डॉ. हर्षवर्धन ने योग से लोगों को जोड़ने के लिए “सेलेब्रेटिंग योगा” नाम से एक मोबाईल ऐप का शुभारंभ किया
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज नई दिल्ली में "सेलेब्रेटिंग योगा" नाम से एक मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इस मोबाईल ऐप को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2017 के अवसर पर डीएसटी द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य स्वस्थ्य जीवन के लिए लोगों के मध्य योग को लोकप्रिय बनाने तथा योग में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
स्वस्थ्य नागरिक उत्पादन बढ़ाते हैं तथा इस प्रकार देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं। योग, प्रकृति के साथ जुड़कर एक स्वस्थ समाज को बनाने और विकास की आकांक्षाओं को पूरा करने का एक साधन है।
जीवन की गुणवत्ता के इस प्रयास को भारत सरकार के राष्ट्रीय मिशन "स्वस्थ्य भारत" से जोड़ा गया है। । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने "योग और ध्यान का विज्ञ...









