जीत के नये मानक गढ़ती भाजपा
जीत के नये मानक गढ़ती भाजपा -ललित गर्ग - पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपनी सरकारें बचाने में कामयाब रही है, बल्कि उसने अपने प्रभावी एवं चमत्कारी प्रदर्शन से जनता का दिल जीता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी तो पांचों राज्यों में ही जर्जर एवं निस्तेज हुई है, बल्कि पंजाब में अपनी सरकार को बचाने में नाकाम रही है, आम आदमी पार्टी जैसे प्रांतीय दल ने उसे करारी मात दी है। वहां आप की आंधी चली है लेकिन कांग्रेस की उम्मीद का एकमात्र यह सहारा भी टूट गया। आप दिल्ली से निकलकर पहली बार पंजाब प्रांत में सरकार बनाएगी। इस लिहाज से पांच राज्यों में हुआ चुनाव आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ। भाजपा ने भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की दशकों से चली आ रही परंपरा तोड़ दी है। इन दोनों राज्यों में पिछले कई दशकों से किसी भी ...









