सीटें कर कांग्रेस के इस गढ़ को ध्वस्त कर दिया हैं। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने आदिवासी इलाके की 17 सीटें जीती थी। इस बार वह उनमें ने 3 ही बरकरार रख पाई। यह आदिवासी समुदाय का भाजपा से जुड़ने का स्पष्ट संकेत भविष्य की राजनीति को नयी दिशा एवं दृष्टि देता रहेगा।गुजरात में आदिवासी मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण हो...
ऋषि राजपोपट और पाणिनि

ऋषि राजपोपट और पाणिनि

BREAKING NEWS, TOP STORIES, संस्कृति और अध्यात्म
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके 27 वर्षीय ऋषि राजपोपट द्वारा पाणिनि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके 27 वर्षीय ऋषि राजपोपट द्वारा पाणिनि व्याकरण की सदियों से उलझी गुत्थी सुलझाने की खबर आपको भी मिली होगी। ऋषि ने बहुत सुन्दर बात कही है कि समाधान सदियों से विद्वानों की नजर के सामने था लेकिन उनके अक्ल से परे था। उनके द्वारा प्रस्तुत समाधान पढ़कर ऐसा ही लगा कि इतनी जरा सी बात विद्वान सदियों से नहीं समझ पा रहे थे!  भाषा के क्षेत्र में पूरी दुनिया में पाणिनि की प्रतिभा अतुलनीय हैं। भारतीयों के लिए राहत की बात इतनी ही है कि एक भारतीय ने ही यह गुत्थी सुलझायी है। गुत्थी यह थी कि पाणिनि व्याकरण के अनुसार जब संस्कृत में दो शब्दों को मिलाकर कोई नया शब्द बनाया जाता है तो दोनों शब्दों पर दो अलग-अलग नियम लागू हो सकते हैं और दोनों नियमों से दो अलग-अलग शब्द बनेंगे। समस्या यह थी कि जब...
महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी में बाधाएं

महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी में बाधाएं

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण
मौजूदा पितृसत्तात्मक मानदंड सार्वजनिक या बाजार सेवाओं को लेने में एक महत्वपूर्ण बाधा उत्पन्न करते हैं। चाइल्डकैअर और लचीले काम के मुद्दे को संबोधित करने से सकारात्मक सामाजिक मानदंडों को शुरू करने में मदद मिल सकती है जो अवैतनिक देखभाल और घरेलू काम के बोझ के पुनर्वितरण को प्रोत्साहित करते हैं। महिलाओं के कुशल लेकिन अवैतनिक कार्यों का एक बड़ा स्पेक्ट्रम अर्थव्यवस्था में सीधे योगदान देता है। फिर भी, 'काम' के लिए जिम्मेदार नहीं होने के कारण इसका अवमूल्यन महिलाओं की स्थिति को कमजोर करता है, जिससे उनकी भेद्यता बढ़ जाती है। सार्वजनिक सेवाओं में अवसर की समानता सुनिश्चित करके लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। हालाँकि, इन समाधानों का एक सीमित प्रभाव होगा जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति के व्यवहार परिवर्तन को लक्षित न किया जाए। -प्रियंका सौरभ जबकि शिक्षा और पोषण में लैंग...
राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS
President presents National Energy Conservation Awards on National Energy Conservation Day राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर आज (14 दिसंबर, 2022) नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार और राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने इस अवसर पर 'ईवी-यात्रा पोर्टल' का भी शुभारंभ किया। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा निकटतम सार्वजनिक ईवी चार्जर के लिए इन-व्हीकल नेविगेशन की सुविधा के लिए 'ईवी-यात्रा पोर्टल' विकसित किया गया है। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि यह सुनिश्चित करना हम सभी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आने वाली पीढ़ियां प्र...
Pheromone play a role in reproduction of mouse deer

Pheromone play a role in reproduction of mouse deer

BREAKING NEWS, TOP STORIES
Indian chevrotain or mouse deer plays a significant role in the forest ecosystem as a seed disperser. Though commonly found in forested areas, this smallest wild deer has been listed in Schedule I of the Wildlife Protection Act (1972) due to frequent hunting for bushmeat. A group of researchers from the Laboratory for the Conservation of Endangered Species (LaCONES), CSIR-Centre for Cellular and Molecular Biology (CCMB), has discovered the factors that may help in breeding mouse deer. A conservation breeding and species recovery programme for mouse deer was initiated in 2010 by Nehru Zoological Park, Hyderabad, in collaboration with the LaCONES at CSIR-CCMB, with support from the Central Zoo Authority. The programme started with six individuals (two males and four females) and aimed t...
भोपाल में आयोजित होगा आठवाँ भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

भोपाल में आयोजित होगा आठवाँ भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

BREAKING NEWS, TOP STORIES
विज्ञान का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) का 8वाँ संस्करण भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। राजा भोज की नगरी में 21-24 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में देश-विदेश के वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीविद, नीति-निर्माता, शिल्पकार, स्टार्टअप्स, किसान, शोधार्थी, छात्र और नवोन्मेषक हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि यह भारत की वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय प्रगति की उपलब्धियों का उल्लास मनाने का एक उत्सव है। डॉ सिंह ने कहा है कि यह विज्ञान महोत्सव महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता के साथ आयोजित हो रहा ...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, राष्ट्रीय
देश को आज आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी क्षेत्रों में तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, गाजियाबाद में राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान और दिल्ली में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान का उद्घाटन गोवा में डिजिटल माध्यम से किया। प्रधानमंत्री आज पणजी, गोवा में 9वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) के समापन समारोह में शामिल हुए। चार दिवसीय 9वें डब्ल्यूएसी में आयुर्वेद क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए बौद्धिक आदान-प्रदान में संलग्न होने के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक हितधारकों, उद्योग के दिग्गजों, चिकित्सकों, पारंपरिक चिकित्सकों, शिक्षाविदों और निर्माताओं को विवेचना करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान किया। इस समापन समारोह में गोवा के राज्यपाल श्री पी एस श्रीधरन पिल्लई...
पैसिव फायर सिस्टम परीक्षण के लिए नई प्रयोगशाला

पैसिव फायर सिस्टम परीक्षण के लिए नई प्रयोगशाला

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES
आग से सुरक्षा संबंधित इंजीनियरिंग को बढ़ावा देने और पैसिव फायर सिस्टम के परीक्षण के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गाँधीनगर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक नई एवं उन्नत प्रयोगशाला स्थापित की गई है। पैसिव फायर बैरियर के लिए अनुसंधान एवं विकास और परीक्षण प्रयासों में यह प्रयोगशाला सहायता करेगी। यह प्रयोगशाला एक परीक्षण सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करेगी; और उद्योगों को नये फायर उत्पाद विकसित करने तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बिल्डिंग कोड्स के अनुपालन में सहायक होगी। इससे ऊँची इमारतों, हवाईअड्डों, मेट्रो रेल, और अन्य बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं में बिल्डिंग घटकों के परीक्षण के माध्यम से अग्नि सुरक्षा को बढ़ाया जा सकेगा। यह अत्याधुनिक सुविधा केंद्र अग्निरोधी दरवाजों, आग प्रतिरोधी दीवारों, डैम्पर्स, फायर पर्दों, दरवाजों के हार्डवेयर, हॉरिजॉन्टल थ्रु पेनीट्रेशन फाय...
भाजपा की विजय : एक दृष्टि

भाजपा की विजय : एक दृष्टि

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य
अथक परिश्रम के पश्चात प्राप्त की गई विजय का सुख स्वयं में अत्यधिक लुभावना होता है और उस सुख को चाटुकार लोग अपनी चाटुकारिता से अत्यधिक मिठास से भर देते हैं। वास्तव में गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा को एक श्रेष्ठ जनाधार के साथ विजयश्री प्राप्त हुई। अब इस विजयश्री प्राप्ति के पश्चात भाजपा के नीतिकारों को स्व-आंकलन करना भी आवश्यक है। यदि भाजपा की विजय का आंकलन निष्पक्षता के साथ किया जाए तो केजरीवाल जी का दिवास्वप्न इस चुनाव परिणाम के माध्यम से हकीकत में तो नहीं बदल सका परन्तु उसने प्रदेश से कांग्रेस को समाप्त कर भाजपा को प्रचण्ड जीत की ओर उन्मुख अवश्य किया।   गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम के विषय में भाजपा को और अधिक मंथन करने की आवश्यकता है। इस विजयश्री को प्राप्त करने के लिए भाजपा ने क्या-क्या दांव पर लगाया यह जानना अतिआवश्यक है। इन चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी एवं गृ...