Shadow

आर्थिक

1 फरवरी 2022 को केंद्रीय बजट 2022-23 पेपरलेस रूप में पेश किया जाएगा

1 फरवरी 2022 को केंद्रीय बजट 2022-23 पेपरलेस रूप में पेश किया जाएगा

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को पेपरलेस रूप में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी। महामारी की स्थिति जारी रहने और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, इस बार केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिन्हित करने के लिए आयोजित किया जाने वाला हलवा समारोह नहीं होगा। इसकी जगह कोर स्टाफ को उनके कार्यस्थलों पर 'लॉक-इन' से गुजरने के कारण मिठाई प्रदान की गई। बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बजट तैयार करने में शामिल अधिकारियों को 'लॉक-इन' कर दिया जाता है। ये अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक के अंदर स्थित बजट प्रेस में केंद्रीय बजट पेश होने तक रहते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश करने के बाद ही ये अधिकारी और कर्मचारी अपने लोगों के संपर्क में आते हैं। एक ऐतिहासिक कदम के तहत, केंद्रीय बजट 2021-22 पहली बार पेपरलेस रूप में पेश...
डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन की मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति

डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन की मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय, सामाजिक
सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और उन्होंने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस नियुक्ति से पहले, डॉ. नागेश्वरन एक रचनाकार, लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत और सिंगापुर के कई बिजनेस स्कूलों तथा प्रबंधन संस्थानों में पढ़ाया है और आर्थिक विषयों पर उनके विचार बड़े पैमाने पर प्रकाशित हुए हैं। डॉ. नागेश्वरन आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और करा विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के एक सम्मानित विजिटिंग प्रोफेसर रहे हैं। वह 2019 से लेकर 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमहर्स्ट स्थित मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है।...
एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश पूरा हुआ

एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश पूरा हुआ

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज पूरा हो गया है, जिसके तहत सरकार को रणनीतिक भागीदार (मेसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) से 2,700 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसके पास एयर इंडिया और एआईएक्सएल का 15,300 रुपये का ऋण भी है और एयर इंडिया के शेयरों (एयर इंडिया और इसकी सहायक एआईएक्सएल के 100 प्रतिशत शेयर तथा एआईएसएटीएस के 50 प्रतिशत शेयर) को रणनीतिक भागीदार को हस्तांतरण किया जाना शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए मैसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड की उच्चतम मूल्य बोली को सरकार की मंजूरी के बाद; 11 अक्टूबर, 2021 को विजेता बोली लगाने वाली कंपनी को आशय पत्र जारी किया गया था। शेयर खरीद समझौता (एसपीए) पर 25 अक्टूबर, 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद, रणनीतिक साझेदार (मेसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड)...
भारत और इजराइल के विशेषज्ञों ने भारत-इजराइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी नवाचार कोष (आई4एफ) के दायरे का विस्तार करने का सुझाव दिया है

भारत और इजराइल के विशेषज्ञों ने भारत-इजराइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी नवाचार कोष (आई4एफ) के दायरे का विस्तार करने का सुझाव दिया है

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय, समाचार
भारत और इजराइल के विशेषज्ञों ने अपनी 8वीं प्रबंध निकाय की बैठक में भारत-इजराइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी नवाचार कोष (आई4एफ) के दायरे को व्यापक बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने 5.5 मिलियन डॉलर लागत की 3 संयुक्त अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी और एक व्यापक भारत-इजरायल सहयोगी इकोसिस्‍टम का सृजन करने के उपायों के बारे में भी सुझाव दिया। डॉ. एस. चंद्रशेखर, सचिव, डीएसटी एवं भारत सह-अध्‍यक्ष ने इजरायल द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आई4एफ कार्यक्रम में काफी संभावनाएं हैं और बोर्ड की यह बैठक हमें आगे बढ़ने के बारे में नए विचार, नई दिशाएं प्रदान करेगी। उन्‍होंने कहा कि अभी तक हमारे प्राथमिकता वाले क्षेत्र कृषि, सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र रहे हैं। प्राप्त हुई परियोजनाओं की प्रमात्रा में और बढ़ोतरी करने क...
कैबिनेट ने निर्दिष्ट ऋण खातों में उधारकर्ताओं को छह महीने के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर के अनुग्रह भुगतान की योजना को मंजूरी दी

कैबिनेट ने निर्दिष्ट ऋण खातों में उधारकर्ताओं को छह महीने के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर के अनुग्रह भुगतान की योजना को मंजूरी दी

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 973.74 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि के भुगतान को मंजूरी दे दी है, जो निर्दिष्ट ऋण खातों (1.3.2020 से 31.8.2020) में उधारकर्ताओं को छह महीने के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर के अनुग्रह भुगतान की योजना के तहत ऋणदाता संस्थानों (एलआई) द्वारा प्रस्तुत शेष दावों से संबंधित है। लाभ: यह योजना संकटग्रस्त/कमजोर श्रेणी के उधारकर्ताओं को छह महीने की ऋणस्थगन अवधि के दौरान चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर का अनुग्रह भुगतान देकर, छोटे उधारकर्ताओं को महामारी के कारण पैदा हुए संकट को सहन करने में और अपने पैरों पर फिर से खड़े होने में समान रूप से मदद करेगी, भले ही उधारकर्ता ने ऋणस्थगन का लाभ उठाया हो अथवा नहीं। कैबिनेट की मंजूरी से योजना के संचालन के लिए, दिशानिर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उक...
दिसंबर 2021 माह में थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्षः 2011-12)

दिसंबर 2021 माह में थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्षः 2011-12)

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, आर्थिक, राष्ट्रीय, सामाजिक
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय ने दिसंबर 2021 (अनंतिम) और अक्टूबर 2021 (अंतिम) के लिए थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्षः 2011-12) जारी किया है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े प्रत्येक महीने की 14 तारीख (या उसके अगले कार्य दिवस) को संदर्भित महीने के दो सप्ताह के अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं और इन्हें संस्थागत स्रोतों और देश भर की चयनित विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों को मिलाकर संकलित किया जाता है। 10 सप्ताह के बाद, इस सूचकांक को अंतिम रूप दिया जाता है और इसके अंतिम आंकड़े जारी किए जाते हैं और उसके बाद इन आंकड़ों को सुरक्षित कर लिया जाता है। दिसंबर 2021 के महीने के लिए (दिसंबर 2020 की तुलना में) मुद्रास्फीति की वार्षिक दर  13.56 प्रतिशत (अनंतिम) है जो कि नवम्‍बर 2020 में 1.95 प्रतिशत थी। दिसंबर 2021 में मुद्रास्फीति क...
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहक आधार ने 5 करोड़ के आंकड़े को पार किया

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहक आधार ने 5 करोड़ के आंकड़े को पार किया

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) को इसके शुभारंभ के समय देश में वित्तीय समावेशन की सबसे बड़ी पहल कहा था। यह एक ‘डिजिटल-फर्स्ट बैंक’ है, जिसे भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के तहत भारतीय डाक के व्यापक भौतिक वितरण नेटवर्क की पटरियों पर स्‍थापित किया गया है। इसने अपनी स्थापना से ही डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से अपने वित्तीय समावेशन लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रमुख उपलब्धि की घोषणा की है। आज आईपीपीबी ने यह घोषणा की है कि उसने अपने तीन वर्ष के संचालन में पांच करोड़ ग्राहक आधार के स्‍तर को पार कर लिया है और वह देश में तेजी से बढ़ते हुए डिजिटल भुगतान बैंकों में शामिल हो गया है। आईपीपीबी ने लगभग 1.47 लाख डोरस्टेप बैंकिंग सेवा प्रदाताओं की मदद से 1.36 लाख डाकघरों में (इनमें से 1.20 लाख ग्रामीण डाकघरों में) डिजिटल और पेपरलेस मोड में ये पांच करोड...
भारत का विदेश व्यापर : दिसंबर, 2021

भारत का विदेश व्यापर : दिसंबर, 2021

BREAKING NEWS, आर्थिक, राष्ट्रीय
भारत में दिसंबर 2021* में 57.87  बिलियन अमेरिकी डॉलर का समग्र निर्यात (वस्तुएं एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25.05 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है और दिसंबर 2019 के मुकाबले 23.35 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। उधर, दिसंबर 2021* के दौरान 72.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना 33.86 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है और दिसंबर  2019 की तुलना में 40.30 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। तालिका 1: दिसंबर 2021* के दौरान व्यापार   दिसंबर 2021 (बिलियन अमेरिकी डॉलर) दिसंबर 2020 (बिलियन अमेरिकी दिसंबर 2019 (बिलियन अमेरिकी दिसंबर 2020 की तुलना में वृद्धि (%) दिसंबर 2019 की तुलना में वृद्धि (%) वस्तुएं निर्यात 37.8...
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 (सीरीज IX) – निर्गम मूल्य

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 (सीरीज IX) – निर्गम मूल्य

BREAKING NEWS, आर्थिक
भारत सरकार की दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 की अधिसूचना संख्या 4(5)-बी (डब्लू एंड एम) /2021 के अनुसार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 (सीरीज IX) 10-14 जनवरी 2022 की अवधि के दौरान सब्सक्रिप्शन (खरीदने को आवेदन) के लिए खोले जाएंगे। निपटान तारीख 18 जनवरी 2022 होगी। सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,786 (चार हजार सात सौ छियासी रुपये मात्र) प्रति ग्राम होगा, जैसा कि आरबीआई की ओर से 7 जनवरी 2022 की प्रेस विज्ञप्ति में भी प्रकाशित किया गया है। भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों को निर्गम मूल्य से 50 रुपये (पचास रुपये मात्र) प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया है, जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम से करते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,736 रुपये (चार हजार सात सौ छत्तीस रुपये मात्र) प्रति ग्राम सोना होगा।...
भारत में स्थायी शहरी सेवाओं के लिए भारत और एडीबी ने 35 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत में स्थायी शहरी सेवाओं के लिए भारत और एडीबी ने 35 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, आर्थिक
भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत में शहरी सेवाओं तक पहुंच को बेहतर करने के लिए 17 दिसंबर 2021 को 35 करोड़ डॉलर के नीति आधारित ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे सेवाओं के वितरण में सुधार लाने और शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए प्रदर्शन आधारित केंद्रीय वित्तीय हस्तांतरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। स्‍थायी शहरी विकास एवं सेवा डिलिवरी कार्यक्रम के तहत 35 करोड़ डॉलर के पहले उप कार्यक्रम के लिए इस ऋण समझौते पर भारत सरकार की ओर से आर्थिक कार्य विभाग में अतिरिक्‍त सचिव श्री रजत कुमार मिश्रा और एडीबी की ओर से एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के कंट्री डायरेक्‍टर ताकेओ कोनिशी ने हस्ताक्षर किए। इस पहले उप कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर शहरी सुधारों के लिए आवश्यक नीति एवं दिशानिर्देश तैयार किए जाएंगे। उसके बाद दूसरे उप कार्यक्रम के तहत राज्‍य एवं यूएलबी स्‍तर पर विशिष्ट सुधार...