Shadow

सामाजिक

हिंसक होता राजनीतिक चेहरा लोकतंत्र पर बदनुमा दाग

हिंसक होता राजनीतिक चेहरा लोकतंत्र पर बदनुमा दाग

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
-ः ललित गर्ग:- राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को हिंसक प्रतिस्पर्धा में नहीं बदला जा सकता, लोकतंत्र का यह सबसे महत्वपूर्ण पाठ पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों को याद रखने की जरूरत है। जैसाकि पश्चिम बंगाल में इन दिनों पंचायत चुनाव के दौरान व्यापक हिंसा देखने को मिली, इससे पूर्व वर्ष 2013 और 2018 के पंचायत चुनावों में भी ऐसी ही हिंसा सामने आई। 2019 के लोकसभा चुनावों में एवं 2021 के विधानसभा चुनावों में भी व्यापक हिंसा हुई थी। अब पंचायत चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बाद राजनीतिक दल एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त भी बेबस बना हुआ इस हिंसा का जिम्मेदार जिला प्रशासन को ठहराकर अपना पल्ला झाड़ना चाहता है। निश्चित ही हिंसक होता राजनीतिक चेहरा लोकतंत्र पर एक बदनुमा दाग है। आखिर यह किस लोकतंत्र का चेहरा है। इस तरह की हिंसा से कोई जीत भी गया तो वह कि...
जनसंख्या विनियमन कानून लागू हो

जनसंख्या विनियमन कानून लागू हो

BREAKING NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
इन दिनों हमारे देश भारत में विचार का विषय बढ़ती जन संख्या है । देश में जनसंख्या विनियमन कानून लागू करना एक बड़ा महत्त्वपूर्ण व प्रशंसनीय कदम होगा,इसके पक्ष और प्रति पक्ष में विचार आ रहे हैं । इस कानून को राजनीतिक या धार्मिक रंग देना या इस दृष्टि से देखना सरासर अनुचित, बेमानी व अवांछनीय है क्योंकि बढ़ती जनसंख्या के परिणाम धर्म और जाति में पहचान नहीं करेंगे। 18वी शताब्दी के दार्शनिक टॉमस मुल्थस ने कहा था- ‘मानव की बच्चे पैदा करने की न मिटने वाली प्यास हमें इस उपग्रह पर अंतत: एक दिन अत्यधिक जनसंख्या तक ले जाएगी। मानव सब संसाधनों को खा जाएगा और स्वयं महा अकाल का शिकार हो जाएगा।’ इतने वर्ष पहले मानव के भविष्य के बारे में उनका ये आकलन सही है और एक भयानक त्रासदी की ओर संकेत करता है। इसे देखते हुए हमारे देश में जनसंख्या विनियमन कानून लागू करना एक बड़ा महत्त्वपूर्ण व प्रशंसनीय कदम होगा। ...
गुरु गोलवलकर के नाम पर झूठ

गुरु गोलवलकर के नाम पर झूठ

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य, सामाजिक
अवधेश कुमारइस समय सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक ट्वीट वायरल है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के नाम से कुछ पंक्तियां लिखी हुईं हैं। 'मैं सारी जिंदगी अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए तैयार हूं लेकिन जो दलित, पिछड़ों और मुसलमानों को बराबरी का अधिकार देती हो ऐसी आजादी मुझे नहीं चाहिए।' इसमें कहा गया है कि गुरु गोलवलकर ने 1940 में यह बात कही थी। इसी तरह एक पंक्ति और है-'जब भी सत्ता हाथ लगे तो सबसे पहले सरकार की धन संपत्ति, राज्यों की जमीन और जंगल पर अपने दो-तीन विश्वसनीय धनी लोगों को सौंप दें , 95 प्रतिशत जनता को भिखारी बना दें उसके बाद सात जन्मों तक सत्ता हाथ से नहीं जाएगी।' यह भी कहा गया है कि गुरु गोलवलकर की पुस्तक वी एंड आवर नेशनहुड आईडेंटिफाइड में ये पंक्तियां लिखी हुई है। वैसे उस पुस्तक का नाम वी एंड आवर नेशनहुड डिफाइ...
हलाल कावड़ यात्रा से दो हजार करोड़ से ज्यादा कमाते हैं मुसलमान

हलाल कावड़ यात्रा से दो हजार करोड़ से ज्यादा कमाते हैं मुसलमान

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
हलाल कावड जिहाद अनभिज्ञ क्यों, अब हिंदुओं को भगवान भी नहीं बचा सकते ==================== आचार्य विष्णु हरि सरस्वती मैंने कभी लव जिहाद शब्द का नाम दिया था, कभी मैंने नमाजी हिंसा जिहाद शब्द का नाम दिया था, आज मैं हलाल कांवड शब्द का नाम दे रहा हूं। हलाल कांवड का कन्सेप्त अभी तक विचारण और विमर्श से बाहर क्यों है? तुम्हारी पैरों के नीचे से जमीन सिखक रही है और तुम अभी भी अपरिचित और अज्ञानी बने बैठो हों तो फिर भगवान भी तुम्हें बचा नहीं सकते हैं।मेरे परिचित को एक एक कावंड चाहिए था। कांवड खोजने हमलोग निकले। बहुत खोजने के बाद अब्दुल करीम नामक व्यक्ति की दुकान से कांवड मिला। मेरा दोस्त आश्चर्यचकित नहीं था, उसे क्या मतलब कि कांवड कौन बेच रहा है? उसे कांवड खरीदना है और फिर हरिद्वार से गंगा से जल लाकर भगवान शिव मंदिर पर चढा देना है, धर्म-पुण्य का कार्य उसका पूरा हो जाता है।लेकिन मेरे लिए आ...
डाइलॉग इंडिया एकेडेमिया – इंडस्ट्री कांक्लेव एवं इंटरनेशनल एकेडेमिया अवार्ड -2023

डाइलॉग इंडिया एकेडेमिया – इंडस्ट्री कांक्लेव एवं इंटरनेशनल एकेडेमिया अवार्ड -2023

BREAKING NEWS, Today News, TOP STORIES, प्रेस विज्ञप्ति, राष्ट्रीय, सामाजिक
Dialogue India Academia - Industry Conclave & International Academia Award -2023 Serious dialogue, important suggestions and awards to leading institutions of private higher education and business sector Dialogue India Academia International Award on the basis of ranking of many popular educational institutions of the country for better performance in the field of education by the country's popular magazine Dialogue India and Business Connect in collaboration with PHD Chamber of Commerce and Industry in Delhi's PHD Chamber - Awarded from 2023. Chandigarh University, Amity University, GLA University, Chitkara University, Modi University of Science and Technology, Era Medical College University, Mewar University AKG Engineering College etc. topped the country in various categorie...
राजनीति में प्रवेश के लिए भी हो कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और इंडियन पोलिटिकल सर्विस जैसी परीक्षा

राजनीति में प्रवेश के लिए भी हो कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और इंडियन पोलिटिकल सर्विस जैसी परीक्षा

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
आवश्यकता आज की .... राजनीति में प्रवेश के लिए भी होकॉमन पोलिटिकल टेस्ट और इंडियन पोलिटिकल सर्विस जैसी परीक्षा क्यों न देश में हर तरह के चुनाव लड़ने के लिए किसी परीक्षा का आयोजन किया जाये और सरकारी नौकरी की तरह राजनीति में प्रवेश के लिए उनके चरित्र का भली- भांति सत्यापन किया जाये? छोटे स्तर पर कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और सांसदों के लिए इंडियन पोलिटिकल सर्विस के एग्जाम रखने में में हर्ज क्या है? आखिर सरकारी नौकरी और राजनीति है तो देश सेवा ही?  राजनेताओं को विशेष अधिकार क्यों दिए जाने चाहिए? क्या आरोप पत्र दाखिल व्यक्ति आईएएस अधिकारी बन सकता है? क्या वह कोई सिविल सेवा पद संभाल सकता है? तो फिर राजनेताओं को यह अनुचित विशेषाधिकार क्यों दिया जाना चाहिए जो हमारे लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है? इस मामले में परिवर्तन केवल संसद द्वारा ही लाया जा सकता है। तभी राजनीति का बढ़ता अपराधीकरण ठहर सक...
बारिश और बाढ़ से सतर्क रहने की आवश्यकता !

बारिश और बाढ़ से सतर्क रहने की आवश्यकता !

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य, समाचार, सामाजिक
इन दिनों भारत में मानसून अपने परवान पर है और बहुत से स्थानों पर मानसून के कारण भारी बरसात देखने को मिल रही है। भारत को मानसून का जुआ कहा जाता है, क्यों कि यहां मानसून के कारण कभी अधिक तो कभी कम बारिश देखने को मिलती है। जानकारी देना चाहूंगा कि मानसून या पावस, मूलतः एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आने वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा करातीं हैं। ये ऐसी मौसमी पवन होती हैं, जो दक्षिणी एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर तक, प्रायः चार माह सक्रिय रहती है। जब यह आर्टिकल लिखा जा रहा है तब जून का अंतिम सप्ताह जारी है। बहुत बार मानसूनी बारिश के कारण मानव को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हम देखते हैं कि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश के कारण आज जगह जगह पहाड़ टूटते हैं। आज हम देखते हैं कि बारिश के सीजन में पहाड़ों में अनेक स्थानों पर ...
<strong>संसद की धुरी ही देश के शासन की नींव है</strong>

संसद की धुरी ही देश के शासन की नींव है

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस-30 जून, 2023संसद की धुरी ही देश के शासन की नींव है- ललित गर्ग -अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस हर साल 30 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिवस लोकतांत्रिक सदनों की उन प्रक्रियों को सशक्त बनाने के लिए मनाया जाता है जिनके द्वारा सरकारें दुनिया भर के लोगों के रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाती हैं, नवीन योजनाएं बनाती और उन्हें लागू करती है, राष्ट्र विकास, सुरक्षा एवं सुशासन को सुनिश्चित करती है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी। भारतीय लोकतंत्र में संसद जनता की सर्वाेच्च संस्था है। इसी के माध्यम से आम लोगों की संप्रभुता को अभिव्यक्ति मिलती है। संसद ही इस बात का प्रमाण है कि हमारी राजनीतिक व्यवस्था में जनता सबसे ऊपर है, जनमत सर्वाेपरि है। संसदीय शब्द का अर्थ ही ऐसी लोकतंत्रात्मक राजनीतिक व्यवस्था है जहां सर्वाेच्च ...
समय की प्रबल आवश्यकता है समान नागरिक संहिता

समय की प्रबल आवश्यकता है समान नागरिक संहिता

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अब भारत देश के हित में लिया गया अपना एक और संकल्प पूरा करने की ओर अग्रसर है और यह संकल्प है समान नागरिक संहिता का। देश लम्बे समय से समान नागरिक संहिता कानून मांग रहा है, देश के न्यायालय भी ऐसा ही चाहते हैं और सबसे बड़ी बात है कि समान नागरिक संहिता संविधान सम्मत है।भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित “मेरा बूथ सबसे मजबूत“ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात के संकेत दे दिये हैं कि अब सरकार समान नागरिक संहिता पर तीव्र गति से आगे बढ़ रही है और 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व ही संसद के आगामी सत्रों में सदन से पारित करवाया जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकदम साफ कहा कि कुछ विरोधी दल जो तुष्टिकरण करते हैं तथा मुस्लिम समाज को केवल अपना वोटबैंक समझते हैं वही यूनिफार्म सिविल...
<em>पाकिस्तान में जिन्ना का घर स्वाहा</em>

पाकिस्तान में जिन्ना का घर स्वाहा

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में जितना योगदान राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का रहा है, पाकिस्तान की स्वतंत्रता प्राप्ति में उसी स्तर का योगदान कायदे आजम अर्थात् मौहम्मद अली जिन्ना रहा है, यही कारण है कि दोनों ही व्यक्तित्व को अपने-अपने देश में सर्वौच्च सम्मान प्राप्त है। दोनो ही महानुभावों ने अंग्रेजो के विरूद्ध संघर्ष में अपनी सम्पूर्ण सामर्थ्य का प्रयोग किया। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के पश्चात, जनता का पाकिस्तानी फौज के विरूद्ध जो आक्रोश हुआ, वह अचम्भित करने वाला था। जनता के इस विद्रोह से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जनता फौज को तनिक भी क्षमा करने पक्ष में नहीं है। अपने इसी आक्रोश में उसने अपने जन्मदाता, मौहम्मद अली जिन्ना का घर अग्नि में स्वाहा कर दिया।सम्भवतया पाकिस्तान के आर्मी कमाण्डर, असीम मुनीर ने यही सोचा था कि इमरान को बंदी बनाने से जनता का आक्रोश एक-दो ...