“अमृतकाल में अहम होगी विज्ञान संचार और लोकप्रियकरण की भूमिका
“अमृतकाल में अहम होगी विज्ञान संचार और लोकप्रियकरण की भूमिका”
नई दिल्ली, 12 अक्तूबर (इंडिया साइंस वायर): भारत को 21वीं सदी में विकसित राष्ट्र बनने
का एकमात्र आधार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी होगी। वरिष्ठ विज्ञान पत्रकार एवं लेखक पल्लब
बागला ने यह बात विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के स्वायत्त संगठन विज्ञान
प्रसार के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अपने विशेष व्याख्यान के दौरान कही
है। विज्ञान संचार और लोकप्रियकरण के जरिये समाज में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने के
उद्देश्य से 11 अक्तूबर 1989 को विज्ञान प्रसार की स्थापनी हुई थी। चार दशकों की अपनी
पत्रकारीय यात्रा के दौरान पल्लब बागला ने भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित
बदलावों को करीब से देखा है और उन्हें कवर किया है।
पल्लब बागला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि
“जब हम अपने व...









