सावधान ! कोरोना दुष्काल चक्र फिर घूमा है
कोरोना दुष्काल का चक्र भारत में फिर घूमना शुरू हुआ है । फिर एक बार कोरोना संक्रमण की दस्तक चिंता का सबब है। हमें पुराने अनुभव के अनुरूप मास्क लगाने, भीड़भाड़ से बचने, खांसते समय मुंह ढकने तथा सेनिटाइजर के उपयोग पर ज़ोर देना शुरू कर देना चाहिए । वैसे तुलनात्मक रूप से जहां भारत में जहां संक्रमण की दर एक प्रतिशत है, वहीं अमेरिका में उन्नीस व रूस में बारह प्रतिशत है। फिर भी सावधानी ही बचाव है ।
पिछले चौबीस घंटे में एक हजार से कुछ कम नये संक्रमितों का पता चला तथा महाराष्ट्र व गुजरात में दो-दो मौतों की बात कही जा रही है। संक्रमण पिछले पांच महीनों में सबसे ज्यादा है। कुल संक्रमितों की संख्या साढ़े नौ हजार व दैनिक संक्रमण दर 1.56 बतायी जा रही है। हालांकि देश में अब तक 220.65 करोड़ कोविड रोधी टीके की खुराकें लगायी जा चुकी हैं। जिसने देश को नया आत्मविश्वास दिया है।साथ ही यह तथ्य आत्मविश्वास को ड...









