Shadow

addtop

नरेन्द्र मोदी के खिलाफ शरारतों का हश्र

नरेन्द्र मोदी के खिलाफ शरारतों का हश्र

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, Today News
नरेन्द्र मोदी के खिलाफ शरारतों का हश्र -ः ललित गर्गः- कांग्रेसियों, वामपंथियों और कट्टरवादियों की ओर से नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लगातार किये जा रहे उद्देश्यहीन, उच्छृंखल, विध्वंसात्मक विरोध एवं नीति ने एक बार फिर घुटने टेके हैं, एक बार फिर परास्त हुई है। 2002 के गुजरात दंगों के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को विशेष जांच दल की ओर से मिली क्लीनचिट को सही ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणियां की, वे मोदी के खिलाफ सक्रिय शरारती तत्वों को एक करारा तमाचा है। यह सर्वविदित है कि पिछले दो दशकों से किस तरह मोदी को आरोपित एवं लांछित करने का एक शरारत भरा कुत्सित एवं विडम्बनापूर्ण अभियान छेड़ा गया। सुप्रीम कोर्ट ने यह कहकर इस शरारती अभियान को रेखांकित किया कि ऐसा लगता है कि विशेष जांच दल की रिपोर्ट को चुनौती देने वाली जाकिया जाफरी किसी और के इशारे पर काम कर रही थी। यह एक यथार्थ भी ...
ओबीसी के साथ क्रीमीलेयर का भेदभाव क्यों?

ओबीसी के साथ क्रीमीलेयर का भेदभाव क्यों?

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, विश्लेषण, सामाजिक
ओबीसी के साथ क्रीमीलेयर का भेदभाव क्यों? (केवल आर्थिक आधार पर क्रीमी लेयर का निर्धारण करना गलत होगा। सामाजिक स्थिति में बढ़ोतरी, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक हैसियत जैसे कई तरह के कारक मिलकर किसी की सामाजिक वंचना दूर करते हैं। अगर इस बहस को ईमानदारी से शांत करना है तो सरकार को चाहिए कि वह जातिगत जनगणना करवाए। उसके आधार पर नीति बनाए।) - सत्यवान 'सौरभ' आरक्षण, सात दशकों के बावजूद, हमारे विषम समाज में कई समूहों के लिए लाभों के समान वितरण में अनुवादित नहीं हुआ है। नतीजतन, कई समूहों को छोड़ दिया गया है। आरक्षण का लाभ नहीं उठा पाने वाले हाशिए के तबके के लोगों की जोरदार मांग है। इसके लिए कुछ नीति विकल्प तैयार करने की आवश्यकता है जो आरक्षण की मौजूदा प्रणाली को पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं। इसका विस्तार से अध्ययन करने के लिए न्यायमूर्ति रोहिणी आयोग का गठन किया गया। न्यायमूर्ति जी. रोहिणी आयोग की ...
प्रधानमंत्री ने ‘इंफ्रा गति के 8 साल’ का विवरण साझा किया

प्रधानमंत्री ने ‘इंफ्रा गति के 8 साल’ का विवरण साझा किया

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, Today News, समाचार
प्रधानमंत्री ने 'इंफ्रा गति के 8 साल' का विवरण साझा किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हैशटैग #8YearsOfInfraGati के तहत सरकार के 8 वर्षों के दौरान बुनियादी ढांचे के विकास का विवरण साझा किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: “बेहतर हवाई संपर्क। मेट्रो परिवहन सुविधा सहित और भी अधिक शहर। इंफ्रा के लिए अभूतपूर्व जोर। रेलवे का आधुनिकीकरण। कैसे भारत अपने लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है, उसकी एक झलक। #8YearsOfInfraGati “8 वर्षों के दौरान जिस प्रकार इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेज विकास किया है, वो न्यू इंडिया के दमखम को प्रदर्शित करता है। सड़कें, हवाई अड्डे, रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं बंदरगाहों के निर्माण के साथ ही आज पीएम गति शक्ति के जरिए इस क्षेत्र को नई गति मिल रही है। #8YearsOfInfraGati”     ...
डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिये जाने वाले अनुदान में पाँच गुनी वृद्धि

डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिये जाने वाले अनुदान में पाँच गुनी वृद्धि

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय
डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिये जाने वाले अनुदान में पाँच गुनी वृद्धि नई दिल्ली, 08 जून (इंडिया साइंस वायर): रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना (टीडीएफ) के अंतर्गत प्रदान किया जाने वाला अनुदान बढ़ाकर पाँच गुना कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले 10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि बढ़कर अब 50 करोड़ रुपये प्रति परियोजना कर दी गई है। प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना का उद्देश्य रक्षा अनुप्रयोगों के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रणालियों का निर्माण और रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। यह कार्यक्रम डीआरडीओ द्वारा कार्यान्वयित किया जा रहा है, जो थलसेना, नौसेना, वायुसेना और डीआरडीओ की आवश्यकताओं को पूरा करता है। रक्षा मंत्रालय का यह कार्यक्र...
बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो में दिखेगी जैव प्रौद्योगिकी की उपलब्धियाँ

बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो में दिखेगी जैव प्रौद्योगिकी की उपलब्धियाँ

addtop, BREAKING NEWS, जीवन शैली / फिल्में / टीवी
नई दिल्ली, 07 जून (इंडिया साइंस वायर): कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान कोविड-19 से लड़ने के लिए बेहद कम समय में वैक्सीन का निर्माण, और उसके लिए वैश्विक मान्यता हासिल करके भारत के जैव प्रौद्योगिकी उद्योग ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। हरित क्रांति से लेकर कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने तक जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है। अब जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप इनोवेशन सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का एक नया मंत्र बनकर उभर रहा है। आगामी 09-10 जून को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो-2022 में इसकी झलक देखने को मिल सकती है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) से सम्बद्ध जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बाइरैक) द्वारा बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो आयो...
संघ को सोचना पड़ेगा

संघ को सोचना पड़ेगा

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, समाचार, सामाजिक
संघ को सोचना पड़ेगा विनीत नारायण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा॰ मोहन भागवत जी के ताज़ा बयान का देश के धर्मनिरपेक्षवादियों, वामपंथियों, समाजवादियों व कांग्रेसियों द्वारा भरपूर स्वागत किया जा रहा है। उन्हें ख़ुशी है कि भागवत जी के इस बयान से देश में अमन चैन पैदा होगा। हिंसा रुकेगी और हिंदू मुसलमानों के बीच सौहार्द बढ़ेगा। इन विचारधाराओं के वो लोग जो कल तक सोशल मीडिया पर संघ और भाजपा के कट्टर हिंदुवाद को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे, आज अचानक भागवत जी के बयान की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं। भागवत जी ने कहा कि अब संघ किसी मंदिर की मुक्ति के लिए आंदोलन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मस्जिदों के नीचे शिवलिंगों को खोजना बंद करें। हालांकि ज्ञानवापी मस्जिद व श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा के विषय में उनके विचार भिन्न थे। किंतु भागवत जी के इस बयान ने हिंदू जनमानस को विचलित कर दिया है। उ...
जीएल बजाज में एनवीडीया AI लर्निंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे इसरो के एक्स चेयरमैन डॉक्टर सिवान।

जीएल बजाज में एनवीडीया AI लर्निंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे इसरो के एक्स चेयरमैन डॉक्टर सिवान।

addtop, BREAKING NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
जीएल बजाज में एनवीडीया AI लर्निंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे इसरो के एक्स चेयरमैन डॉक्टर सिवान। दिनांक 6 जून को जीएल बजाज में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया ।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। AI तेजी से अपने पांव पसार रहा है ।आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि AI के क्षेत्र में ट्रेनिंग देने के लिए इस सेंटर की स्थापना की गई है ताकि छात्र भविष्य में आने वाली संभावना का फायदा उठा सकें सेंटर का उद्घाटन 8 जून 2022 को इसरो के एक्स चेयरमैन के सिवान करेंगे । उन्होंने अपने आने की सहमति दे दी है । संपूर्ण उत्तर प्रदेश में एकेटीयू के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थानों मे जीएल बजाज इस सरवर को लगाने प्रथम तथा अकेला संस्थान है । इस सरवर की कीमत करीब ₹2 करोड़ है तथा दुन...
क्या नूपुर प्रकरण पर भाजपा दबाव में है ?

क्या नूपुर प्रकरण पर भाजपा दबाव में है ?

addtop, BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, साहित्य संवाद
क्या नूपुर प्रकरण पर भाजपा दबाव में है ? मृत्युंजय दीक्षित एक टीवी डिबेट में साथी पैनेलिस्ट के भगवान शिव पर बार बार अमर्यादित टिपण्णी से उकसावे में आकर पैगंबर मोहम्मद पर की गयी टिप्पणी के बाद विवादों व कटटर मुस्लिम समाज की “सर तन से जुदा” धमकियों में घिरी बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा और एक अन्य प्रवक्ता नवीन जिंदल को भाजपा से छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया सहित विभिन्न मंचों पर बहुत सारे भाजपा समर्थक व प्रशंसक नेतृत्व की ओर से की गयी कार्यवाही और पार्टी की ओर से जारी किये गये बयानों की तीखी आलोचना कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ताओं के निलम्बन से कई राजनैतिक संदेश जा रहे हैं जिससे प्रथम दृष्टया पार्टी को कुछ क्षणिक नुकसान भी हो सकता है लेकिन अभी फिलहाल ऐसी कोई आशंका नहीं है कि इस कार्यवाही से बीजेपी को कोई बहुत बड़ा नुकसान होने जा रहा है। भाजपा के इन कदमों से सबसे ब...
भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई का दौर

भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई का दौर

addtop, BREAKING NEWS, घोटाला, समाचार
भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई का दौर- ललित गर्ग -राष्ट्र में भ्रष्टाचार और राजनीतिक अपराधों के विरुद्ध समय-समय पर क्रांतियां होती रही हैं। लेकिन उनका लक्ष्य, साधन और उद्देश्य शुद्ध न रहने से उनका दीर्घकालिक परिणाम संदिग्ध रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध एक ऐसी क्रांति का शंखनाद किया है जिसने न केवल विभिन्न राजनीतिक दलों एवं उनके नेताओं की चूलें हिला दी है बल्कि भ्रष्टाचार के प्रश्न पर भी प्रशासन-शक्ति को जागृत कर दिया है। अब प्रशासन शक्ति जाग गयी है तो राजनीतिक दलों एवं नेताओं का हिलना,  आगबबूला होना एवं बौखलाना स्वाभाविक है। आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए तलब किया है।नये भारत-सशक्त भारत को निर्मित करना है तो भ्रष्टाचार के...
पृथ्वी के अस्तित्व का आधार है पर्यावरण

पृथ्वी के अस्तित्व का आधार है पर्यावरण

addtop, BREAKING NEWS, विश्लेषण, समाचार
पृथ्वी के अस्तित्व का आधार है पर्यावरण प्रकृति व मानव एक दूसरे के पूरक हैं। प्रकृति के बिना मानव की परिकल्पना नहीं की जा सकती। प्रकृति दो शब्दों से मिलकर बनी है - प्र और कृति। प्र अर्थात प्रकृष्टि (श्रेष्ठ/उत्तम) और कृति का अर्थ है रचना। ईश्वर की श्रेष्ठ रचना अर्थात सृष्टि। प्रकृति से सृष्टि का बोध होता है। प्रकृति अर्थात वह मूलत्व जिसका परिणाम जगत है। कहने का तात्पर्य प्रकृति के द्वारा ही समूचे ब्रह्माण्ड की रचना की गई है। प्रकृति दो प्रकार की होती है- प्राकृतिक प्रकृति और मानव प्रकृति। प्राकृतिक प्रकृति में पांच तत्व- पृथ्वी,जल,अग्नि,वायु और आकाश शामिल हैं। मानव प्रकृति में मन, बुद्धि और अहंकार शामिल हैं। प्रकृति और मनुष्य के बीच बहुत गहरा संबंध है। मनुष्य के लिए प्रकृति से अच्छा गुरु नहीं है। पृथ्वी मां स्वरुप है। प्रकृति जीवन स्वरुप है। पृथ्वी जननी है। प्रकृति पोषक है। पृथ्व...