Shadow

TOP STORIES

जानकार बनें और सुरक्षित रहें

जानकार बनें और सुरक्षित रहें

TOP STORIES, घोटाला, विश्लेषण
*रजनीश कपूरसाइबर अपराधों में लिप्त अपराधी हर दिन नये-नये ढंग से अपने शिकारों को फँसाने के तरीक़े खोजते रहते हैं। यदिआप जागरूक हैं तो आप इनके जाल में फँसने से बच सकते हैं। यदि आप घबराहट में कुछ ऐसा-वैसा कर बैठते हैं तोआप इनके जाल में आसानी फँस सकते हैं। आज इस कॉलम में एक ऐसे ही शिकार के बारे में बात करेंगे जो इनसाइबर अपराधियों के जाल में फँसते-फँसते बचा।पिछले सप्ताह मुझे मेरे मित्र विभव का घबराहट में फ़ोन आया। उसकी घबराहट का कारण एक सीबीआईअधिकारी का उसे फ़ोन पर धमकाना था। उसने मुझे फ़ोन पर अपनी जो परेशानी बताई तो पहले तो मुझे हंसी आईफिर मैंने ख़ुद को उसकी जगह में सोच कर उसे क़ानून के कुछ अहम पहलू बताए। मेरी सलाह सुन विभव शांत हुआऔर अपने काम में जुट गया। परंतु जो कुछ उसके साथ दो दिनों में हुआ वो आपके साथ साझा करना आवश्यक है ।उगाही के इस ढंग को यदि आप जान लेंगे तो शायद आप भी इन जालसाज़ों का ...
क्या रेपो दरों में बढ़ोतरी से महंगाई नियंत्रित हो पायेगी?

क्या रेपो दरों में बढ़ोतरी से महंगाई नियंत्रित हो पायेगी?

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
ललित गर्ग- वह चाहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण हो, चाहे जन प्रतिनिधियों का मंच हो या सरकारी विज्ञप्तियां या फिर सत्तापक्ष के सांसदों-मंत्रियों के बयान, बार-बार उपलब्धियों के चमकदार आंकड़े देश के आर्थिक दृष्टि से शक्तिशाली होने, दुनिया की महाशक्ति बनने एवं विकास के नये आयामों के सृजन की बातें कर रहे हैं। निश्चित ही देश आजादी के अमृत-काल में बेहतर हुआ है और लगातार बेहतर हो रहा है। इस बात पर खुशी प्रकट की जा सकती है कि जब दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्तियों दम तोड़ रही है, तब भारत तमाम विपरीत स्थितियों में स्वयं को न केवल संभाले हुए है बल्कि विकास एवं आर्थिक उन्नति के नये मानक गढ़ रहा है। जिस देश के हम गुलाम रहे, उसे पछाड़ कर हमने दुनिया में पांचवां दर्जा हासिल कर लिया और बहुत जल्दी आशावादी देश-निर्माताओं के अनुसार हम दुनिया में तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत होने जा रहे हैं। लेकिन इन सुनहरे...
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा बीमारियां होने की संभावना, जानें कारण

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा बीमारियां होने की संभावना, जानें कारण

TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
डॉ.गौरव जैनसीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन,धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल क्या आप जानते हैं कि औरतों की तुलना में मर्द ज्यादातर बीमारियों की चपेट में आते हैं। यदि बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं की तुलना की जाए, तो महिलाओं के बजाए पुरुषों में ज्यादा जीवन जीने की संभावना कम रहती है, क्योंकि उन्हें कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, साल 2016 में महिलाओं की वैश्विक आबादी की औसत उम्र 72 साल थी। लेकिन लैंगिक आधार पर महिलाओं की औसत उम्र 74 साल दो महीने थी। वहीं, पुरुषों की औसत उम्र 69 साल आठ महीने थी। ह्यूमन मॉर्टेलिटी इंडेक्स के पास इस समय 40 देशों से जुड़े आंकड़े मौजूद हैं। इनमें स्वीडन और फ्रांस जैसे देशों के 1751 और 1816 के आंकड़े शामिल हैं। लेकिन रूस और जापान जैसे देशों के आंकड़े सिर्फ 20 वीं शताब्दी के उपलब्ध हैं। लेकिन इस डेटाबेस में हर साल महिल...
शिवरात्रि है शिव की आराधना का महापर्व

शिवरात्रि है शिव की आराधना का महापर्व

BREAKING NEWS, TOP STORIES, धर्म, संस्कृति और अध्यात्म
महाशिवरात्रि- 18 फरवरी 2023 पर विशेषललित गर्ग :- भगवान शिव भोले भण्डारी है और जग का कल्याण करने वाले हैं। भगवान शिव आदिदेव है, देवों के देव है, महादेव हैं। सभी देवताओं में वे सर्वोच्च हैं, महानतम हैं, दुःखों को हरने वाले हैं। वे कल्याणकारी हैं तो संहारकर्ता भी हैं। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है, जो शिवत्व का जन्म दिवस है। यह शिव से मिलन की रात्रि का सुअवसर है। इसी दिन निशीथ अर्धरात्रि में शिवलिंग का प्रादुर्भाव हुआ था। इसीलिये यह पुनीत पर्व सम्पूर्ण देश एवं दुनिया में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सांस्कृतिक एवं धार्मिक चेतना की ज्योति किरण है। इससे हमारी चेतना जाग्रत होती है, जीवन एवं जगत में प्रसन्नता, गति, संगति, सौहार्द, ऊर्जा, आत्मशुद्धि एवं नवप्रेरणा का प्रकाश परिव्याप्त होता है। यह पर्व जीवन के श्रेष्ठ एवं मं...
<strong>“आकाशीय पिंडों की पहचान में प्रभावी है मशीन लर्निंग तकनीक”</strong>

“आकाशीय पिंडों की पहचान में प्रभावी है मशीन लर्निंग तकनीक”

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के अहम घटक के रूप में मशीन लर्निंग का उपयोग विभिन्न अनुप्रयोगों में बढ़ रहा है। वर्तमान युग में प्रचलित स्मार्ट उपकरणों का एक प्रमुख आधार मशीन लर्निंग तकनीक ही है। मशीनों के संचित डेटा एवं पूर्व कंप्यूटिंग अनुभवों के आधार पर उनकी निर्णय लेने की क्षमता मशीन लर्निंग का एक प्रमुख उदाहरण है। एक नये अध्ययन में, भारतीय शोधकर्ताओं को मशीन लर्निंग के उपयोग से एक्स-रे तरंग दैर्ध्य में बड़ी संख्या में आकाशीय पिंडों की पहचान करने में सफलता मिली है। खगोलीय सर्वेक्षणों और अन्य प्रेक्षणों के माध्यम से बड़ी संख्या में अज्ञात स्रोतों का पता चलता रहता है। इसके लिए एक प्रभावी स्वचालित वर्गीकरण तकनीक की आवश्यकता होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि उपयुक्त स्वचालित क्लासिफायरियर की खोज के उद्देश्य से यह अध्ययन किया गया है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई ...
मौलिक भारत की माँग : 500 यात्री विमानो की ख़रीद पर हो पुनर्विचार

मौलिक भारत की माँग : 500 यात्री विमानो की ख़रीद पर हो पुनर्विचार

BREAKING NEWS, TOP STORIES, प्रेस विज्ञप्ति
मित्रों, मौलिक भारत की समझ नहीं आ रहा कि भारत (टाटा समूह की एयर इंडिया) जो अगले तीन चार सालो में जो आठ लाख करोड़ रुपयों की क़ीमत के जो 500 यात्री विमान अमेरिका - फ़्रांस - इंग्लैंड से ले रहा है उसमे ख़ुशी मनाने की क्या बात ?सच्चाई यह है कि यह कदम -1) “आत्मनिर्भर भारत”, “मेक इन इंडिया” व “मेड इन इंडिया” की भारत सरकार की नीतियों पर तमाचा है।2) जब हम अंतरिक्ष में एक के बाद एक रॉकेट भेज रहे हैं, तेजस जैसे लड़ाकू विमान व हल्के हेलीकॉप्टर बना रहे हैं और हमारा रक्षा निर्यात हर साल कई गुना बढ़ रहा है, ऐसे में यात्री विमानों के विकास में हमारे देश को क्या परेशानी है ?3) क्या बढ़ते हुए जलवायु परिवर्तन के ख़तरे के बीच देश में वायु यातायात बढ़ाना सही नीति है? एक ओर तो हम इलेक्ट्रिकल वीहिकल व ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ रहे हैं और दूसरी ओर जीवाश्म ईंधन पर आधारित वायुयान बड़ी मात्रा में ख़रीद रहे है...

पाकिस्तान में हिंदू-सिख निशाने पर क्यों हैं?

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, समाचार
बलबीर पुंज गत 7 फरवरी को 190 पाकिस्तानी हिंदुओं को पाकिस्तान अधिकारियों द्वारा भारत जाने से रोकने का मामला सामने आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे सभी सिंध से थे, जो अपने बच्चे-महिलाओं सहित तीर्थयात्रा हेतु वैध वीजा के साथ भारत आने हेतु वाघा सीमा पहुंचे थे। किंतु पाकिस्तानी आव्रजन प्राधिकरण ने उन्हें यह कहकर स्वीकृति नहीं दी कि "वह इस बात से संतुष्ट नहीं पाए कि वे भारत क्यों जाना चाहते हैं।" आखिर पाकिस्तानी अधिकारी किस बात से आशंकित थे? क्या पाकिस्तान में हिंदू-सिख, अफगानिस्तान जैसी नियति से गुजर रहे है? कुछ माह पहले अफगानिस्तान में क्या हुआ था? 25 सितंबर 2022 को 55 अफगान हिंदुओं-सिखों का अंतिम जत्था, मजहबी यातनाओं से बचने हेतु अफगानिस्तान छोड़कर भारत आ गया था। वर्तमान अफगानिस्तान सहस्राब्दी पहले हिंदू-बौद्ध दर्शन का एक संपन्न केंद्र था। कालांतर में, मुस्लिम आक्राताओं के सफल हमले, उ...
शेम ऑन यू बीबीसी

शेम ऑन यू बीबीसी

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
नीलम महाजन सिंह* पाकिस्तानी मूल, लेबर पार्टी सांसद, ईमरान हुसैन ने ब्रिटिश हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बीबीसी की डाक्यूमेंट्री ‘इंडिया: दी मोदी क्वेश्चन’ पर प्रश्न उठाया था? यहीं से स्पष्ट है कि भारत विरोधी ताकतों का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी देश-विरोधी चित्रण का प्रसारण नहीं होगा। यूट्यूब से इस फिल्म को ब्लाक कर दिया गया है। इससे मुसलमान अपना ही नुकसान कर रहें है और हिन्दूवादी संगठनों को उनका तिरस्कार करने का मौका दे रहे हैं। भारतीय परिपेक्ष्य में कौन सर्वोच्च है? संविधान, ससंद सर्वोच्च न्यायालय या बीबीसी? इस लेख को सब्जेक्टिव या व्यक्ति विशेष को न लेकर भारत के प्रधान मंत्री की छवि धूमिल करके तथा राष्ट्रीय विरोधियों के षड्यंत्र के रूप में लेना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी; एनडीए सरकार को जनता का बहुमत प्राप्त है।...
Christian—Tribal Conflict Has Old Fault Lines

Christian—Tribal Conflict Has Old Fault Lines

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण
By Balbir Punj Even as the vexed issue of conversions, from one faith to another, is being argued in the Indian law courts, it continues to leave behind a bloody trail, as Mahatma Gandhi had warned on numerous occasions. The new year started on a violent note in Narayanpur in Chhattisgarh. On January 2, unrest simmering for months in the area, imploded. Local tribals and recent converts to Christianity were arraigned against each other. Each side is accusing the other, of orchestrating violence. The conflict is not a sudden development. In a note in July 2021, the Sukma superintendent of police Sunil Sharma first flagged the possibility of conflict. “Christian missionaries and converted tribes are reaching the interiors of the district and are luring local tribals. We cannot deny...
मेहनत की सिसकियाँ, नक़ल माफिया और राजनीतिक बैसाखियाँ

मेहनत की सिसकियाँ, नक़ल माफिया और राजनीतिक बैसाखियाँ

BREAKING NEWS, TOP STORIES, घोटाला, राष्ट्रीय
नकल विरोधी कानून सरकार की एक अच्छी पहल है परंतु इसमें एक और संशोधन करके यह शामिल किया जाना चाहिए कि जिस नेता या उसके रिश्तेदार करीबी का नाम पेपर लीक में हो उससे 10 सालों तक चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी जाए सारा खेल खत्म हो जाएगा। बार-बार पेपर लीक होने से देश में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता खत्म हो जाती है। मेहनती नौजवानों के अधिकारों की रक्षा के लिए, जो रात-रात भर मेहनत करते हैं, उत्तराखंड सरकार द्वारा "प्रति-नकल अधिनियम" एक बहुप्रतीक्षित कदम है। अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जो इसी तरह के खतरे का सामना कर रहे हैं, उन्हें इसका पालन करना चाहिए। -प्रियंका सौरभ उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त "नकल विरोधी कानून" लागू हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम और रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 को मंजूरी दे दी...