Shadow

Today News

नशीला गांधीवाद और सिसोदिया

नशीला गांधीवाद और सिसोदिया

Today News, घोटाला
सिसोदिया को पता था कि व्यक्ति शराब पीकर सत्य बोलता है और चूँकि वे गांधी जी के शिष्य थे व दिल्ली के लोगों को सत्यवादी बनाना चाहते थे इसीलिए उन्होंने शराब की खपत बढ़ाने का निर्णय किया,जिसको सीबीआई शराब घोटाले के रूप में प्रस्तुत कर खामाँखां उनको बदनाम कर रही है। सोमरस के गुणों का तो वेदों में भी वर्णन है। नशीले शिक्षामंत्री के इसी कार्य के लिए केजरीवाल उनको भारत रत्न देने की माँग करते रहे हैं जिस पर मोदी सरकार कान नहीं धर रही। भाजपाई नहीं चाहते कि दिल्ली के विद्यालयों में सत्य का बोलबाला हो और झूठो का मुँह काला हो।नई पीढ़ी के नशीले सत्यवादी भविष्य के निर्माण में लगी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का सभी को साथ देना चाहिए ताकि वे सत्तावादी बने रहें और उनका व उनके नशीले गांधीवाद का विस्तार पूरे देश में हो। ...
लिथियम की प्राप्ति, आधार विरोधाभासी

लिथियम की प्राप्ति, आधार विरोधाभासी

EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, आर्थिक
और भारत के खदान मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने देश में लीथियम और सोने के भंडार खोज निकाले हैं और ऐसे लगभग 51 खनिज ब्लॉक राज्य सरकारों को भी सौंप दिए गए हैं। लीथियम की महत्ता के कारण यह सूचना भारतीय ही नहीं विदेशी समाचारपत्रों में भी छपा। यह खनिज लीथियम-ऑयन बैटरियों का सबसे महत्वपूर्ण घटक है, और स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन तक अनेकानेक बैटरियों में प्रयुक्त होता है। दुनिया जीवाश्म ईंधन से हटकर सतत एवं स्वच्छ ऊर्जा की ओर पहल कर रही है और इस परिवर्तन में एक बड़ी भूमिका लीथियम बैटरियों की है, जो बारम्बार चार्ज होने और लंबे समय तक ऊर्जा का भंडारण करने में सक्षम हैं। इसीलिए लीथियम को अक्सर ‘श्वेत सोना’ या ‘नवीन-तेल’ भी कहा जाता है। देश के भंडारों में जिस भारी मात्रा में लीथियम (5.9 मिलियन टन) होने का संकेत मिला है, उसने विश्वभर को हैरा...
कांग्रेस क्या करे तो बचे ?

कांग्रेस क्या करे तो बचे ?

BREAKING NEWS, Today News, राष्ट्रीय
डॉ. वेदप्रताप वैदिक कांग्रेस पार्टी का वृहद अधिवेशन रायपुर में होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस कमेटी के 1800 सदस्य और लगभग 15 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अधिवेशन में 2024 के आम चुनाव की रणनीति तय होगी। इस रणनीति का पहला बिंदु यही है कि कांग्रेस और बाकी सभी विरोधी दल एक होकर भाजपा का विरोध करें, जैसा कि 1967 के आम चुनाव में डाॅ. राममनोहर लोहिया की पहल पर हुआ था। उस समय सभी कांग्रेस-विरोधी दल एक हो गए थे। न तो नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं आड़े आईं और न ही विचारधारा की बाधाएँ खड़ी हुईं। इस एकता को कुछ राज्यों में सफलता जरूर मिल गई लेकिन वे सरकारें कितने दिन टिकीं। यह अनुभव 1977 में भी हुआ, जब आपात्काल के बाद मोरारजी देसाई और चरणसिंह की सरकारें बनीं। इससे भी कटु हादसा हुआ, विश्वनाथ प्रतापसिंह और चंद्रशेखर की सरकारों के दिनों में। विरोधी दलों की इस अस्वाभाविक एकता के दुष्परिणाम इतने ...
एयरो इंडिया की नयी ऊंचाई, नए भारत की सच्चाई

एयरो इंडिया की नयी ऊंचाई, नए भारत की सच्चाई

Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय
- ललित गर्ग-एशिया का सबसे बड़ा एयर शो एयरो इंडिया के 14वें संस्करण में बेंगलुरु में स्थित येलहंका वायुसेना स्टेशन परिसर में भारत के दम, आत्मविश्वास, ताकत एवं आत्मनिर्भरता के बहुआयामी प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है भारत सशक्त हो रहा है। युद्धक विमानों, रक्षा उपकरणों एवं तकनीक को प्रदर्शित करने वाली इस रक्षा प्रदर्शनी ने एक बार फिर यह इंगित किया कि भारत रक्षा क्षेत्र में भी एक बड़ी ताकत बन रहा है। इस आयोजन की महत्ता इससे समझी जा सकती है कि इसमें करीब सौ देशों की आठ सौ से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें कई प्रमुख देशों की नामी कंपनियां हैं। सबसे बड़ी विशेषता एवं गर्व एवं गौरव करने की बात इससे बेहतर और कुछ नहीं कि रक्षा क्षेत्र की भारतीय कंपनियां इनसे होड़ ले रही हैं, बराबर का मुकाबला कर रही है। यह होड़ भारत के बढ़ते सामर्थ्य एवं रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को ही रेखांकित करती है, जो...
कैसे भारत में निवेश का केंद्र बना यूपी

कैसे भारत में निवेश का केंद्र बना यूपी

BREAKING NEWS, Current Affaires, Today News, TOP STORIES, राज्य, विश्लेषण
आर.के. सिन्हा भगवान राम और कृष्ण की पवित्र जन्मस्थली के रूप में जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अपने बिलकुल नए अवतार में भारत और दुनिया के शीर्ष व्यापारिक घरानों को निवेश करने के लिए आकर्षित कर रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में मुकेश अंबानी से लेकर कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा समूह के एन. चंद्रशेखर से लेकर ज्यूरिख एयरपोर्ट एशिया के सीईओ डेनियल बिचर समेत कॉर्पोरेट जगत की कई दिग्गज हस्तियां ना केवल मौजूद थी बल्कि उन्होंने राज्य में कुल मिलाकर 33.50 लाख करोड़ की राशि के निवेश की घोषणा की। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश प्रस्तावों के लागू होने से 92.50 लाख (9.25 मिलियन) रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को प्राप्त करने व...
केंद्रीय बजट 2023 की मुख्य बातें 

केंद्रीय बजट 2023 की मुख्य बातें 

BREAKING NEWS, Current Affaires, Today News, TOP STORIES, आर्थिक, समाचार
केंद्रीय बजट 2023 में नई कर व्यवस्था के तहत व्यक्तिगत कर छूट की सीमा बढ़ाकर ₹7 लाख की गई है और वेतनभोगी व्यक्तियों को ₹50,000 की मानक कटौती देने की घोषणा की गई है। नई व्यवस्था के तहत सर्वाधिक सरचार्ज रेट को 37% से घटाकर 25% किया गया है और पूंजीगत निवेश को बढ़ाकर ₹10 लाख करोड़ किया गया है। भारत की आजादी के 75वें वर्ष में पूरी दुनिया ने यह भली भांति स्‍वीकार कर लिया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक चमकता सितारा है क्योंकि कोविड-19 और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्‍तर पर व्यापक सुस्‍ती दर्ज किए जाने के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो कि सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक है। यह बात  केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 01 फरवरी, 2023 को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कही। वित्त मंत्री ने विशेष जोर देते ह...
प्रधानमंत्री ने कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री ने कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की झलकियां साझा कीं

BREAKING NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार
प्रधानमंत्री ने कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की झलकियां साझा कीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आज के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की झलकियां साझा करते हुए ट्वीट की एक श्रृंखला साझा की।
राष्ट्रपति छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 11 बच्चों को कल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 11 बच्चों को कल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी

BREAKING NEWS, Today News, समाचार, सामाजिक
राष्ट्रपति छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 11 बच्चों को कल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल यानी 23 जनवरी, 2023 को विज्ञान भवन में पुरस्कार वितरण समारोह में 11 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी 24 जनवरी, 2023 को राज्य मंत्री डॉ.&nbs...
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में रोजगार मेले के तीसरे चरण में 71,000 नियुक्ति पत्र सौंपे गए

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में रोजगार मेले के तीसरे चरण में 71,000 नियुक्ति पत्र सौंपे गए

BREAKING NEWS, Today News, TOP STORIES, समाचार
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में रोजगार मेले के तीसरे चरण में 71,000 नियुक्ति पत्र सौंपे गए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी रोजगार मेले के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 45 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 71,000 युवाओं को सरकारी विभागों एवं संस्थाओं में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। इस कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में भोपाल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेला, रोजगार सृजन में एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण व राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडिय...
क्रूज वैसल एमवी गंगा विलास की यात्रा

क्रूज वैसल एमवी गंगा विलास की यात्रा

Today News, TOP STORIES
क्रूज वैसल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी 2023 को गाजीपुर में एनडब्‍ल्‍यू-1 में लंगर डालकर, 14 जनवरी 2023 को बक्सर और 15 जनवरी 2023 को मौजमपुर (आरा) रवाना हुआ। क्रूज वैसल 16 जनवरी 2023 को डोरीगंज में रुकने के बाद 16 जनवरी 2023 को शाम 4.45 बजे पटना पहुंचा। अपनी पूरी यात्रा के दौरान जलमार्ग का स्तर पूरी तरह से बनाए रखा गया और नेविगेशन सुविधाओं के साथ आवश्यक तलछट की निगरानी की गई। नियोजित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार पर्यटकों ने किले के खंडहरों को देखने के लिए डोरीगंज सहित मार्ग में पड़ने वाले स्थलों का भी दौरा किया। पर्यटकों की सुरक्षा और एकान्‍तता सुनिश्चित करने के लिए टग बोट का उपयोग करके जहाज से किनारे तक ले जाया गया। डोरीगंज में जलमार्ग का तलछट पोत ड्राफ्ट की आवश्यकता 1.4 मीटर से 3.5 मीटर ऊपर है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि जहाज छपरा में फंस गया है। जहाज ...