पीएच संतुलन क्या है और इसे कैसे पाएं
शरीर के आंतरिक द्रवों का पीएच स्तर हमारी प्रत्येक जीवित कोशिका को प्रभावित करता है। जब पीएच लेवल असंतुलित हो जाता है, हमारे शरीर का प्रत्येक क्षेत्र नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है, जिसके परिणामस्वरूप कैंसर, हृदय रोग, मोटापा, एलर्जीस, थकान और समय पूर्व बुढ़ापा आने जैसी समस्याएं हो जाती हैं, इसके साथ ही तंत्रिकाओं और मांसपेशियों की सामान्य कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। आधुनिक जीवनशैली और खानपान की आदतों ने पीएच संतुलन को वार्निंग जोन में पहुंचा दिया है।
पीएच संतुलन क्या है?
हमारा शरीर एसिड-अल्कलाइन का एक नाजुक संतुलन बनाए रखता है, इसे ही पीएच संतुलन कहते हैं। पीएच का अर्थ होता है (पोटेंशियल हाइड्रोजन), जो किसी भी सोल्युशन (घोल) में हाइड्रोजन आयन की माप है। मानव शरीर के लिए सोल्युशन का अर्थ होता है, शरीर के फ्ल्यूड्स और उत्तक। हमारे शरीर की प्रत्येक कोशिका पीएच के स्तर से प्रभावित हो...









