How will the theft of fertilizer be stopped under the name ‘Bharat’?
'भारत' नाम से कैसे रुकेगी फर्टिलाइजर की चोरी?
वन नेशन, वन फर्टिलाइजर से किसानों को तेजी से खाद की डिलीवरी सम्भव हो सकेगी और साथ ही सब्सिडी पर होने वाले खर्च में भी बचत होगी। फिलहाल कंपनियां अलग-अलग नाम से ये उर्वरक बेचती हैं, लेकिन इन्हें एक से दूसरे राज्य में भेजने पर न सिर्फ ढुलाई लागत बढ़ती है, बल्कि किसानों को समय पर उपलब्ध कराने में भी समस्या आती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब एक ब्रांड के तहत सब्सिडी वाली उर्वरक बनाई जाएगी। किसानों को क्या होगा फायदा? कैसे रुकेगी फर्टिलाइजर की चोरी?
-प्रियंका 'सौरभ'रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने घोषणा की है कि "प्रधानमंत्री भारतीय जनुर्वरक परियोजना" (पीएमबीजेपी) नामक उर्वरक सब्सिडी योजना के तहत "उर्वरक और लोगो के लिए एकल ब्रांड" पेश करके एक राष्ट्र एक उर्वरक को लागू करने का निर्णय लिया गया है। अक्टूबर महीने से सब्सिडी रेट पर मिलने ...









