पीआरएस ओबराय यानी कोरपोरेट जगत के भीष्म पितामह
पीआरएस ओबराय यानी कोरपोरेट जगत के भीष्म पितामह
अथवा
टाटा, नारायणमूर्ति, प्रेमजी जैसे आदरणीय ओबराय भी
आर.के. सिन्हा
एक अजीब सी मानसिकता हमारे देश में बन गई कि हम किसी भी क्षेत्र के कुछेक लोगों की प्रशंसा करके ही इतिश्री कर लेते हैं। यही स्थिति बिजनेस की दुनिया के लिए भी कही जाएगी। कुछ ज्ञानकार और गुणी लोग रतन टाटा, एन. नारायण मूर्ति, अजीम प्रेमजी, मुकेश अंबानी वगैरह की बात करके सोचने लगते हैं कि इससे आगे की चर्चा करना व्यर्थ है। ये ही हमारे कोरपोरेट संसार की सबसे श्रेष्ठ हस्तियां हैं। इसी सोच के कारण वे पृथ्वीराज सिंह ओबराय (पीआरएस) का नाम लेना या उनकी चर्चा करना भूल जाते हैं। उन्हें ‘बिक्की ओबेरॉय’ के नाम से भी जाना जाता है। भारत के होटल सेक्टर में लक्जरी को लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्होंने लगभग 93 साल की उम्र में ओबराय होटल ग्रुप के चेयरमेन पद को छोड़ दिया। कहना होगा कि भार...








