चीन-पाकिस्तान से निपटने के लिए हमें सीमाओं को मजबूत रखना होगा।
चीन-पाकिस्तान से निपटने के लिए हमें सीमाओं को मजबूत रखना होगा।
-सत्यवान 'सौरभ'
1970 और 80 के दशक में चीन और पाकिस्तान के बीच संबंध विकसित हुए। इनसे मुकाबला करना भारत की पहल था। चीन-पाकिस्तान की धुरी दो मोर्चों पर युद्ध की संभावना को खोलता है, इसलिए भारत को सीमाओं पर अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत रखना अत्यंत जरुरी है। कुछ समय पहले तक, दो मोर्चों पर युद्ध की बातों ने दो परस्पर विरोधी मतों को जन्म दिया। मगर भारत की सेना का दृढ़ मत था कि चीन-पाकिस्तान सैन्य खतरा एक वास्तविक संभावना है, और हमें इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए क्षमताओं का विकास करना चाहिए। दूसरी ओर, सामान्य रूप से राजनीतिक वर्ग और देश के रणनीतिक समुदाय के मुख्य वर्ग ने महसूस किया कि अतिरिक्त संसाधनों और धन के लिए दबाव बनाने के लिए सेना द्वारा दो-मोर्चे के खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि ऐतिहासिक र...









