कोरोना की आत्मकथा
addtop, BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राज्य, राष्ट्रीय, विश्लेषण, समाचार, सामाजिक
विश्व युद्ध कभी-कभी ही होते हैं किन्तु जब होते हैं तब विश्व के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक समीकरण बदल जाते हैं। कोरोना की बीमारी का प्रभाव भी विश्व युद्ध सरीखा ही बदलाव लाने वाला है। कोरोना का प्रभाव विश्व युद्ध से भी अधिक गंभीर हैं क्योंकि कोरोना के प्रभाव से सामाजिक पारिवारिक व्यवस्था में भी बदलाव दिख सकता है।
कोरोना ने सम्पूर्ण विश्व में उथल पुथल मचाई है। कोरोना की शुरुआत चीन से हुई। चीन ने जानबूझकर कोरोना को पैदा किया या भूल से पैदा हुआ यह बात अभी सिद्ध होना बाकी है किंतु कोरोना की बीमारी का सबसे ज्यादा लाभ चीन को हुआ यह निर्विवाद है। चीन दुनिया का अकेला ऐसा बड़ा देश है जहां धर्म समाज परिवार आदि कुछ नहीं है। चीन के लिए आर्थिक विकास ही अधिक महत्वपूर्ण होता है। चीन ने अपनी बीमारी इस प्रकार दुनिया को निर्यात की दुनिया की पूरी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व्यवस्था किंकर्तव्यविमूढ़ है किंतु च...







