Shadow

BREAKING NEWS

अशोक गहलोत की जादूगरी में फंस गया गांधी परिवार।

अशोक गहलोत की जादूगरी में फंस गया गांधी परिवार।

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
अशोक गहलोत की जादूगरी में फंस गया गांधी परिवार। अपनी सरकार की कामयाबी के लिए गहलोत अब मोदी सरकार के गृहमंत्री अमित शाह से भी सहयोग लेने को तैयार। ================ 8 अक्टूबर को कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में यदि उद्योगपति गौतम अडानी का फेवर किया गया तो वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ भी खड़े हो जाएंगे। वहीं 8 अक्टूबर को ही जयपुर में गहलोत ने कहा कि विकास के लिए उनकी सरकार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जयंत शाह की मदद भी लेने को तैयार हैं। राहुल और गहलोत के बयान से जाहिर है कि अब कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले गांधी परिवार और अशोक गहलोत के बीच दरार बढ़ गई है। सब जानते हैं कि अडानी और अंबानी को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं। लेकिन वहीं कांग्रेस शासित राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अडानी-अंबानी को राजस्थान के विकास में सहा...
आपातकाल के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले – लोकनायक जयप्रकाश नारायण

आपातकाल के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले – लोकनायक जयप्रकाश नारायण

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय
11 अक्टूबर (जन्म जयंती ) पर विशेष - आपातकाल के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले - लोकनायक जयप्रकाश नारायण मृत्युंजय दीक्षित भारतीय लोकतंत्र के महानायक जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 को बिहार के सारन जिले के सिताबदियारा गांव में हुआ था। उनका जन्म ऐसे समय में हुआ था जब देश विदेशी सत्ता के आधीन था और स्वतंत्रता के लिए छटपटा रहा था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा सारन और पटना जिले में हुई थी । वे विद्यार्थी जीवन से ही स्वतंत्रता के प्रेमी थे जब पटना में उन्होने बिहार विद्यापीठ में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लिया तभी से वे स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने लगे थे। तत्कालीन बिहार विद्यापीठ की स्थापना डा. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गयी थी। वे 1922 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गये। जहां उन्होंने 1922 से 1929 तक कैलिफोर्निया तथा विसकांसन विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। वहां पर अपने खर्चे को पूरा व नियं...
यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह ने ली अंतिम सास

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह ने ली अंतिम सास

BREAKING NEWS, Current Affaires, Today News, राज्य
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी संरक्षक और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता के आइसीयू में भर्ती थे। 2 अक्टूबर को हालत गंभीर होने पर उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था, जहां पर वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा। समाजपार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि की है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही होगा। अगले कुछ घंटों बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा। सोमवार सुबह ली अंतिम सास गुरुग्राम के जागरण संवाददाता आदित्य राज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ...
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवंबर 2022 को देश भर में लगेगी

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवंबर 2022 को देश भर में लगेगी

BREAKING NEWS, TOP STORIES
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवंबर 2022 को देश भर में लगेगी उपभोक्ताओं से संबंधित विचाराधीन मामलों को निपटाने के लिए देश भर में 12 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत व्यवस्था के लाभों और पार्टियों के बीच आपसी समाधान एवं समझौते को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में उपभोक्ता मामलों के निपटारे की उम्मीद है। इस पूरी कार्रवाई के लिए जमीनी स्तर पर कार्य पहले ही शुरू किया जा चुका है। सभी उपभोक्ता आयोगों को उन मामलों की पहचान करने के लिए सूचित कर दिया गया है, जिनमें निपटान की संभावना है। इसके अलावा ऐसे लंबित मामलों की एक सूची तैयार करने को कहा गया है, जिन्हें लोक अदालत में भेजा जा सकता है। विभाग द्वारा सूची बनाने की नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए विभाग एसएमएस तथा ईमेल के माध्यम से उपभोक्ताओं, कंप...
स्वच्छता सारथी समारोह में आकर्षण बनी अपशिष्ट प्रबंधन प्रदर्शनी

स्वच्छता सारथी समारोह में आकर्षण बनी अपशिष्ट प्रबंधन प्रदर्शनी

BREAKING NEWS, TOP STORIES
स्वच्छता सारथी समारोह में आकर्षण बनी अपशिष्ट प्रबंधन प्रदर्शनी नई दिल्ली, अक्तूबर 07 (इंडिया साइंस वायर): भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय द्वारा शुरू की गई स्वच्छता सारथी फेलोशिप योजना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में विगत 30 सितम्बर और 1 अक्तूबर को स्वच्छता सारथी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में देश के 27 राज्यों और 6 केंद्र-शासित प्रदेशों से गत वर्ष चयनित 344 स्वच्छता सारथी फेलो ने अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े अपने कार्यों को पोस्टर, प्रोटोटाइप, आलेख प्रस्तुतिकरण और उत्पाद के रूप में प्रदर्शित किया। स्वच्छता सारथी फेलोशिप के पहले बैच में 344 फेलो का चयन प्रबंधन की बढ़ती चुनौती के प्रभावी और वैज्ञानिक समाधान से संबंधित उनके विचारों एवं कार्ययोजनाओं के आधार पर किया गया है। इन स्वच्छता स...
अब नहीं आती अपनों की चिट्ठी-पत्री

अब नहीं आती अपनों की चिट्ठी-पत्री

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण
(9 अक्टूबर विश्व डाक दिवस विशेष) अब नहीं आती अपनों की चिट्ठी-पत्री संचार क्रांति के इस युग में अब नहीं आती कहीं से भी अपनों की चिट्ठी-पत्री। बदलते दौर में घर से जाते समय अब कोई नहीं कहता कि पहुंतें ही चिट्ठी लिखना। आज की नयी पीढ़ी पत्र लेखन की कला से कोसो दूर है। वास्तव में नयी पीढ़ी यह भी नयी जानती कि डाकिया भी कोई होता है। चैटिंग के इस ज़माने में  न ही उसे पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय पत्र व लिफाफ की जानकारी है। आज इंटरनेट, फोन व मोबाइल ने अब लगभग चिट्ठी लिखने की परंपरा को समाप्त कर दिया है। बरसों पूर्व में घर से बाहर जाते समय कहा जाता था कि पहुंचतें ही पत्र लिखना। लेकिन अब न ही कोई कहता है और न ही पत्र लिखने की जरूरत है। भागदौड़ भरी जिंदगी में घर से निकलकर मंजिल तक...
ज़ीनिक्स शोध: दवा-प्रतिरोधक टीबी का इलाज बेहतर हुआ संभव

ज़ीनिक्स शोध: दवा-प्रतिरोधक टीबी का इलाज बेहतर हुआ संभव

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय
ज़ीनिक्स शोध: दवा-प्रतिरोधक टीबी का इलाज बेहतर हुआ संभव शोभा शुक्ला - सीएनएस पिछले माह प्रकाशित "ज़ीनिक्स" (ZeNix) शोध के नतीजों ने यह सिद्ध कर दिया है कि दवा प्रतिरोधक टीबी का इलाज सिर्फ 6 महीने में हो सकता है (वर्तमान में अक्सर जिसमें 20-24 महीने या अधिक लगते थे), और इलाज की सफलता दर 40% - 50% से बढ़ कर 93% तक हो सकती है। इससे भी ज़्यादा ज़रूरी तथ्य यह है कि इस नए शोध में इस्तेमाल हुई दवाओं के कारण विषाक्तता बहुत कम हुई है। दवा-प्रतिरोधक टीबी क्या है? जब टीबी कीटाणु (बैक्टीरिया) किसी दवा से प्रतिरोधक हो जाता है तो वह दवा उसको मार नहीं पाती। ऐसी दवा-प्रतिरोधक टीबी के इलाज के लिए अन्य दवा का उपयोग किया जाता है जिसके प्रति वह कीटाणु प्रतिरोधक नहीं है। पर दवाएँ सीमित हैं इसीलिए दवा प्रतिरोधक टीबी का इलाज मुश्किल, लम्बा (2 साल तक या अधिक अवधि का), और जटिल हो जाता है, और इलाज के परिण...
दुुनिया के नवाचार में भारत की छलांगं एक बड़ी उपलब्धि

दुुनिया के नवाचार में भारत की छलांगं एक बड़ी उपलब्धि

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
दुुनिया के नवाचार में भारत की छलांगं एक बड़ी उपलब्धि- ललित गर्ग -भारत दुनिया में नवाचार की दृष्टि से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है। संभवतः आजादी के बाद यह पहला अवसर है कि भारत के विकास की दृष्टि से नवाचार (इनोवेशन) के जितने सफल एवं सार्थक प्रयोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं, उतने पूर्व में नहीं हुए हैं। उससे दुनिया में भारत की छवि बदली है एवं प्रतिष्ठा बढ़ी है। दुनिया में तरक्की व प्रगति का बुनियादी आधार नवाचार ही होता है। इस क्षेत्र से भारत के लिए सुखद और गर्व करने योग्य खबर है कि हमनेे एक बड़ी छलांग लगाई है। एक साल पहले के 46वें स्थान के मुकाबले अब हम 40वें स्थान पर आ गए हैं। सात साल में भारत इनोवेशन का निर्धारण करने वाली ग्लोबल इंडेक्स में 81वें स्थान से उछलकर 40वें पायदान पर पहुंच गया है। शीर्ष स्तर पर एक साल में छह स्थान की एवं सात साल में 41 स्थान की छलांग...
गृहमंत्री का जम्मू -कश्मीर दौरा, बड़ी तैयारी का संकेत !

गृहमंत्री का जम्मू -कश्मीर दौरा, बड़ी तैयारी का संकेत !

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
गृहमंत्री का जम्मू -कश्मीर दौरा, बड़ी तैयारी का संकेत ! मृत्युंजय दीक्षित जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद -370 और 35-ए का समापन होने के बाद अब केंद्र सरकार ने वहां की राजनीति में भी अहम बदलाव करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। विजयादशमी के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करके अपनी धारदार यात्रा की शुरूआत करते हुए गुपकार समूह की हवा निकालते हुए उन सभी विरोधियों को कड़ा संदेश दिया जो हमेशा पाकिस्तान की तरफदारी करते रहते है। केंद्र सरकार व भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में अपनी सरकार बनाने की तैयारी आरम्भ कर दी है और वहां पर विकास की तीव्र होती गति व दुरूस्त होती कानून व्यवस्था का सहारा लेकर परिवारवाद की राजनीति करने वाले विरोधी दलों का सफाया करने का जिम्मा गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं अपने हाथों में ले लिया है। आज़ादी के बाद से राज्य के तीन परिवारों ने महज अपनी राजनी...
कश्मीरः अमित शाह की दो-टूक बातें

कश्मीरः अमित शाह की दो-टूक बातें

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS
कश्मीरः अमित शाह की दो-टूक बातें* *डॉ. वेदप्रताप वैदिक* गृहमंत्री अमित शाह ने बारामूला में 10 हजार से ज्यादा लोगों की सभा को संबोधित किया, यही अपने आप में बड़ी बात है। उनका यह भाषण एतिहासिक और अत्यंत प्रभावशाली था। हमारे नेता लोग तो डर के मारे कश्मीर जाना ही पसंद नहीं करते लेकिन इस साल कश्मीर में यात्रियों की संख्या 22 लाख रही जबकि पिछले कुछ वर्षों में 5-6 लाख से ज्यादा लोग वहां नहीं जाते थे। बारामूला की जनसभा और यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या ही इस बात के प्रमाण हैं कि कश्मीर के हालात अब बेहतर हुए हैं, खास तौर से 2019 में धारा 370 के हटने के बाद से! लगभग सभी कश्मीरी नेताओं ने धारा 370 हटाने का बहुत जमकर विरोध किया था लेकिन आजकल उनकी हवा निकली पड़ी है, क्योंकि कश्मीर के हालात में पहले से बहुत सुधार है। मनोज सिंहा के उप-राज्यपाल रहते हुए कश्मीर में अब भ्रष्टाचार करने की किसी की हिम्मत ही न...