Shadow

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ टीम को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ टीम को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, राष्ट्रीय, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीम को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी है। श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “कठोर परिश्रम करने वाली राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीम को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। वे तमाम बचाव और राहत कार्यों में अग्रणी रहती हैं और ये स्थितियां प्रायः चुनौतीपूर्ण होती हैं। एनडीआरएफ का साहस और कर्तव्यपरायणता बहुत प्रेरणादायी है। उनके भावी प्रयासों के लिये उन्हें शुभकामनायें। आपदा प्रबंधन, सरकारों और नीति निर्माताओं के लिये एक अहम विषय होता है। प्रतिक्रिया स्वरूप फौरन हरकत में आने के अलावा, जहां आपदा प्रबंधन टीमें आपदा के बाद की परिस्थितियों का मुकाबला करती हैं, हमें आपदा का सामना करने में सक्षम अवसंरचना के बारे में भी सोचना होगा और इस विषय में अनुसंधान पर ध्यान देना होगा। भारत ने ‘आपदा रोधी अवसंरचना के लिये गठबं...
भारत और इजराइल के विशेषज्ञों ने भारत-इजराइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी नवाचार कोष (आई4एफ) के दायरे का विस्तार करने का सुझाव दिया है

भारत और इजराइल के विशेषज्ञों ने भारत-इजराइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी नवाचार कोष (आई4एफ) के दायरे का विस्तार करने का सुझाव दिया है

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय, समाचार
भारत और इजराइल के विशेषज्ञों ने अपनी 8वीं प्रबंध निकाय की बैठक में भारत-इजराइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी नवाचार कोष (आई4एफ) के दायरे को व्यापक बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने 5.5 मिलियन डॉलर लागत की 3 संयुक्त अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी और एक व्यापक भारत-इजरायल सहयोगी इकोसिस्‍टम का सृजन करने के उपायों के बारे में भी सुझाव दिया। डॉ. एस. चंद्रशेखर, सचिव, डीएसटी एवं भारत सह-अध्‍यक्ष ने इजरायल द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आई4एफ कार्यक्रम में काफी संभावनाएं हैं और बोर्ड की यह बैठक हमें आगे बढ़ने के बारे में नए विचार, नई दिशाएं प्रदान करेगी। उन्‍होंने कहा कि अभी तक हमारे प्राथमिकता वाले क्षेत्र कृषि, सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र रहे हैं। प्राप्त हुई परियोजनाओं की प्रमात्रा में और बढ़ोतरी करने क...
दिसंबर 2021 माह में थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्षः 2011-12)

दिसंबर 2021 माह में थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्षः 2011-12)

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, आर्थिक, राष्ट्रीय, सामाजिक
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय ने दिसंबर 2021 (अनंतिम) और अक्टूबर 2021 (अंतिम) के लिए थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्षः 2011-12) जारी किया है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े प्रत्येक महीने की 14 तारीख (या उसके अगले कार्य दिवस) को संदर्भित महीने के दो सप्ताह के अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं और इन्हें संस्थागत स्रोतों और देश भर की चयनित विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों को मिलाकर संकलित किया जाता है। 10 सप्ताह के बाद, इस सूचकांक को अंतिम रूप दिया जाता है और इसके अंतिम आंकड़े जारी किए जाते हैं और उसके बाद इन आंकड़ों को सुरक्षित कर लिया जाता है। दिसंबर 2021 के महीने के लिए (दिसंबर 2020 की तुलना में) मुद्रास्फीति की वार्षिक दर  13.56 प्रतिशत (अनंतिम) है जो कि नवम्‍बर 2020 में 1.95 प्रतिशत थी। दिसंबर 2021 में मुद्रास्फीति क...
प्रधानमंत्री ने विश्व आर्थिक मंच के डावोस एजेंडा में ‘विश्व की  स्थिति’ विषय पर विशेष सम्बोधन किया

प्रधानमंत्री ने विश्व आर्थिक मंच के डावोस एजेंडा में ‘विश्व की स्थिति’ विषय पर विशेष सम्बोधन किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के डावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन में ‘स्टेट ऑफ दी वर्ल्ड’ (विश्व की स्थिति) विषय पर विशेष सम्बोधन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत महामारी की एक और लहर का सावधानी और विश्वास के साथ मुकाबला कर रहा है तथा तमाम उम्मीद भरे नतीजों के साथ आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, जिसने मानवजाति को उम्मीदों का गुलदस्ता दिया है, जिसमें भारतीयों का लोकतंत्र, प्रौद्योगिकी में अटूट विश्वास निहित है तथा जो 21वीं शताब्दी और भारतीयों की प्रतिभा व मनोदशा को शक्ति सम्पन्न बना रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना-काल के दौरान, भारत ने अपनी परिकल्पना ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ का पालन करते हुये जरूरी दवायें और वैक्सीनों की आपूर्ति करके कई जिंदगियां बचाईं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया...
श्री नरेंद्र गोयनका ने परिधान निर्यात संवर्धन परिषद- एईपीसी के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया

श्री नरेंद्र गोयनका ने परिधान निर्यात संवर्धन परिषद- एईपीसी के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
श्री नरेंद्र कुमार गोयनका ने परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पद्मश्री डॉ ए. शक्तिवेल ने उन्हें पदभार सौंपा। कार्यकारी समिति की आज हुई बैठक में परिषद का कार्यभार ग्रहण करते हुए श्री गोयनका ने कहा कि हम परिधान निर्यात में भारी वृद्धि को देख रहे हैं। हालिया निर्यात मांग की बढ़ती हुई यह सकारात्मक प्रवृत्ति तिमाही में और तेज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2021 में परिधान निर्यात 22% बढ़कर 1.46 अरब डॉलर हो गया, जो दिसंबर 2020 में 1.20 अरब डॉलर था। यह चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 11.13 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल-दिसंबर 2020 में 8.22 अरब डॉलर से 35 प्रतिशत ज्यादा है। इससे स्थिति और मजबूत हो रही है। श्री गोयनका ने कहा कि परिधान निर्यात में यह बड़ा बदलाव माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अत्यधिक कुशल प्...
सूर्य नमस्कार के लिए दुनिया में जुटे एक करोड़ से अधिक लोग

सूर्य नमस्कार के लिए दुनिया में जुटे एक करोड़ से अधिक लोग

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित पहला वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शुक्रवार को देश-दुनिया में खूब उत्साह के साथ मनाया गया। तन-मन को स्वस्थ रखने और कोविड काल में खुद को सुरक्षित रखने के लिए देश-विदेश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने अपने स्थानों पर सूर्य नमस्कार किया। भारत में कार्यक्रम की शुरूआत केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई ने वर्चुअल तरीके से की। इस मौके पर बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, श्री श्री रविशंकर, सद्गुरु जग्गी वासुदेव और देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां जुड़ीं। सुबह 7 से 8 बजे तक दूरदर्शन पर इसका सीधा प्रसारण हुआ। भारत, इटली, अमेरिका, सिंगापुर, श्रीलंका और जापान जैसे अनेकों देशों में शुक्रवार को सूर्य नमस्कार के साथ दिन की शुरूआत हुई। इस दौरान केंद्रीय आयुष मं...
भारत का विदेश व्यापर : दिसंबर, 2021

भारत का विदेश व्यापर : दिसंबर, 2021

BREAKING NEWS, आर्थिक, राष्ट्रीय
भारत में दिसंबर 2021* में 57.87  बिलियन अमेरिकी डॉलर का समग्र निर्यात (वस्तुएं एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25.05 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है और दिसंबर 2019 के मुकाबले 23.35 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। उधर, दिसंबर 2021* के दौरान 72.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना 33.86 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है और दिसंबर  2019 की तुलना में 40.30 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। तालिका 1: दिसंबर 2021* के दौरान व्यापार   दिसंबर 2021 (बिलियन अमेरिकी डॉलर) दिसंबर 2020 (बिलियन अमेरिकी दिसंबर 2019 (बिलियन अमेरिकी दिसंबर 2020 की तुलना में वृद्धि (%) दिसंबर 2019 की तुलना में वृद्धि (%) वस्तुएं निर्यात 37.8...
डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर कोविड-19 वैक्सीन पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर कोविड-19 वैक्सीन पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज भारत के राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान के साथ कोविड-19 वैक्सीन पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। स्मारक डाक टिकट के डिज़ाइन में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कोविड-19 वैक्सीन के साथ एक वरिष्ठ नागरिक को टीका लगाते हुए दिखाया गया है, इसमें 'कोवैक्सीन' शीशी की छवि भी है। यह डाक टिकट देश भर में हमारे अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों और वैज्ञानिक समुदाय द्वारा लोगों को कोविड महामारी से बचाने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य को दर्शाता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि दुनिया के सबसे ...
डीआरडीओ ने मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का अंतिम सफल परीक्षण किया

डीआरडीओ ने मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का अंतिम सफल परीक्षण किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 11 जनवरी 2022 को मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का अंतिम सफल परीक्षण किया। स्वदेश में विकसित यह टैंक रोधी मिसाइल कम भार वाली, दागो और भूल जाओ मिसाइल है, क्‍योंकि इसे दागे जाने के बाद पुनः निर्देशित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती और फिर धुआं भी नहीं निकलता। इस मिसाइल को थर्मल साइट के साथ एकीकृत मानव संचालित लॉन्चर से दागा गया। मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य पर हमला किया तथा उसे नष्ट कर दिया। परीक्षण के दौरान अंतिम वृत्तांत को कैमरे में कैद किया गया और मिसाइल ने अपनी क्षमताओं को पुष्ट करते हुए सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।   वर्तमान परीक्षण में इसको न्यूनतम सीमा तक सिलसिलेवार कार्य-प्रदर्शन में सिद्धस्त प्रदर्शित करना था। इस मिशन के दौरान सभी उद्देश्यों को पूरा किया गया। मिसाइल ने ऑन-बोर्ड नियंत्रण और मार्ग...
प्रधानमंत्री ने कोविड टीकाकरण के 150 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल करने पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने कोविड टीकाकरण के 150 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल करने पर देशवासियों को बधाई दी

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, राष्ट्रीय, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड टीके की 150 करोड़ खुराक लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत उन सभी लोगों का आभारी है, जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। सिलसिलेवार ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; 'टीकाकरण के मोर्चे पर एक ऐतिहासिक दिन। 150 करोड़ टीके की खुराक देने की उपलब्धि हासिल करने पर देशवासियों को बधाई। हमारे टीकाकरण अभियान ने यह सुनिश्चित किया है कि ज्यादा जिंदगियां बचाई जा सकें। साथ ही साथ, हमें कोविड-19 से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन भी करते रहना है। भारत उन सभी का आभारी है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम अपने डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, नवोन्मेषकों और टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद देते हैं। मैं सभी पात्र लोगों से अपना टीकाकरण कराने का आग्रह करत...