Shadow

Author: Dialogue India

प्रदेश में नशे के विरुद्ध महाअभियान

प्रदेश में नशे के विरुद्ध महाअभियान

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य, सामाजिक
प्रदेश में नशे के विरुद्ध महाअभियान मृत्युंजय दीक्षित आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार नशे के खिलाफ एक महाअभियान आरम्भ किया गया है जिसकी हर जगह प्रशंसा और स्वागत हो रहा है। नशे के विरुद्ध इस अभियान की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे है और इसका प्रभाव सामने आने लगा है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के पीछे एक बड़ा कारण युवाओं का नशे की ओर बढ़ता झुकाव भी है। अधिकांश छोटे -बड़े अपराधों में गांव शहर कस्बों व गलियों तथा पार्कों में बैठकर नशे का धुआं उड़ाने वाले , स्मैक चरस गांजा आदि का इस्तेमाल करने वाले लोग ही शामिल होते हैं जो अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिन्होंने प्रदेश में रामराज्य की स्थापना का संकल्प लिया है अब प्रदेश के युवाओं को नशे व अपराधों की दुनिया से मुक्ति दिलाने के लिए चल पड़े हैं । अ...
अवैध अतिक्रमण पूरे देश की एक गंभीर समस्या है।

अवैध अतिक्रमण पूरे देश की एक गंभीर समस्या है।

TOP STORIES, राष्ट्रीय
 अवैध अतिक्रमण पूरे देश की एक गंभीर समस्या है। सार्वजनिक भूमि के अतिक्रमण की रोकथाम में स्थानीय अधिकारियों और राज्य सरकारों को सक्रिय होना चाहिए।  नागरिकों को नियमों और विनियमों का पालन करना चाहिए और यदि वे कानून के शासन का उल्लंघन करते हैं, तो उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए। भूमि के कानून का सम्मान करना आदर्श होना चाहिए और यदि कोई विचलन हो तो कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही अवैध संरचनाओं को बुलडोजर किया जाना चाहिए। भारत में संपत्ति का अतिक्रमण एक गंभीर चिंता का विषय है। भारत भर के नागरिक, अधिकारियों को इस खतरे पर अंकुश लगाना मुश्किल हो रहा है। यह न केवल बुनियादी ढांचे पर अतिरिक्त दबाव डालता है बल्कि भारतीय कानूनी प्रणाली पर बोझ भी बढ़ाता है। जबकि संपत्ति के मालिक ज्यादातर अनजान पकड़े जाते हैं, जब उनकी संपत्ति पर अतिक्रमण किया जाता है, ऐसे मामलों को संभालने...
भ्रष्टाचार के ट्विन टावर का ध्वस्त होना व्यर्थ ना जाये

भ्रष्टाचार के ट्विन टावर का ध्वस्त होना व्यर्थ ना जाये

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, घोटाला, राज्य, विश्लेषण
भ्रष्टाचार के ट्विन टावर का ध्वस्त होना व्यर्थ ना जाये-ललित गर्ग-हमारा भ्रष्ट चरित्र देश के समक्ष गंभीर समस्या बन चुका है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने तक की हमारी आजादी की यात्रा में पहली बार नोएडा में सन्नाटे के बीच हुए जोरदार धमाके के बीच साहसिक तरीके से ट्विन टावर रूपी भ्रष्टता के किले को ध्वस्त किया गया। इससे उठे धूल के गुबार के बीच भ्रष्टाचार की नींव पर बने अवैध ट्विन टावर को जमींदोज कर दिया गया। 3700 किलो विस्फोटक की मदद से यह इमारतें कुछ ही सैकेंड में ध्वस्त हो गईं। इस विस्फोट से उठे गुबार से ऐसी भ्रष्टता की ऊंचे किले गढ़ने वालों को कड़ा सबक मिला है। हजारों करोड़ की इस इमारत को जमींदोज करने का लक्ष्य भी यही है कि राजनीति से लेकर प्रशासन तक, समाजसेवियों से लेकर धर्मगुरुओं तक, व्यापारियों से लेकर उद्योगपतियों तक, डाक्टरों से लेकर इंजीनियर, वकील, सीए, न्यायाधिपति तक, स्कूलों से लेकर अस्पत...
सुखी एवं समृद्ध जीवन के आधार है गणेशजी

सुखी एवं समृद्ध जीवन के आधार है गणेशजी

धर्म
सुखी एवं समृद्ध जीवन के आधार है गणेशजी -ललित गर्ग- भगवान गणेश भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं, वे सात्विक देवता हैं और विघ्नहर्ता हैं। वे न केवल भारतीय संस्कृति एवं जीवनशैली के कण-कण में व्याप्त है बल्कि विदेशों में भी घर-कारों-कार्यालयों एवं उत्पाद केन्द्रों में विद्यमान हैं। हर तरफ गणेश ही गणेश छाए हुए है। मनुष्य के दैनिक कार्यों में सफलता, सुख-समृद्धि की कामना, बुद्धि एवं ज्ञान के विकास एवं किसी भी मंगल कार्य को निर्विघ्न सम्पन्न करने हेतु गणेशजी को ही सर्वप्रथम पूजा जाता है, याद किया जाता है। प्रथम देव होने के साथ-साथ उनका व्यक्तित्व बहुआयामी है, लोकनायक का चरित्र हैं। भाद्रपद शुक्ल की चतुर्थी को सिद्धि विनायक भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। गणेश के रूप में विष्णु शिव-पावर्ती के पुत्र के रूप में जन्म थे। उनके जन्म पर सभी देव उन्हें आशीर्वाद देने आए थे। वि...
How will the theft of fertilizer be stopped under the name ‘Bharat’?

How will the theft of fertilizer be stopped under the name ‘Bharat’?

घोटाला
 'भारत' नाम से कैसे रुकेगी फर्टिलाइजर की चोरी? वन नेशन, वन फर्टिलाइजर से किसानों को तेजी से खाद की डिलीवरी सम्भव हो सकेगी और साथ ही सब्सिडी पर होने वाले खर्च में भी बचत होगी। फिलहाल कंपनियां अलग-अलग नाम से ये उर्वरक बेचती हैं, लेकिन इन्हें एक से दूसरे राज्य में भेजने पर न सिर्फ ढुलाई लागत बढ़ती है, बल्कि किसानों को समय पर उपलब्ध कराने में भी समस्या आती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब एक ब्रांड के तहत सब्सिडी वाली उर्वरक बनाई जाएगी। किसानों को क्या होगा फायदा? कैसे रुकेगी फर्टिलाइजर की चोरी? -प्रियंका 'सौरभ'रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने घोषणा की है कि "प्रधानमंत्री भारतीय जनुर्वरक परियोजना" (पीएमबीजेपी) नामक उर्वरक सब्सिडी योजना के तहत "उर्वरक और लोगो के लिए एकल ब्रांड" पेश करके एक राष्ट्र एक उर्वरक को लागू करने का निर्णय लिया गया है। अक्टूबर महीने से सब्सिडी रेट पर मिलने ...
भिवानी परिवार मैत्री संघ

भिवानी परिवार मैत्री संघ

सामाजिक
भिवानी परिवार मैत्री संघ राजधानी दिल्ली की सुप्रसिद्ध और प्रमुख सामाजिक संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा 28 अगस्त, 2022 को नई  दिल्ली के होटल क्राउन प्लाज़ा मे बिजनेस सेमीनार और नवरत्न ब्रांड्स 2022 की सफलता की कहानी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस में भिवानी जिले का नाम गौरवान्वित करने वाली नौ शख्सियत को सम्मानित किया  और उनका लाइव साक्षात्कार करके उनकी सफलता की कहानी को उपस्थित जन समुदाय के समक्ष प्रस्तुत किया | “माधव की पाठशाला“ बिजनेस सेमीनार का यह दूसरा संस्करण था | कार्यक्रम को तीन सत्रों मे आयोजित किया गया। श्री मद्भागवत गीता सत्र मे जोधपुर से पधारे विख्यात लाइफ कोच और ज्योतिषविद श्री बाबा व्यास ने बिजनेस और गीता विषय पर व्याख्यान दिया । महालक्ष्मी सत्र मे बिजनेस कोच श्री प्रवीन नारंग ने महालक्ष्मी के स्वरूप को विस्तार से सम...
पाकिस्तान को मदद की जरुरत*

पाकिस्तान को मदद की जरुरत*

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS
पाकिस्तान को मदद की जरुरत* *डाॅ वेदप्रताप वैदिक* पाकिस्तान में पहले से ही आर्थिक और राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। अब प्राकृतिक संकट ने उसका दम फुला दिया है। घनघोर बरसात और बाढ़ के कारण लगभग आधा पाकिस्तान पानी में डूब गया है। सवा हजार से ज्यादा लोग मर चुके हैं। लाखों लोगों के घर ढह गए हैं। करोड़ लोगों को खाने-पीने की सांसत हो गई है। 4000 किमी की सड़कें उखड़ गई हैं। डेढ़ सौ से ज्यादा पुल ढह गए हैं। 2010 में भी लगभग ऐसा ही भयंकर दृश्य पाकिस्तान में उपस्थित हुआ था लेकिन इस बार जो महाविनाश हो रहा है, उसके बारे में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि ऐसा वीभत्स दृश्य उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। यदि यही स्थिति दो-तीन दिन और बनी रही तो सिंधु नदी और काबुल नदी का उफनता हुआ पानी पता नहीं कितने करोड़ अन्य लोगों को अनाथ कर देगा। इस साल पाकिस्तान के सिंध और बलू...
एस जयशंकर विदेश नीति का  नया शिल्पकार

एस जयशंकर विदेश नीति का नया शिल्पकार

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
एस जयशंकर विदेश नीति का  नया शिल्पकार विदेश मंत्री एस जयशंकर बिल्कुल शांत रहते हैं, फिर अचानक किसी देश की यात्रा करते हैं,, वहाँ मीडिया के सामने आते हैं और माइक उठाकर गिनती करके 3 लाइन बोलते हैं.... और भारत के इतिहास में नया अध्याय जोड़ देते हैं। एस जयशंकर की ताकत हम में से बहुत लोग समझ नहीं रहे हैं लेकिन उनका कद बहुत विशाल हो चुका है। उनकी बॉडी लैंग्वेज से बिल्कुल नहीं लगता कि तमाम विषयों पर वे नरेंद्र मोदी से राय भी लेते हों। नरेंद्र मोदी का उन्हें खुला समर्थन है और वे खुलकर चौके छक्के लगा रहे हैं। एस जयशंकर को मैं सशक्त विदेश नीति का शिल्पकार कहूंगा। इतना अच्छा काम नरसिम्हा राव और वाजपेयी जी भी विदेश मंत्री रहकर शायद नहीं कर पाए थे। दरसल इतना सब कहने के पीछे कारण है उनकी अर्जेंटीना यात्रा, एस जयशंकर कुछ दिन पहले अर्जेंटीना में थे उनकी ये यात्रा मील का पत्थर सिद्ध हुई है। अर्जें...
कैसे बंद होंगे फर्जी विश्वविद्यालय ?

कैसे बंद होंगे फर्जी विश्वविद्यालय ?

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
कैसे बंद होंगे फर्जी विश्वविद्यालय ? देश की सरकार और राज्य सरकारों को कभी इतिहास के पन्ने भी पलट कर देखना चाहिए, भारत विश्व में ज्ञान का केंद्र रहा है | कई विदेशी विद्वानों ने भारत में ज्ञानार्जन किया और भारत की उत्कृष्टता से विश्व को अवगत कराया | दुर्भाग्य आज परिदृश्य बदल गया है और बदलता जा रहा है | भारत में विश्वविद्यालय जैसे शिक्षा के बड़े संसथान तक फर्जी खड़े किये जा रहे हैं | भारत के नौ राज्यों में संचालित हो रहे २१ विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने फर्जी करार दिया है| ये संस्थान न तो छात्रों को कोई डिग्री दे सकते हैं और न ही इनके द्वारा दी गयी कोई भी डिग्री मान्य होगी| फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते हुए यूजीसी ने अभिभावकों, छात्रों और लोगों को चेतावनी भी दी है कि इन स्वयंभू संस्थानों में प्रवेश लेने से छात्रों का जीवन बर्बाद हो सकता है| अब यहाँ यह सवाल पैदा होत...
बंद होते सरकारी स्कूल

बंद होते सरकारी स्कूल

BREAKING NEWS, CURRENT ISSUE, EXCLUSIVE NEWS, सामाजिक
बंद होते सरकारी स्कूल दरअसल सरकारी स्कूल फेल नहीं हुए हैं बल्कि यह इसे चलाने वाली सरकारों, नौकरशाहों और नेताओं का फेलियर है। सरकारी स्कूल प्रणाली के हालिया बदसूरती के लिए यही लोग जिम्मेवार है जिन्होंने निजीकरण के नाम पर राज्य की महत्वपूर्ण सम्पति का सर्वनाश कर दिया है। वैसे भी वो राज्य जल्द ही बर्बाद हो जाते है या भ्र्ष्टाचार का गढ़ बन जाते है जिनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस व्यवस्था पर निजीकरण का सांप कुंडली मारकर बैठ जाता है। एक तरफ जहां प्राइवेट स्कूलों की फीस बहुत मंहगी हो गई है, वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक मुफ़्त शिक्षा दी जाती है जहां अमीर और गरीब दोनों तरह के छात्र एक साथ पढ़ सकते हैं। दूसरा प्राइवेट स्कूलों की किताबें भी बहुत मंहगी होती हैं वही सरकारी स्कूलों में किताबें मुफ़्त में मिलती हैं और सबसे बड़ी बात ...