बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से भेंट की
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से भेंट की
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आज (6 सितंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा साझा इतिहास, भाषा और संस्कृति हमें एक दूसरे से जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में, भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को काफी विस्तार मिला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दोनों देशों ने मिलकर बांग्लादेश की आजादी के 50वें वर्ष और भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों की स्वर्ण जयंती मनाई है, वह वास्तव में विशिष्ट है। इन ऐतिहासिक समारोहों में भाग लेने के लिए भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, दोनों की बांग्लादेश यात्रा यह दर्शाती है कि भारत, ...









