Shadow

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूक्रेन से स्वदेश लौटे भारतीयों के पहले जत्थे की अगवानी की

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूक्रेन से स्वदेश लौटे भारतीयों के पहले जत्थे की अगवानी की

BREAKING NEWS, Today News, राष्ट्रीय
केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने यूक्रेन से स्वदेश लौटे भारतीयों के पहले जत्थे का स्वागत किया। इन भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की पहली निकासी उड़ान एआईसी 1944 आज शाम 7.50 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इस विमान ने आज दोपहर रोमानिया के बुखारेस्ट के हेनरी कोंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में 219 यात्रियों को स्वदेश लाया गया है, जिनमें ज्यादातर भारतीय छात्र हैं। श्री पीयूष गोयल ने कहा, "मुंबई हवाई अड्डे पर यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीयों के चेहरों पर मुस्कान देखकर खुशी हुई।" श्री गोयल ने स्वदेश पहुँचे यात्रियों से कहा कि वे अभी भी यूक्रेन में अपने मित्रों से बात करें और उन्हें किसी प्रकार की चिंता न करने के लिए आश्वस्त करें। उन्होंने कहा कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।...
रूस को लेकर भारत, चीन और UAE एक साथ क्यों

रूस को लेकर भारत, चीन और UAE एक साथ क्यों

BREAKING NEWS, Today News, राष्ट्रीय
रूस को लेकर भारत, चीन और UAE एक साथ क्यों भारत, चीन और यूएई सुरक्षा परिषद में रूस के युद्ध के खिलाफ वोटिंग में अनुपस्थित रहे. चीन, रूस का करीबी सहयोगी और अमेरिका का विरोधी है, ऐसे में अमेरिका को डर था कि चीन रूस के साथ वीटो का इस्तेमाल करेगा लेकिन वो वोटिंग से अनुुपस्थित रहा जो अमेरिका के लिए एक राहत की खबर है." यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. ये प्रस्ताव यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा और यूक्रेन से रूसी सेना की तत्काल और बिना शर्त वापसी की मांग को लेकर था जो पास नहीं हो सका. रूस ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इस प्रस्ताव को रोक दिया. सुरक्षा परिषद के 5 स्थाई सदस्यों के पास वीटो का अधिकार होता है. भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया जिस कारण प्रस्ताव को केवल 11 सदस्यों का समर्थन मिल पा...
पीएम मोदी ने की पुतिन से बात, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

पीएम मोदी ने की पुतिन से बात, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

BREAKING NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की है. वर्तमान स्थिति पर विस्तार से बात की गई है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा है कि बातचीत के जरिए ही समाधान निकाला जा सकता है रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन सेफोन पर बात की है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा है कि बातचीत के जरिए ही कोई हल निकाला जा सकता है. उनके मुताबिक कूटनीति के जरिए ही शांति स्थापित की जा सकती है. वहीं पीएम मोदी ने पुतिन के सामने भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. इसके अलावा पीएम ने हिंसा का छोड़ने की बात भी कही है. उन्होंने कहा कि बातचीत से मामले में हल निकाला जाना चाहिए. 25 मिनट की बातचीत में पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा इसी बात पर जोर दिया कि युद्ध से किसी भी तरह का समाधान नहीं निकलने वाला है. पीएम मोदी के मुताबिक अगर रूस के नाटों देशों संग विवाद हैं तो वो भी सिर्फ बातचीत के जर...
भारत विश्‍व को दिखा रहा है कि किस तरह डिजिटल प्लेटफॉर्मो के उपयोग से व्‍यापक परिवर्तन लाया जाता है : श्री पीयूष गोयल

भारत विश्‍व को दिखा रहा है कि किस तरह डिजिटल प्लेटफॉर्मो के उपयोग से व्‍यापक परिवर्तन लाया जाता है : श्री पीयूष गोयल

BREAKING NEWS, Today News, राष्ट्रीय, सामाजिक
वाणिज्‍य और उद्योग, उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत विश्‍व को यह दिखा रहा है कि किस तरह डिजिटल प्‍लेटफॉर्मो का उपयोग करके व्‍यापक परिवर्तन लाया जाता है। श्री गोयल ''इंडिया ऐट 2030 : डिकेड ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन'' विषय पर 19वें वार्षिक हार्वर्ड इंडिया सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में बनाई नीतियों ने अगले 25 वर्षों के लिए, जब हम इंडिया@100 मनाएंगे, आधार तय कर दिया है। विडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से अपने संबोधन में श्री गोयल ने कहा कि हम भारत में व्‍यवसाय में सुगम्‍यता लाने के लिए संकल्‍पबद्ध हैं। हम समान रूप से अधिकतम शासन, न्‍यूनतम सरकार के साथ जीवन को सुगम्‍य बनाने के प्रति भी संकल्‍पबद्ध हैं। सरकार अथक रूप से इस विज़न की दिशा में काम कर रही है। हाल ही में हमने पीएम गतिशक्ति  नेशनल इन्‍फ्रास...
पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की कहानी

पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की कहानी

BREAKING NEWS, Today News, राष्ट्रीय, सामाजिक
पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की कहानी साल 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख ने देश को झकझोर कर रख दिया था। आज इस आतंकी घटना को दोपहर सवा तीन बजे एक साल पूरे हो रहे हैं, इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। शहीद पंकज त्रिपाठी 53 बटालियन हरपुर, बेल्हाया, लेजर महादेव, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश सीआरपीएफ के 53वीं बटालियन के कांस्टेबल पंकज कुमार त्रिपाठी भी जम्मू कश्मीर में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हो गए थे। पंकज उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के हरपुर गांव के रहने वाले थे। हमले वाले दिन सुबह 10 बजे उन्होंन...
स्वर कोकिला लता मंगेश्कर जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

स्वर कोकिला लता मंगेश्कर जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय
भारत रत्न' लता मंगेशकर का रविवार (6 फरवरी, 2022) को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. लता मंगेशकर लंबे वक्त से बीमार थीं और मुंबई के अस्पताल में भर्ती  थीं. स्वर कोकिला के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया
आर्थिक समीक्षा 2021-22 का सारांश

आर्थिक समीक्षा 2021-22 का सारांश

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय, समाचार
भारत की जीडीपी चौतरफा टीकाकरण, आपूर्ति सुधार और नियमन में आसानी से होने वाले लाभ, निर्यात में तेज बढ़ोतरी और पूंजी खर्च करने में तेजी लाने के लिए वित्तीय मौके की उपलब्धता की मदद से वर्ष 2022-23 में 8.0-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती सीतारमण ने आज संसद में आर्थिक समीक्षा 2021-22 पेश की। इसमें कहा गया है कि आने वाले अगले साल में निजी क्षेत्र में अधिक निवेश होगा, क्योंकि अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने हेतु मदद के लिए वित्तीय व्यवस्था अच्छी स्थिति में है। वर्ष 2022-23 में इस वृद्धि का अनुमान इस मान्यता पर आधारित है कि अब महामारी संबंधित और आर्थिक बाधाएं नहीं आएंगी, म़ॉनसून सामान्य रहेगा, दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा वैश्विक तरलता की निकासी बड़े स्तर पर समझदारी के साथ होगी, तेल की कीमतें 70 से 75 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहेंगी और इस वर...
एयर इंडिया सामाजिक सुरक्षा कवरेज के लिए ईपीएफओ में शामिल हुई

एयर इंडिया सामाजिक सुरक्षा कवरेज के लिए ईपीएफओ में शामिल हुई

BREAKING NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
एयर इंडिया अपने कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने यानी सामाजिक सुरक्षा कवरेज के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में शामिल हो गई है। इससे पहले एयर इंडिया लिमिटेड ने ईपीएफ और एमपी अधिनियम 1952 की धारा 1(4) के तहत स्वेच्छा से कवरेज के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में एक दिसंबर, 2021 को जारी राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी कर इसकी अनुमति दी गई। यह अधिसूचना 13 जनवरी, 2022 से प्रभावी है। इसके तहत उन 7,453 कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान किया जाएगा, जिनके दिसंबर, 2021 के लिए योगदान को एयर इंडिया ने ईपीएफओ के पास दाखिल किया है। एयर इंडिया के ये कर्मचारी अब निम्नलिखित लाभों को प्राप्त करने के अधिकार होंगे: कर्मचारियों को उनके भविष्य निधि खाते में उनके वेतन के 12 फीसदी पर अतिरिक्त 2 फीसदी नियोक्ता का योगदान प्राप्त होगा। इससे पहले कर्मचारियों को 1925 के पीएफ अध...
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज शहीद दिवस पर, प्रधानमंत्री ने उन सभी महान लोगों को भी श्रद्धांजलि दी है,जिन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश की रक्षा की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; "बापू को उनकी पुण्य तिथि पर स्मरण कर रहा हूँ। उनके महान आदर्शों को और लोकप्रिय बनाना, हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए। आज शहीद दिवस पर, उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनकी सेवा और बहादुरी को हमेशा याद किया जाएगा।"...
भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन

भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन

BREAKING NEWS, Today News, राष्ट्रीय, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 27 जनवरी 2022 को डिजिटल माध्यम से पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। इसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने हिस्सा लिया। भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ पर यह पहली भारत-मध्य एशिया समिट आयोजित की गई। शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और मध्य एशियाई नेताओं ने भारत-मध्य एशिया संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए अगले कदमों पर चर्चा की। एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए, नेताओं ने हर दो साल में शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति व्यक्त जताई। वे शिखर सम्मेलन की बैठकों को लेकर आवश्यक तैयारी के लिए विदेश मंत्रियों, वाणिज्य मंत्रियों, संस्कृति मंत्रियों और सुरक्षा परिषद के सचिवों की नियमित बैठकों पर सहमत हुए। नई व्यवस्था का सहयोग करने के लिए नई ...