निज संस्कृति से जुड़े रहने के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश दे गया “रंग साड़ी महोत्सव”
निज संस्कृति से जुड़े रहने के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश दे गया *"रंग साड़ी महोत्सव”*
नोएडा । रविवार दिनांक 3 सितंबर को नोएडा मएक अनूठे आयोजन “ रंग साड़ी" महोत्सव का साक्षी बना। क्लब 26, सेक्टर 26, नोएडा में आयोजित “रंग साड़ी उत्सव” का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण पर पर जोर देना और महिला उद्यमियों को कार्यस्थल पर भी साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करने व उनके द्वारा संचालित व्यापार को आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिला उद्यमियों ने भाग लिया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां भी देखने को मिली । साथ ही साड़ी में रैंप वॉक करने वाली महिलाओं की क्राउन पहना कर सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. निधि बंसल (फाउंडर "रंग साड़ी" ) , दिपाली जैन (बेटियां फाउंडेशन) एवं अदिति बंसल(फाउंडर, स्टूडियो वोवेन वॉल्स) के सं...









