Shadow

Author: Dialogue India

शिक्षा के सँग कीजिये, भोजन उचित प्रबंध

शिक्षा के सँग कीजिये, भोजन उचित प्रबंध

TOP STORIES, राज्य, राष्ट्रीय, सामाजिक
शिक्षा के सँग कीजिये, भोजन उचित प्रबंध। पोषण सह बल से बढ़े, जीवन का अनुबंध।। बच्चों को ज्ञान के साथ स्वस्थ भोजन सशक्त बनाता है। पोषण से बच्चों की बढ़त अच्छी होती है। और दिमाग का विकास होता हैं। सही पोषण से बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है और बार-बार बीमार नहीं पड़ते। पोषण से ही बार-बार बीमार होने से बचा जा सकता है और कुपोषण के दायरे से मुक्ति भी पाई जा सकती है। सही पोषण से बीमारी नहीं होती, इसका असर एक व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है, उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होती है, बच्चों की एकाग्रता बढ़ जाती है और पढ़ाई में मन लगता है। देश का बेहतर भविष्य सुनिश्चित होता है। शोध से पता चलता है कि पोषण शिक्षा छात्रों को सिखा सकती है पहचानें कि स्वस्थ आहार भावनात्मक कल्याण को कैसे प्रभावित करता है और भावनाएं खाने की आदतों को कैसे प्रभावित कर सकती हैं। स्कूल के कर्मचारी पोषण शिक्षा को मौजूदा कार...
सैनिक स्कूल तिलैया – राष्ट्र निर्माण का अहम् भागीदार।

सैनिक स्कूल तिलैया – राष्ट्र निर्माण का अहम् भागीदार।

TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
सैनिक स्कूल तिलैया - राष्ट्र निर्माण का अहम् भागीदार। पुटुस से पटे हुए सड़क के दोनों किनारे। मुख्य दरवाजे पर बारिश से भीगा तोप। अंदर घुसते ही, बाईं तरफ छोटी-छोटी दकानें, जो एक बोर्डिंग स्कूल में रह रहे बच्चोँ की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने का सामर्थ्य रखते थे। मसलन टेलीफोन पीसीओ, नाई की दकान, जनरल स्टोर, स्टेशनरी शॉप, टेलर शॉप। और दाहिनी तरफ एक छोटे से पार्क में अपनी चोचं ऊपर की तरफ उठाए एक फाइटर जेट। फिर बाईं तरफ एक पानी की ऊँची सी टंकी और उसपर बने मधमुक्खी के बड़े-बड़े छत्ते जैसे छेदी टेलर मास्टर की झर्रियों से लटकती दाढ़ी। लगभग सभी सड़कों के दोनों तरफ कतार में छोटे-बड़े पेड़ – युकलिप्टस, बरगद, पीपल, सागवान और विशाल महुआ भी; झाड़ियाँ – बैगणबेलिया, चम्पा, पुटुस और एक षष्टमुखी मंदिर के आसपास छुईमुई भी। सैनिक स्कूल तिलैया, देश के सर्वश्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में से एक है। यह 16 सितंबर ...
योगीराज में सुधार की ओर बढ़ती कानून व्यवस्था

योगीराज में सुधार की ओर बढ़ती कानून व्यवस्था

राज्य
योगीराज में सुधार की ओर बढ़ती कानून व्यवस्था मृत्युंजय दीक्षित वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश की कानून और व्यवस्था लगातार सुधर रही है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन तथा सरकारी मशीनरी को भी लगातार चेतावनी देते रहते हैं, कई आपराधिक मामालें में वह स्वतः संज्ञान लेकर कड़ी कार्यवाही करने का आदेश भी जारी करते हैं। प्रदेश के अपराधियों व भू -माफिया पर बेधड़क बुलडोजर चल रहा है और कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर हो रहा है जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश के कई नामी- गिरामी माफिया व अपराधी जेल कि सलाखों के पीछे हैं और कुछ स्वयं आत्मसमर्पण करने के लिए गले में तख्ती टांगकर थानों में पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान कानून व्यवस्था को एक बड़ा मुददा बनाय...
संकट में पाक को याद आई भारत की

संकट में पाक को याद आई भारत की

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
संकट में पाक को याद आई भारत की आर.के. सिन्हा  पाकिस्तान  में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पड़ोसी मुल्क का बड़ा हिस्सा  जलमग्न  हो गया है। अब तक हजारों लोगों की जाने तक जा चुकी हैं। स्थिति वास्तव में बहुत गंभीर है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। स्थिति  इतनी खराब हो चुकी हैं कि पाकिस्तान ने भारत से आलू, टमाटर,प्याज और खाद्य तेलों का आयात करने की इच्छा जताई है। वहां पर इन तमाम जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। पाकिस्तान के पास कोई विकल्प भी तो नहीं बचा है कि वह भारत से खाने-पीने  की जरूरी चीजों का आयात न करें। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि सरकार बाढ़ के बाद देश भर में फसल बर्बाद होने के बाद लोगों की सुविधा के लिए भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ आयात करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है । पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में औपचारिक रूप से ...
पाकिस्तान को मदद की जरुरत

पाकिस्तान को मदद की जरुरत

BREAKING NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
*पाकिस्तान को मदद की जरुरत* *डाॅ वेदप्रताप वैदिक* पाकिस्तान में पहले से ही आर्थिक और राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। अब प्राकृतिक संकट ने उसका दम फुला दिया है। घनघोर बरसात और बाढ़ के कारण लगभग आधा पाकिस्तान पानी में डूब गया है। सवा हजार से ज्यादा लोग मर चुके हैं। लाखों लोगों के घर ढह गए हैं। करोड़ लोगों को खाने-पीने की सांसत हो गई है। 4000 किमी की सड़कें उखड़ गई हैं। डेढ़ सौ से ज्यादा पुल ढह गए हैं। 2010 में भी लगभग ऐसा ही भयंकर दृश्य पाकिस्तान में उपस्थित हुआ था लेकिन इस बार जो महाविनाश हो रहा है, उसके बारे में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि ऐसा वीभत्स दृश्य उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। यदि यही स्थिति दो-तीन दिन और बनी रही तो सिंधु नदी और काबुल नदी का उफनता हुआ पानी पता नहीं कितने करोड़ अन्य लोगों को अनाथ कर देगा। इस साल पाकिस्तान के सिंध और बल...
मुद्रा स्फीति के मोर्चे पर आई अच्छी खबर

मुद्रा स्फीति के मोर्चे पर आई अच्छी खबर

आर्थिक
मुद्रा स्फीति के मोर्चे पर आई अच्छी खबर माह जुलाई 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रा स्फीति की दर भारत में पिछले 5 माह के सबसे निचले स्तर 6.71 प्रतिशत तक नीचे आ गई है, यह जून 2022 माह में 7.01 प्रतिशत थी। इसका मुख्य कारण खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में आई कमी है। हालांकि मूलभूत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर तो पिछले 10 माह के सबसे निचले स्तर अर्थात 5.79 प्रतिशत पर आ गई है। माह जून 2022 की तुलना में माह जुलाई 2022 में ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में मुद्रा स्फीति की दर में सुधार हुआ है। यह हम सभी भारतीयों के लिए हर्ष का विषय हो सकता है कि भारत में मुद्रा स्फीति की दर में सुधार दरअसल वस्तुओं की आपूर्ति में हुए सुधार के चलते सम्भव हुआ है। अर्थात, पहिले देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारणों में 65 प्रतिशत कारण आपूर्ति पक्ष के कारक जिम्मेदार थे जो अब घटकर...
बड़वा में हैं अंग्रेजों के जमाने की शानदार चीजें।

बड़वा में हैं अंग्रेजों के जमाने की शानदार चीजें।

Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
बड़वा में हैं अंग्रेजों के जमाने की शानदार चीजें। (गगनचुंबी हवेलियां, मनमोहक चित्रकारी, कुंड रुपी जलाशय, हाथीखाने, खजाना गृह, कवच रुपी मुख्य ठोस द्वार और न जाने क्या-क्या) -- डॉo सत्यवान सौरभ, दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में शुष्क ग्रामीण इलाकों का विशाल विस्तार है, जो उत्तरी राजस्थान के रेतीले क्षेत्रों से सटे हुए है, यहाँ बड़वा नामक एक समृद्ध गांव स्थित है। यह राजगढ़-बीकानेर राज्य राजमार्ग पर हिसार से 25 किमी दक्षिण में है। गढ़ बड़वा जिसे गाँव में ठाकुरों की गढ़ी (एक किला) कहा जाता है। ठाकुर बाग सिंह तंवर के पूर्वज, जो कि बृजभूषण सिंह के दादा थे, ने 600 साल पहले राजपुताना के जीतपुरा गाँव से आकर अपने और अपने संबंधों के लिए इस गाँव की संपत्ति की नक्काशी की थी। संयोग से, राजपूतों की तंवर शाखा ने भिवानी शहर के आसपास के कई गाँवों में खुद को मजबूती से स्थापित किय...
दबावों के बावजूद सही सुराग मिल ही जाता है!

दबावों के बावजूद सही सुराग मिल ही जाता है!

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
दबावों के बावजूद सही सुराग मिल ही जाता है! *रजनीश कपूर किसी भी क्राइम आधारित धारावाहिक या फ़िल्म में आपने अक्सर ये सुना होगा कि मुजरिम कितना भी शातिर क्यों न हो वो कोई न कोई सुराग ज़रूर छोड़ जाता है। बड़े-बड़े अपराधों की गुत्थी अक्सर छोटे से सुराग से ही सुलझ जाती है। अक्सर वो सुराग अपराध की जाँच कर रहे पुलिसकर्मियों के सामने ही होते हैं परंतु वे दिखाई नहीं देते। अनुभवी और समझदार पुलिस अधिकारी कड़ी से कड़ी जोड़कर देर से ही सही लेकिन अपराधी तक पहुँच ही जाते हैं। शायद इसीलिए कहा गया है कि क़ानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। पुलिस फ़ाइलों में पुराने अपराधों और उनको सुलझाने के तरीक़े वर्तमान में होने वाले वैसे ही अपराधों को सुलझाने में काफ़ी कारगर साबित होते हैं। परंतु हमेशा ऐसा नहीं होता। कभी-कभी अपराधी पुलिस को चकमा देने की फ़िराक़ में पुराने अपराधों के तरीक़े का चोला पहन कर अपराधों क...
कोविड-19 से लड़ने के लिए शोधकर्ताओं ने विकसित किया वायरस जैसा कृत्रिम कण

कोविड-19 से लड़ने के लिए शोधकर्ताओं ने विकसित किया वायरस जैसा कृत्रिम कण

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
कोविड-19 से लड़ने के लिए शोधकर्ताओं ने विकसित किया वायरस जैसा कृत्रिम कण नई दिल्ली, 31 अगस्त (इंडिया साइंस वायर): कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान परिसंचारी उपभेदों के जीनोम अनुक्रमण और वायरस भिन्नता के अध्ययन एवं निगरानी के लिए भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित INSACOG नामक पहल शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत SARS-CoV-2 वेरिएंट की जाँच के लिए हर दिन हजारों नमूनों का अनुक्रमण किया गया, और वायरस में होने वाले किसी संभावित रूपांतरण (Mutation) की भी निरंतर निगरानी की गई। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलूरू के शोधकर्ताओं ने वायरस जैसा एक नया कण (Virus-like particle - VLP) विकसित किया है, और उसका परीक्षण किया है। शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया यह कण एक गैर-संक्रामक नैनो अणु है, जो वायरस की तरह दिखता है, और उसी की तरह व्यवहार करता है। लेकिन, इसम...
अपने भ्रष्टाचार पर नहीं मोदी पर गरजती  हैं भ्रष्ट नेताओं की फ़ौज

अपने भ्रष्टाचार पर नहीं मोदी पर गरजती हैं भ्रष्ट नेताओं की फ़ौज

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण
अपने भ्रष्टाचार पर नहीं मोदी पर गरजती  हैं भ्रष्ट नेताओं की फ़ौज भ्रष्टाचारी नेता  पकड़े जाने पर ही वह तीन राग अलापने लगता है | पहला यह वे झुकेंगे नहीं , दूसरा यह कि भाजपा उनकी सरकार गिराना चाहती है और तीसरा यह कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है | राहुल गांधी  ,सोनिया गांधी , बंगाल के भ्रष्टाचारी नेता , महाराष्ट्र के नवाब मलिक , संजय राउत , शरद पवार , दिल्ली में आप  सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ,संजय सिंह , मनीष सिसोदिया और खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल , बिहार के  लालू यादव का कुनबा और अब हेमंत सोरन सब के सब भ्रष्टाचार के मामलों में आर्थिक जांच और सुरक्षा एजेंसियों के  रडार पर आते ही यही राग अलापने लगे हैं | भाजपा और मोदी को कोसने का सिलसिला चालू हो जाता है और यह साबित करने की कोशिश होती हैं कि उन पर कार्यवाही करना संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ जाना है | मोदी के खिलाफ विष वमन...