Shadow

राष्ट्रीय

किरण रिजूजू को हटाया गया या उनका टास्क पूरा हो गया..??

किरण रिजूजू को हटाया गया या उनका टास्क पूरा हो गया..??

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
पहले तो समझिए कि किरण रिजूजू बहुत जूनियर मंत्री थे जिन्हें एकाएक कानून मंत्रालय जैसा बड़ा पोर्टफोलियो दिया गया था। जाहिर है जिसने दिया है उसने कुछ टास्क भी दिया था। अब किरण रिजूजू क्या कर रहे थे?अपने टास्क अनुसार लगातार न्यायपालिका पर हमलावर थे।उन्होंने हर उस तरह न्यायपालिका पर हमला किया जो अभी तक आमजन के अंदर था लेकिन कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट के डर से आमजन उसे बोलने से डरता था। उन्होंने अपने टास्क के तहत आमजन को वो ताकत दी कि करो न्यापालिका को एक्सपोज, कंटेम्प्ट होगा तो पहले मेरा होगा। इसके बाद वो खुद भी कोर्ट पर हमलावर हुए।उन्होंने भाई भतीजावाद पर हमला किया कि ये खुद से खुद ही जज चुन लेते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि इनके कुछ जज तो रिटायर होने के बाद एन्टी इंडिया फोर्स जॉइन कर लेते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि ये 4-5 जज बैठकर भारत का फैसला नही कर सकते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि ये जज तो अपन...
<strong>क्यों भारत को चाहिएं कई सुधा मूर्ति</strong>

क्यों भारत को चाहिएं कई सुधा मूर्ति

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, साहित्य संवाद
क्या पैसे वाले मनुष्यता में नहीं करते यकीन या क्यों भारत को चाहिएं कई सुधा मूर्ति आर.के. सिन्हा श्रीमती सुधा   नारायणमूर्ति की शख्सियत से कोई बिना प्रभावित हुये नहीं रह सकता। उन्होंने अपने पति एन. नारायणमूर्ति को अपनी कंपनी खोलने के लिए अपने प्रिय गहने तक बेच डाले थे। उन्होंने पति को पैसे देकर उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने हिस्से के आकाश को छू लें। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति जब कोई बात कहती हैं तो उसके पीछे उनके जीवन भर का अनुभव और दर्शन छिपा होता। उन्होंने कुछ दिन पहले एक टीवी के कार्यक्रम में उन लोगों को प्यार-प्यार में कसा जिनके लिए जीवन में  पैसा ही सब कुछ होता है। इस तरह के लोग पैसे के आगे शेष सभी चीजों को गौण ही मानते हैं। ये उन स्त्रियों को भी दोयम दर्जे का ही मानते हैं जो साड़ी या सवार-कमीज पहनती हैं। सुधा जी ने इस बाबत अपने साथ घटी एक सच्...
<em>आखिर क्यों बंद होने जा रहे हैं दो हजार रूपये के नोट ?</em>

आखिर क्यों बंद होने जा रहे हैं दो हजार रूपये के नोट ?

BREAKING NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
डॉ. अजय कुमार मिश्राभारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने एक आदेश के तहत दो हजार के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया है | वर्ष 2016 में जब नोटबंदी हुई थी तब उस समय की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए इन्हें बाजार में लाया गया था | नोटों को वापस लेने के पीछे आर.बी.आई. का कहना है की 89% दो हजार के नोट मार्च 2017 के पहले जारी किये थे और ये नोट अपनी अवधि पूरी कर चुके है | प्रचलन में इन बैंक नोटों का कुल मूल्य, 31 मार्च, 2018 को अपने चरम पर ₹6.73 लाख करोड़ से घटकर ₹3.62 लाख करोड़ हो गया है | 31 मार्च, 2023 तक, प्रचलन में कुल नोटों का केवल 10.8% ही दो हजार के नोट थे | आर.बी.आई. का यह भी कहना है की दो हजार के नोट साधारणतया प्रयोग में नहीं है | ऐसे में दो हजार की नोट को लेकर आम आदमी के जेहन में कई बातें है जिसकी जानकारी से ही उद्देश्यों की पूर्ति हो पायेगी | आइये जानते है की आखिर क्यों बंद होने जा रहें ह...
अब चुनाव तो बस, आर्थिक सरोकार का लेन-देन है

अब चुनाव तो बस, आर्थिक सरोकार का लेन-देन है

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
आगामी विधानसभाओँ और लोकसभा चुनाव के पहले ही यह प्रश्न उपस्थित हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ‘अजेय’ हैं? भाजपा जिस मोदी नाम केवलम के सहारे चुनावी वैतरणी पार कर दिल्ली के सिंहासन पर निष्कंटक राज्य का दिवास्वप्न देख रही थी उसे यह समझ आ जाना चाहिए कि उसके नेतृत्व के धुआंधार प्रचार के बावजूद भाजपा को चुनावी पराजय दी जा सकती है। जो कर्नाटक के जनादेश से साबित हो गया है। यह तर्क ऐसा भी नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल के अनवरत कार्यकाल के कारण उनकी छवि में ठहराव आया है अथवा उनके प्रति मोहभंग होने लगा है। कर्नाटक में भाजपा के पक्ष में 36 प्रतिशत से अधिक वोट आए हैं। उसका साफ अर्थ है कि न तो भाजपा के खिलाफ प्रचंड सत्ता-विरोधी लहर थी और न ही मतदाता उसके प्रति उदासीन हुआ है। बीते चुनाव 2018 में वोट प्रतिशत इससे कम ही था और कांग्रेस को 38.4 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन सीटों के मामले मे...
पहलवानों के धरना का अंत तत्काल नहीं

पहलवानों के धरना का अंत तत्काल नहीं

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
अवधेश कुमार जंतर - मंतर पर पहलवानों का धरना धीरे-धीरे उस अवस्था में पहुंच गया जहां से इसका अंत होना इस समय कठिन लग रहा है। किसान संगठन और खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने अपना जो तेवर दिखाया उससे साफ है कि धरने को लंबा खींचने की रणनीति बना दी गई है। हालांकि उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की आगे सुनवाई करने से इंकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि महिला पहलवानों को कोई शिकायत है तो संबंधित मजिस्ट्रेट के न्यायालय या उच्च न्यायालय में जाएं। उच्चतम न्यायालय ने महिला पहलवानों की ओर से मामले की जांच की निगरानी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराए जाने की मांग भी खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि याचिका में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई थी वह हो गई है और सुरक्षा की बात थी वह भी उद्देश्य पूरा हो गया है। ध्यान रखिए, पीठ में प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा, न्यायमूर्ति जे पी पार...
संघीय ढांचे व लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये जरूरी ये फ़ैसले

संघीय ढांचे व लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये जरूरी ये फ़ैसले

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की शीर्ष अदालत के उन फ़ैसलों से जनमत को जोड़ा है जो देश में कथित “डबल इंजिन” की सरकार जैसी कल्पनाओं को नकारता हैं। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के नतीजे शायद यही संदेश की ओर इशारा करते दिखे कि “जिन मुद्दों को लोकतांत्रिक मूल्यों व सर्वमान्य कायदों के आधार पर सुलझाया जा सकता है, उन्हें राजनीतिक जिद और अहंकार इतना जटिल बना देता है कि उन पर अदालतों को निर्णय देने पड़ते हैं।“ इस सबमें जन कल्याण और विकास पीछे छूट जाता है। देश के बड़े दलों के लिए जनता का कर्नाटक और सुप्रीम कोर्ट के ताजे फ़ैसले मर्गदर्शी सिद्धांत हो सकते हैं। चुनी हुई सरकार गिराने [महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार] के लिये चले राजनीतिक प्रपंच में राज्यपाल की भूमिका और गुट विशेष की राजनीतिक तिकड़मों पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाये, वहीं एक अन्य फैसले में दिल्ली सरकार को अधिकार देकर दायि...
द केरल स्टोरी’ और ‘रैंट’ का राजरोग…

द केरल स्टोरी’ और ‘रैंट’ का राजरोग…

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
------------------------------------- कथित बुद्धिजीवियों, लिबिर-लिबिर गैंग और कौमियों का प्रिय शब्द है- 'रैंट'। इसका ढीला-ढाला अनुवाद तो बकवास या फिर प्रलाप होगा, लेकिन 'लेली' (लेफ्ट-लिबिर)गैंग के मुताबिक उनके अलावा दुनिया में जिस किसी ने दूसरे तरह की कोई भी बात कही तो वह रैंट है, उसे डिस्क्रेडिट करने का जरिया है। जैसे, अब्राहमिक मजहब बताते हैं कि उनके पैगंबर और उनकी किताबों में दुनिया का सारा सत्य समाहित है, उसके अलावा कुछ भी कहना 'कुफ्र' है, कहना क्या सोचना भी और दुनिया को एकरंगा कर देना उनकी पवित्र ड्यूटी है।--------------'द केरल स्टोरी' रैंट है, 'द कश्मीर फाइल्स' रैंट है, सीताराम गोयल के सवाल रैंट हैं, राम जन्मभूमि मामले में के के मोहम्मद की गवाही रैंट है, लेकिन डी एन झा की 'हिंदू भी गोमांस खाते थे' वाली बात आप्तवचन हैं, अल्लाह का हुक्म है और जीजस की मंशा है। यही बात रोमिला थापर के...
जय मराठा

जय मराठा

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
जिन कुत्सित और घृणित इतिहासकारों द्वारा यह लिखा जाता है कि मराठों का दृष्टिकोण बहुत संकुचित था, उनमें अखिल भारतीय नेतृत्व और साम्राज्य निर्माण की क्षमता नहीं थी, साथ ही वे लुटेरे, डाकू तथा विश्वासघाती थे ! उनकी राजनयिक क्षमता, राजनीतिक कौशल तथा दूरदर्शिता मध्यम स्तर से भी कम थी.....आदि, आदि ! अब इन दो टकिया इतिहासकारों से प्रश्न पूछा जाए कि अगर मराठों का उदय नहीं हुआ होता और भारतवर्ष सीधे मुसलमानों की ओर से अंग्रेजों को हस्तान्तरित किया जाता तो काशी, नासिक, प्रयाग, गढ़मुक्तेश्वर, ऋषिकेश, अयोध्या, मथुरा, उज्जैन...इन सबकी महिमा और ऐश्वर्य बचा रहता क्या ? इसका उत्तर तो राजमाता अहिल्याबाई के जीवन दृष्टान्त को सम्मुख रखकर कोई पा सकता है और इन कुत्सित, विकृतचित्त इतिहासकारों के दुरंगेपन को तुरत फुरत समझ सकता है ! हिन्दू पद पादशाही के आगमन के साथ सिर्फ मुगल साम्राज्यवाद के ही पर नहीं...
<em>मजहब न पूछो अपराधी का</em>

मजहब न पूछो अपराधी का

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, साहित्य संवाद
-बलबीर पुंज समाज का एक वर्ग, फिल्म 'द केरल स्टोरी' का अंधाधुंध विरोध कर रहा है। तमिलमाडु में जहां सत्तारुढ़ दल द्रमुक के दवाब में प्रादेशिक सिनेमाघरों ने इस फिल्म का बहिष्कार किया, तो प.बंगाल में ममता सरकार द्वारा इसपर प्रतिबंध लगाने के बाद फिल्म देख रहे दर्शकों को सिनेमाघरों से पुलिस घसीटते हुए बाहर निकाल दिया। विरोधियों की मुख्य तीन आपत्तियां है। पहली— यह 'काल्पनिक' लव-जिहाद को स्थापित करने का प्रयास है। दूसरी—केरल में मतांतरित मुस्लिम महिलाओं के आतंकी संगठनों से जुड़ने का आंकड़ा, अतिरंजित है। तीसरा— यह फिल्म इस्लाम/मुस्लिम विरोधी है। 'लव-जिहाद' शब्दावली विरोधाभासी है। इसमें 'जिहाद' का अर्थ 'मजहब हेतु युद्ध' है, तो 'लव' निश्छल-निस्वार्थ भावना। वास्तव में, यह षड्यंत्र प्रेम के खिलाफ ही जिहाद है, क्योंकि इसके माध्यम से स्वयं को इस्लाम से प्रेरित कहने वाले समूह, छल-बल से गैर-मुस्लिम ...