Maulik Bharat members write a Complaint to ECI Regarding : Compulsion to cast NOTA vote on 11 February 2017
सम्मानित साथियों,
सादर प्रणाम।
आशा है आप स्वस्थ व सानन्द होंगे।
देश का चुनाव आयोग निकम्मा है और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में अक्षम। न तो वो पैसों के खेल से चुनावो को निकाल पा रहा है और न ही उम्मीदवारों के शपथ पत्रों की जांच की उसके पास कोई व्यवस्था है, ऐसे में मैं किस उम्मीदवार को वोट दूँ? मेरा लोकतंत्र में पूरा भरोसा है किंतू इसकी कमजोरियों को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर चुनाव सुधारों की आवश्यकता है। आज मैंने और मौलिक भारत के साथियों नीरज सक्सेना, संजीव गुप्ता और घनश्याम जी ने नोटा का बटन दबाकर वर्तमान चुनावी तंत्र की खामियों के प्रति अपना विरोध दर्ज किया है। हम चुनाव आयोग को अपने वोटर पहचान पत्र सहित एक प्रतिवेदन भेज रहे हैं। हम मौलिक भारत के माध्यम से चुनाव आयोग और चुनाव प्रणाली में सुधार और सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
To,
The Chief El...









