अरे! यह क्या हो रहा है पंजाब में ? – अनुज अग्रवाल
अरे! यह क्या हो रहा है पंजाब में ? - अनुज अग्रवाल
पंजाब के चुनावों के जो भी अनुमान विभिन्न सर्वेक्षणों में लगाए गए थे वे सब धराशायी होने जा रहे हैं। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुक़ाबले का अनुमान हर कोई लगा रहा था किंतु पिछले दो हफ़्तों में जिस तेज़ी से घटनाक्रम बदला है उसने हाशिए पर खड़ी व उपेक्षा की शिकार भाजपा को बड़ी भूमिका में ला खड़ा किया है। आइए जाने क्या हैं प्रमुख कारण हैं -
1) बाबा राम रहीम की तीन सप्ताह के लिए जेल से फ़रलो(छुट्टी) व उनके समर्थकों द्वारा नोटा पर मुहर लगाने की डेरा समर्थकों से अपील
2) केजरीवाल के पूर्व सहयोगी व उनकी पार्टी के पंजाब के पिछले चुनावों में संयोजक रहे कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर आतंकी संगठनों , ख़ालिस्तानियो व राष्ट्रद्रोही ताक़तों से सहयोग लेने का आरोप
3) भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल की आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ जुगलबंदी
4) कांग...









