राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लिया
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज (28 नवंबर, 2021) हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि योग को लोकप्रिय बनाने में स्वामी रामदेव का असीम योगदान है। उन्होंने अनगिनत आम लोगों को योग अभ्यासों से जोड़कर लाभान्वित किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोगों की यह भ्रांति है कि योग किसी विशेष पंथ या धर्म से जुड़ा है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सही मायने में योग तन और मन को स्वस्थ रखने की एक पद्धति है। यही कारण है कि दुनिया भर में जीवन के सभी क्षेत्रों और विचारधारा वाले लोगों द्वारा योग को अपनाया गया है। उन्होंने स्मरण किया कि उन्होंने सूरीनाम की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान 2018 में सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया था। उन्होंने यह भी स्मरण किया कि अरब योग फाउंडेशन की संस्थापक, सुश्री ...









