5 अक्टूबर 1524 रानी दुर्गावती का जन्मदिन
दुर्गावती से युद्घ में ही मारा गया था शेरशाह सूरी
---रमेश शर्मा
सामान्यतः हम रानी दुर्गावती को गोंडवाना की महारानी के रूप में जानते हैं । और यह भी जानते हैं कि उन्होंने अकबर के आक्रमण का पुरजोर उत्तर दिया था वे आसफ खाँ की उस कुटिल रणनीति का शिकार बनीं थीं जो उसने जबलपुर के नरई नाले पर धोखे की जमावट की थी । इसी स्थान पर रानी का बलिदान हुआ था । पर यह कितने लोग जानते हैं कि आक्रांता शेरशाह सूरी की मौत कालिंजर के युद्ध में वीरांगना दुर्गावती के प्रहारों से ही हुई थी ।कालिंजर का किला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित है । इस किले और इस क्षेत्र कालिंजर दोनों का इतिहास भारत में हर युग की घटनाओं से जुड़ा है । यदि पुराण काल में विविध नामों से कालिंजर का उल्लेख मिलता है तो मौर्य काल और गुप्त काल में भी । यह कालिंजर का आकर्षण ही है कि लगभग प्रत्येक आक्रांता ने यहाँ हमला बोला । मेहमूद गज...









