Shadow

विश्लेषण

नागरिक विमानन महानिदेशालय के दोहरे मापदंड

नागरिक विमानन महानिदेशालय के दोहरे मापदंड

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय, विश्लेषण, सामाजिक
नागरिक विमानन महानिदेशालय के दोहरे मापदंड *रजनीश कपूर पिछले दिनों रांची के एयरपोर्ट पर जब एक दिव्यांग किशोर के साथ इंडिगो एयरलाइन द्वारा भेदभाव की खबर सामने आई तो मामले ने तूल पकड़ा। इसके बाद भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत जाँच के आदेश देते हुए कहा कि दोषियों बख्शा नहीं जाएगा। जाँच के बाद भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) एक आदेश के ज़रिए यह साफ़ कर दिया कि “इंडिगो के कर्मचारी यात्रियों के साथ सही तरीके से पेश नहीं आए और इस तरह उन्होंने लागू नियमों के अनुरूप काम नहीं किया।” इसी के चलते एयरलाइन को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया, जिसमें उसे बताना होगा कि नियमों के अनुरूप काम नहीं करने पर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। एयरलाइन द्वारा दिव्यांग के साथ ऐसा बरताव दुखद है। परंतु डीजीसीए द्वारा इस मामले में फुर्ती दिखाना केवल इसलिए ...
लाउडस्पीकर एक धार्मिक इस्तेमाल और अदालती आदेश

लाउडस्पीकर एक धार्मिक इस्तेमाल और अदालती आदेश

addtop, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
लाउडस्पीकर एक धार्मिक इस्तेमाल और अदालती आदेश यूपी हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद कि लाउडस्पीकर पर अजान देना मौलिक अधिकार न हीं है , इस मसले पर मचा कोहराम शान्ति हो जाना चाहिए | आशा की जाती है कि आगे स भी फैसले का पालन करते हुए विवाद को आगे नहीं ले जायेंगे लेकिन वर्तमान माहौल में लगता नहीं कि बात यहीं थम जाएगी क्यूंकि यदि प्रतिवादियों की बात थामने की ही मंशा हो ती तो आज कानून व्यवस्था के लिए विकट खतरा नहीं पैदा हो गया होता | लाउडस्पीकर पर अजान को ले कर बुद्धिजीवियों के बीच जहाँ बहस छिड़ी है वहीँ साम्प्रदायिक अलगाव और धारदार करने के लिए दोनों समुदायों के संगठनों ने कमर कस ली है | अभी कर्नाटक में दोनों समुदायों के बीच बढ़ती कलह के रोकथाम का कोई उपाय भी नहीं हो पाया था कि लाउडस्पीकर से अजान का विवाद महाराष्ट्र की सीमायें पार कर सारे देश में फैलने लगा है | लाउडस्पीकर पर अजान को ले कर व...
सर्वश्रेष्ठ लोक संचारक एवं आदर्श आदि पत्रकार

सर्वश्रेष्ठ लोक संचारक एवं आदर्श आदि पत्रकार

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, संस्कृति और अध्यात्म, साहित्य संवाद
नारद जयंती (17 मई) के पर विशेषसर्वश्रेष्ठ लोक संचारक एवं आदर्श आदि पत्रकार- ललित गर्ग -देव ऋषि नारद या नारद मुनि ब्रह्माजी के पुत्र और भगवान विष्णु के बहुत बड़े भक्त महान तपस्वी, तेजस्वी, सम्पूर्ण वेदान्त एवं शस्त्र के ज्ञाता तथा समस्त विद्याओं में पारंगत हैं, वे ब्रह्मतेज एवं अलौकिक तेजोरश्मियों से संपन्न हैं। हैं। वे आदि-पत्रकार हैं जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में एक जगह की खबर दूसरी जगह पहुंचाने एवं इधर की बात उधर करके, दो लोगों के बीच आग लगाने के लिये काफी प्रसिद्ध हैं। माना जाता है कि उन्हंे सब खबर रहती हैं कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में कहाँ क्या हो रहा हैं। मूंह पर नारायण नारायण और हाथ में वीणा लिये, नमक-मिर्च लगा के बातें फैलाना, एक बात को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने, सृष्टि के हित में सृष्टि की किसी बड़ी घटना की आहट को पहचानकर उसे एक लोक से दूसरे लोक में पहुंचाने में उनकी महारत थी। उ...
भारत अब भी  युद्ध-विराम की कोशिश करें

भारत अब भी युद्ध-विराम की कोशिश करें

Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, विश्लेषण
भारत अब भी  युद्ध-विराम की कोशिश करें -ललित गर्ग-रूस-यूक्रेन युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जैसे-जैसे समय बीत रहा है, अधिक विनाश एवं विध्वंस की संभावनाएं बढ़ती जा रही है। विश्व युद्ध का संकट भी मंडराने लगा है। रूस-यूक्रेन के युद्ध विराम के मामले में भारत ने प्रयास किये, उसे व्यापक प्रयास करते हुए युद्ध विराम का श्रेय हासिल करना चाहिए था, ऐसा करने की सामर्थ्य एवं शक्ति भारत एवं उसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास है, यूक्रेन-विवाद शांत करने के लिए भारत की पहल सबसे ज्यादा सार्थक हो सकती है लेकिन जो पहल हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, उसे आगे बढ़ाना चाहिए था, लेकिन वह कोशिश अब संयुक्तराष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने कर दी और वे काफी हद तक सफल भी हो गए। गुतरेस खुद जाकर पूतिन और झेलेंस्की से मिले। उन्होंने दोनों राष्ट्रों के सर्वोच्च नेतृत्व को समझाने-ब...
अतीत की यादों में समांए तालाब व बावड़ी के लिए वरदान साबित होंगे अमृत सरोवर

अतीत की यादों में समांए तालाब व बावड़ी के लिए वरदान साबित होंगे अमृत सरोवर

Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण, समाचार
अतीत की यादों में समांए तालाब व बावड़ी के लिए वरदान साबित होंगे अमृत सरोवर (पूर्वजों की देन व पानी संरक्षण के लिए तालाब व बावड़ी के रूप में किया गया उनका बेहतर प्रयास आज अतीत की यादों में समां गए हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सरकार की उदासीनता ही रही है।अमृत सरोवर योजना से सिंचाई का कार्य भी किया जाएगा और बरसाती पानी को संरक्षित भी किया जाएगा।) -सत्यवान 'सौरभ' गर्मियों में पूरे भारत में बड़े पैमाने पर जल संकट पैदा हो जाता है; इस समस्या को देखते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा सरकार ने अपने गांवों में अस्तित्व खोते जा रहे तालाब एवं जोहड़ों को बचाने के लिए राज्य के जोहड़ तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने पर जोर शोर से काम शुरू किया है। यह अमृत सरोवर जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों के लिए भी एक वरदान साबित होंगे। इन अमृत सरोवर के पानी से सिंचाई करने का भी प्रावधान रखा जा...
संगीन आर्थिक अपराध के आरोपियों को गिरफ़्तार करने से क्यों बच रही है नॉएडा की पुलिस ?

संगीन आर्थिक अपराध के आरोपियों को गिरफ़्तार करने से क्यों बच रही है नॉएडा की पुलिस ?

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, घोटाला, विश्लेषण, समाचार
संगीन आर्थिक अपराध के आरोपियों को गिरफ़्तार करने से क्यों बच रही है नॉएडा की पुलिस ? *रजनीश कपूर भाजपा नेता तज़िंदेर बग्गा का मामला हो या नॉएडा की एक आईएएस अधिकारी का मामला हो। यदि किसी पर भी कोई आरोप लगता है और उसकी जाँच के लिए पुलिस उससे सहयोग की अपेक्षा करती है, तो एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते उसका फ़र्ज़ है कि वह व्यक्ति पुलिस का सहयोग करें। पुलिस के दृष्टिकोण से, एफ़आइआर का अर्थ उस कथित अपराध के बारे में पूरी जानकारी एकत्र करना होता है। यदि किसी के ख़िलाफ़ कोई एफ़आइआर दर्ज हो जाती है तो पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाती है और यदि एफ़आइआर में मामला संगीन हो तो उसको गिरफ़्तार भी किया जा सकता है। अपराध की धारा पर निर्भर करेगा कि उसे ज़मानत थाने में ही मिल जाएगी या उसे अदालत का रुख़ करना पड़ेगा। यदि किसी को पता है कि उससे कोई जुर्म हुआ है तो उसके क़ानूनी सलाहकार उसको ज...
क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टेबाजी से पाकिस्तान को मदद

क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टेबाजी से पाकिस्तान को मदद

Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, घोटाला, विश्लेषण
क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टेबाजी से पाकिस्तान को मदद आर.के. सिन्हा यह कोई पुरानी बात नहीं है जब क्रिकेट को लेकर कहा जाता था कि यह भारत में धर्म के समान है। क्रिकेट देश को जोड़ता है। यह जाति, मजहब, वर्ग, लिंग की दीवारों को ध्वस्त करता है। पर नब्बे के दशक में क्रिकेट में सट्टेबाजी में अजय जड़ेजा, मनोज प्रभाकर, मोहम्मद अजहरउद्दीन जैसे भारतीय खिलाड़ियों और कई विदेशी खिलाड़ियों के फंसने के बाद करोड़ों क्रिकेट प्रेमी घोर निराश अवश्य हुए थे। उन्हें लगा था कि क्रिकेट में अब कोई पवित्रता नहीं रही। पर वक्त गुजरने के साथ ही क्रिकेट को लेकर भारत में क्रेज पहले की तरह ही हो गया। फिर से भारत की जीत पर देश खुश होने लगा और पराजय पर उदास। बेशक, क्रिकेट प्लेयर्स को लेकर करोड़ों क्रिकेट के दीवाने जान निसार करते हैं। पर जरा गौर करें कि यह सब तब हो रहा है जब क्रिकेट में शर्ते लगनी या यूँ कहें कि सट्टेबाजी खू...
सत्य के अन्वेषण से ज्ञानवापी को घबराहट क्यों!!

सत्य के अन्वेषण से ज्ञानवापी को घबराहट क्यों!!

Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण, समाचार
सत्य के अन्वेषण से ज्ञानवापी को घबराहट क्यों!! काशी में मां श्रंगार गौरी के दर्शन पूजन के अधिकारों को पुन: प्राप्त करने के लिए हिंदू समाज दशकों से प्रतीक्षा कर रहा है। इस संबंध में काशी के न्यायालय में वाद पर माननीय न्यायाधीश ने उस परिसर की वीडियोग्राफी और सर्वे का आदेश दिया। एडवोकेट कमिश्नर के माध्यम से  यह कार्य होना है। किंतु, न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी को तथाकथित मस्जिद परिसर में जाने से रोक दिया गया। उसके पीछे उस ज्ञानवापी इंतजामियां कमेटी के सचिव ने जो चार तर्क दिए वे बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि; हम किसी गैर मुस्लिम को मस्जिद के अंदर नहीं घुसने देंगे। क्योंकि कोर्ट ने हमारी बात नहीं सुनी इसलिए,हम कोर्ट की बात नहीं सुनेंगे। मस्जिद के अंदर की वीडियोग्राफी या फोटो खींचने से हमारी सुरक्षा को खतरा है। वह वीडियोग्राफी मार्केट में आ जाएगी। चौथी और बेहद आपत्तिजनक त...
अल्कोहल से होने वाले लिवर रोग भारत में हमेशा एडवांस्ड लिवर रोग का सबसे बड़ा कारण

अल्कोहल से होने वाले लिवर रोग भारत में हमेशा एडवांस्ड लिवर रोग का सबसे बड़ा कारण

addtop, Current Affaires, विश्लेषण, सामाजिक
अल्कोहल से होने वाले लिवर रोग भारत में हमेशा एडवांस्ड लिवर रोग का सबसे बड़ा कारण डॉ. मानव वधावन अल्कोहलिक लिवर डिजीज (एएलडी) भारत में सिरोसिस का सबसे बड़ा कारण है। कई वजहों से महिलाओं को इससे ज्यादा नुकसान होता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा रह जाती है। साथ ही पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अल्कोहल की गंदगी दूर करने वाले एंजाइम का स्तर पर कम होता है। एक अनुमान के मुताबिक, आधी मात्रा में अल्कोहल सेवन करने वाली महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले लिवर क्षतिग्रस्त होने की संभावना दोगुनी होती है। हालांकि अल्कोहल का सेवन बंद कर देने या कम कर देने से यह नुकसान रोका जा सकता है। महिलाओं में अल्कोहलिक लिवर रोग अधिक होता है और बड़े पैमाने पर उनकी डायग्नोसिस भी नहीं हो पाती है। अल्कोहल का सेवन कम करने, स्वस्थ खानपान रखने और नियमित व्यायाम करने से महिलाएं कई तरह ...
मोदी सरकार में भ्रष्ट बाबुओं की खैर नहीं

मोदी सरकार में भ्रष्ट बाबुओं की खैर नहीं

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, राज्य, विश्लेषण
मोदी सरकार में भ्रष्ट बाबुओं की खैर नहीं - आर.के. सिन्हा  किसी भी सरकार का जनमानस में सम्मान तब ही होता है, जब उसके कर्मचारी पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाह करते हैं। देखिए सरकार को चलाने वाले नेता तो एक विजेन के साथ सत्ता पर काबिज होते हैं। फिर उनके विजेन को सरकारी बाबू अमली जमा पहनाकर जमीन पर उतारते हैं। मतलब वे ही वस्तुतः समस्त सरकारी योजनाओं- परियोजनाओं को जमीं पर लागू करते हैं। लेकिन, अगर वे ही काहिली और करप्शन के जाल में फंस जाएं तो फिर सरकार और देश का क्या होगा, यह भली भांति सोचा जा सकता है। दुर्भाग्यवश हमारे यहां अब भी बड़ी तादाद में सरकारी बाबू कायदे से मन लगाकर काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। यही नहीं, वे तो करप्शन करने से तनिक भी बाज नहीं आ रहे। वे चंद सिक्कों में अपना जमीर और देश को बेचने से भी पीछे नहीं हटते। अब कुछ ताजा मामलों को ह...