Shadow

सामाजिक

आईआईएससी और मेलबर्न विश्वविद्यालय शुरू करेंगे संयुक्त पीएचडी

आईआईएससी और मेलबर्न विश्वविद्यालय शुरू करेंगे संयुक्त पीएचडी

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
आईआईएससी और मेलबर्न विश्वविद्यालय शुरू करेंगे संयुक्त पीएचडी नई दिल्ली, 08 अप्रैल (इंडिया साइंस वायर): भारत के अग्रणी शोध संस्थानों में शामिल भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और शिक्षण एवं शोध में 160 वर्षों का अनुभव रखने वाला ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी में संयुक्त पीएच.डी. कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। इन दोनों संस्थानों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में पहली बार संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के लिए हाथ मिलाया है, जिसे निकट भविष्य में मेडिकल पीएच.डी. कार्यक्रमों तक बढ़ाया जा सकता है। संयुक्त पीएच.डी. कार्यक्रम के विस्तार पर चर्चा के लिए आईआईएससी परिसर में दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई है। यह पीएच.डी. कार्यक्रम मेलबर्न इंडिया पोस्ट ग्रेजुएट एकेडमी (एमआईपीए) का हिस्सा है, जिसमें स्थापित शोधकर्ताओं और मेलबर्न विश्वविद्यालय तथा भारत के शीर्ष अनुसंधान...
तो हिन्दी से दूर जाती कांग्रेस

तो हिन्दी से दूर जाती कांग्रेस

BREAKING NEWS, Current Affaires, सामाजिक
तो हिन्दी से दूर जाती कांग्रेस आर.के. सिन्हा देश के आठ पूर्वोतर राज्यों के सभी स्कूलों के दसवीं कक्षा तक में पढ़ने वाले बच्चों को हिन्दी अनिवार्य रूप से पढ़ाने पर वहां के सभी राज्य सरकारें राजी हो गईं हैं I 22 हजार हिन्दी के अध्यापकों की भर्ती की जा रही है तथा नौ आदिवासी जातियों ने अपनी बोलियों की लिपि देवनागरी को स्वीकार कर लिया है। क्या इन जानकारियों में आपको कहीं हिन्दी को थोपने के संकेत मिलते हैं? लेकिन, कांग्रेस तो कम से कम यही मानती है। कांग्रेस के नेता यह कहते हैं कि सरकार महंगाई तथा बेरोजगारी जैसे गंभीर मसलों पर बात करने की बजाय हिन्दी को गैर-हिन्दी भाषियों पर थोपने की चेष्टा कर रही है। दरअसल विगत दिनों केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपर्युक्त जानकारियां देश के साथ सांझा की थीं। उसके बाद कांग्रेस के नेता जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी मैदान में उतर आए। जयराम रमेश ने ज्ञान ...
स्थाई भविष्य के लिए चेतावनी है यूक्रेन – रूस युद्ध

स्थाई भविष्य के लिए चेतावनी है यूक्रेन – रूस युद्ध

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
स्थाई भविष्य के लिए चेतावनी है यूक्रेन - रूस युद्ध डॉ. शंकर सुवन सिंह दो देशों का युद्ध, अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति का शिकार होता है। सामान संस्कृति, सभ्यता एवं भाषा वाले देश आपस में लड़ रहे हैं। जो देश कभी एक हुआ करते थे वो आज एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। जो देश जिस देश के निकट हैं वो एक दूसरे के प्रति उतनी ही विकटता पैदा करते हैं। यह कहने में अतिश्योक्ति नहीं होगी कि अत्यधिक निकटता विकृति को पैदा करती है। भगवान् विष्णु के नवें अवतार महात्मा गौतम बुद्ध ने कहा था - वीणा के तारों को इतना भी मत कसो कि वह टूट जाये और इतना ढीला भी मत रखो कि उससे सुर ही न निकले। कहने का तात्पर्य अति किसी भी चीज कि बुरी होती है। चाहे वह निकटता हो या दूरी हो। प्रत्येक देश को संतुलित रहने कि जरुरत है। संतुलन ही किसी भी समाधान का मूल मंत्र है। प्रतिस्पर्धा हमेशा उससे ही होती है जिसके बारे में हम जानते हैं या जिसस...
ताकि हवाई चप्पल पहना शख्स करे हवाई यात्रा

ताकि हवाई चप्पल पहना शख्स करे हवाई यात्रा

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, सामाजिक
ताकि हवाई चप्पल पहना शख्स करे हवाई यात्रा आर.के. सिन्हा क्या आपने हाल-फिलहाल रेल तथा विमान से सफर किया है? अगर आपने दोनों से यात्रा की है तो आपने कुछ बड़े बदलावों को महसूस किया होगा जो हमारे देश के एविएशन सेक्टर में दिखाई दे रहे हैं। हो यह रहा है कि रेलवे स्टेशनों से अधिक यात्रियों की भीड़ अब हवाई अड्डों पर दिखाई दे रही है। आप किसी दिन राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कहीं चले जाइये या फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य स्थल की यात्रा पर निकल जाइये। यकीन मानिए कि आपको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ और अफरा-तफरी मिलेगी। इधर से हर वक्त सैकड़ों-हजारों लोग आ-जा रहे होते हैं। हरेक मिनट पर एक फ्लाइट आ –जा रही होती है। शायद ही इतनी रफ्तार से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की आवाजाही होती हो। दरअसल इन दोनों ही जगहों का उदाहरण देने का मकसद यह है, क्योंकि;...
यूक्रेन: भारत ने मुँह खोला

यूक्रेन: भारत ने मुँह खोला

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
यूक्रेन: भारत ने मुँह खोला* *डॉ. वेदप्रताप वैदिक* संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमारे प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कल यूक्रेन के बारे में जो बयान दिया है, वह विश्व राजनीति में भारत की छवि को तो बेहतर बनाएगा ही, वह रूस को भी अपनी पशुता से बाज आने के लिए शायद प्रेरित कर दे ।तिरुमूर्ति ने यूक्रेन के शहर बूचा में हुए नर-संहार की दो-टूक शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने मांग की है कि इस नरसंहार की जांच की जानी चाहिए और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने नरसंहार करनेवाले रूस का नाम नहीं लिया। यह सावधानी उन्होंने जरुर बरती लेकिन यह स्पष्ट है कि उन्होंने रूसी फौज के अत्याचार की उतनी ही सख्त आलोचना की है, जितनी अमेरिका और यूरोपीय देश कर रहे हैं। भारत की इस आलोचना का शायद रूस पर कोई असर न पड़े लेकिन भारत की तटस्थता को अब दुनिया के राष्ट्र भारत का गूंगापन नहीं समझेंगे। भारत ने हालांकि कई अ...
श्रीराम हैं सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रेरक

श्रीराम हैं सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रेरक

BREAKING NEWS, Current Affaires, Today News, संस्कृति और अध्यात्म, सामाजिक
श्रीरामनवमी-10 अप्रैल 2022 पर विशेष श्रीराम हैं सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रेरक - ललित गर्ग- हिन्दु धर्म शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने तथा धर्म की पुनःर्स्थापना के लिये भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। श्रीरामचन्द्रजी का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या की कोख से, राजा दशरथ के घर में हुआ था। रामनवमी का त्यौहार इस वर्ष 10 अप्रैल 2022 को मनाया जायेगा। इस पर्व के साथ ही माँ दुर्गा के नवरात्रों का समापन भी होता है। हिन्दू धर्म में रामनवमी के दिन पूजा अर्चना की जाती है। रामनवमी का सनातन धर्म में विशेष धार्मिक और पारंपरिक महत्व है जो हिंदू धर्म के लोगों के द्वारा पूरी भक्ति, आस्था एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम का धरती पर अवतार लेने का...
कोरोना को संक्रामक बनाने वाली आणविक संरचना का खुलासा

कोरोना को संक्रामक बनाने वाली आणविक संरचना का खुलासा

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण, सामाजिक
नई दिल्ली, 05 अप्रैल (इंडिया साइंस वायर): भारतीय शोधकर्ताओं को कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के सक्रिय प्रोटीन क्षेत्र की आणविक संरचना दर्शाने में सफलता मिली है। शोधकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण स्पाइक प्रोटीन के एक अनुभाग की संरचना का अध्ययन किया है, जो कोरोना वायरस को संक्रामक बनाता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया यह अध्ययन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके आधार पर स्पाइक प्रोटीन के विशिष्ट हिस्से को लक्ष्य बनाने वाली दवाओं की खोज का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के प्रमुख शोधकर्ता डॉ रजनीश गिरी बताते हैं कि “एंडोडोमेन, स्पाइक प्रोटीन का वायरस के अंदर वाला हिस्सा होता है। हमने पाया कि इसकी आणविक संरचना कठोर नहीं होती, बल्कि एंडोडोमेन बेहद लचीला होता है। किसी संरचना के अभाव में यह वायरस के डार्क प्राटीयोम का हिस...
एचडीएफसी की कामयाबी का राज क्या?

एचडीएफसी की कामयाबी का राज क्या?

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, सामाजिक
एचडीएफसी की कामयाबी का राज क्या? या कैसे कोई कंपनी बन जाती है एचडीएफसी की तरफ कामयाब आर.के. सिन्हा एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी लिमिटेड के विलय को कई स्तरों पर गंभीरतापूर्वक देखना होगा। हिन्दुस्तान का हरेक वह शख्स जो अपने घर का सपना देखता है वह हाउसिंग लोन एचडीएफसी बैंक से ही पहले लेने के संबंध सोचता है। दूसरी बात यह कि एचडीएफसी बैंक देश के नौजवानों की पहली पसंद हो गया है। अगर आपको यकीन ना हो तो किसी एचडीएफसी बैंक की शाखा में कुछ देर खड़े होकर देख लें कि वहां के कस्टमर का सामान्य प्रोफाइल किस तरह का है। अब यह माना जा रहा है कि विलय के बाद एचडीएफसी बैंक टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। पर यह कितने लोगों को पता है कि इस सफलता की इबारत लिखने में एचडीएफसी के चेयरमेन दीपक पारेख और कुछ समय पहले तक एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर र...
श्रीलंका में अराजकता

श्रीलंका में अराजकता

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
श्रीलंका में अराजकता* *डॉ. वेदप्रताप वैदिक* भारत के दो पड़ौसी देशों, पाकिस्तान और श्रीलंका में अस्थिरता के बादल छा गए हैं। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय का फैसला जो भी हो और श्रीलंका की राजपक्ष भाइयों की सरकार रहे या चली जाए, हमारे इन दो पड़ौसी देशों की राजनीति गहरी अस्थिरता के दौर में प्रवेश कर गई है। जहां तक श्रीलंका का प्रश्न है, वहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य तीन मंत्री एक ही राजपक्ष परिवार के सदस्य हैं। ऐसी पारिवारिक सरकार शायद दुनिया में अभी तक कभी नहीं बनी है। जब सर्वोच्च पदों पर इतने भाई और भतीजे बैठे हों तो वह सरकार किसी तानाशाह से कम नहीं हो सकती। राजपक्ष-परिवार श्रीलंका का राज-परिवार बन गया। श्रीलंका में आर्थिक संकट इतना भीषण हो गया है कि कल पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। सबसे बड़ी बात यह कि जिन चार मंत्रियों को फिर नियुक्त किया गया, उनमें वित्तमंत्री बसील राजपक्...
भारतीय ड्राइव-साइकिल आधारित इलेक्ट्रिक वाहन मानकीकरण प्रौद्योगिकी

भारतीय ड्राइव-साइकिल आधारित इलेक्ट्रिक वाहन मानकीकरण प्रौद्योगिकी

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
भारतीय ड्राइव-साइकिल आधारित इलेक्ट्रिक वाहन मानकीकरण प्रौद्योगिकी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जो मानकीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में उपयोगी हो सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रिक वाहनों की मोटरों और बैटरियों का मूल्यांकन करके मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को भारतीय परिदृश्य के अनुकूल सर्वश्रेष्ठ उपकरण घटकों के निर्माण को सुनिश्चित करने में कारगर हो सकती है। विभिन्न देशों और संगठनों द्वारा विभिन्न तरीकों से वाहनों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए ड्राइव-साइकिल का उपयोग किया जाता है, जिसमें ईंधन की खपत, इलेक्ट्रिक वाहन स्वायत्तता और प्रदूषण उत्सर्जन इत्यादि शामिल हैं। वाहन बनाम समय की गति का प्रतिनिधित्व करने वाले डेटा-बिंदुओं की श्रृंखला को ड्राइव-साइकिल कहते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह अपनी...