राम मंदिर निर्माण के आरम्भ पर विहिप कार्याध्यक्ष का बधाई संदेश:
प्रेस वक्तव्य :
नई दिल्ली अगस्त 5, 2020। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष एडवोकेट श्री आलोक कुमार ने सभी देशवासियों तथा विश्वभर के रामभक्तों को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण कार्य के शुभारम्भ पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभ कामना संदेश में श्री आलोक कुमार ने कहा है कि लगभग पांच शताब्दियों के सतत् संघर्ष, असंख्य बलिदानों तथा सात दशकों की कानूनी लड़ाई के बाद आई इस शुभ-घड़ी को साक्षात अपने नेत्रों से देख कर हम सभी आज भाव विव्हल हैं। यह सब भगवत् कृपा, पूज्य संतों-महापुरुषों के आशीर्वाद तथा मार्ग दर्शन के अतिरिक्त विश्व भर के रामभक्तों के पुरुषार्थ के कारण ही सम्भव हो सका है। अब हमें भगवान् श्री राम के आदर्शों व जीवन चरित को जन-जन में उतारना होगा जिससे भारत में रामत्व की पुनर्स्थापना हो सके।
श्री आलोक कुमार ने कहा कि आज श्रीराम जन्...
