फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल ने मुल्ला चौक पर बनाए गए वन स्टॉप सेंटर का उदघाटन किया
उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कई प्रकार के प्रयास कर रही है उनमें से यह सेंटर भी एक जरूरी प्रयास है उपायुक्त ने बताया कि इस सेंटर में महिलाओं को कई प्रकार की सुविधाएं मिलती है उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर जिसका नाम सखी भी है यहां पर महिलाओं और बच्चों पर किसी प्रकार की हिंसा हो तो वन स्टॉप सेंटर द्वारा उन समस्याओं का समाधान किया जाता है ।इस सेंटर मे बलात्कार पीड़ित, बाल विवाह, घरेलू हिंसा पीड़ित, बाल यौन शोषण पीड़ित ,यौन शोषण पीड़ित ,गुमशुदा अपहरण ग्रस्त दहेज उत्पीड़न, एसिड अटैक जैसी पीड़ित महिलाओं व बच्चों के बारे में काउंसलिंग की जाती है। यशपाल ने बताया कि किसी महिला को इनमें से किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो इस सेंटर पर आकर उनकी चिकित्सा के साथ-साथ कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि सभी एनजीओ को इस बारे में महिलाओं क...









