संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया
आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) और यूनेस्को नई दिल्ली क्लस्टर कार्यालय के सहयोग से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की।
भाषायी और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए दुनियाभर में हर साल 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इस विशेष दिन को मनाने के लिए हर साल यूनेस्को एक अनूठी थीम चुनता है। साल 2022 का विषय है: 'बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग: चुनौतियां और अवसर', यह बहुभाषी शिक्षा और सभी के सीखने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के विकास को आगे बढ़ाने में प्रौद्योगिकी की संभावित भूमिका पर केंद्रित है।
संस्कृति सचिव, श्री गोविंद मोहन; श्री एरिक फाल्ट,...









