Indo Israel
भारत-इजरायल
दोस्ती का नया दौर
भारत और इजरायल के बीच दोस्ती के रिश्तों को और भी तरोताजा कर गया है इजरायली प्रधानमंत्री का दौरा। हालांकि इस दौरे से पहले कई चर्चाएं इस बात को लेकर भी थीं कि क्या संयुक्त राष्ट्र में यरूशलम मुद्दे पर भारत द्वारा इजरायल के खिलाफ जाने पर दोनों देशों के बीच दोस्ती में बाधा तो नहीं आएगी, मगर इजरायल के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हालांकि उन्हें भारत के इस कदम से निराशा हुई है, मगर फिर भी दोनों देशों के बीच सुनहरी दोस्ती में कोई दरार नहीं डाल सकता है। भारत के अपने हालिया दौरे के दूसरे दिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमारी दोस्ती में अब कुछ नया हो रहा है। हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और नेतन्याहू की हुई बैठक में भारत और इजरायल के बीच साइबर सुरक्षा, तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग समेत नौ समझौते हुए।
नेतन्याहू की न?जर में मोदी - क्रंां...





