कान फ़िल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चमक बिखेरी
कान फ़िल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चमक बिखेरी
फ्रांस के कान फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सितारों से सजे-धजे रेड कार्पेट पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज 11 सेलेब्रिटीज़ के अब तक के सबसे बड़े आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
भारतीय लोक कलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पल के रूप में, श्री मामे खान कान में भारतीय दल की तरफ से रेड कार्पेट का नेतृत्व करने वाले पहले लोक कलाकार बने।
भारतीय सिनेमा की विविधता और विशिष्टता को दिखाते हुए इस ग्लैमर से भरे रेड कार्पेट दल में भारत की फिल्मी हस्तियां शामिल थीं। 11 सदस्यों का ये दल जब "पलाइस डेस फेस्टिवल्स" की ऐतिहासिक सीढ़ियों की ओर बढ़ा तो वैश्विक सिनेमा का केंद्र बनने की भारत की महत्वाकांक्षा के सभी प्रतीकों को ये प्रतिनिधिमंडल अपने में संजोए था।
मंत्री महोदय के साथ आने...









