Shadow

addtop

किसके हाथ लगेगी दिल्ली की बाजी?

किसके हाथ लगेगी दिल्ली की बाजी?

addtop, Today News, TOP STORIES, राज्य
जिस समय ये पंक्तियां लिखी जा रही हैं, उस वक्त दिल्ली का दंगल धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है। मुकाबले में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी आगे दिख रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि माहौल धीरे-धीरे बदलेगा। इस पूरी लड़ाई में निश्चित रूप से आम आदमी पार्टी आगे दिख रही है। इसकी बड़ी वजह यह है कि पिछले विधानसभा में उसने 67 सीटें हासिल की थीं। बेशक उसमें से कपिल मिश्र जैसे कुछ एक लोग बागी हुए। लेकिन आम आदमी पार्टी को भरोसा रहा कि इतना प्रचंड बहुमत कितना भी कम होगा तो वह दिल्ली के बहुमत से आगे ही होगा। इसी आत्मविश्वास के साथ आम आदमी पार्टी ने तैयारियां की और इस खेल में वह आगे रही। उसने अपने पंद्रह विधायकों के टिकट काटे और सबसे पहले उसने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। जबकि दिल्ली में लोकसभा की लगातार दो बार सभी सीटें और लगातार दो बार नगर निगम जीतने वाली भारतीय जनता प...
कांग्रेस की हताशा है या फिर सुनियोजित रणनीति?

कांग्रेस की हताशा है या फिर सुनियोजित रणनीति?

addtop, Today News, TOP STORIES, विश्लेषण
दिल्ली के चुनाव आज देश का सबसे चर्चित मुद्दा है। इसेभारतीय राजनीति का दुर्भाग्य कहें या लोकतंत्र का,कि चुनाव दर चुनाव राजनैतिक दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिए वोटरों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देना तो जैसे चुनाव प्रचार का एक आवश्यक हिस्सा बन गया है। कुछ समयपहले तक चुनावों के दौरान चोरी छुपे शराब और साड़ी अथवा कंबल जैसी वस्तुओं के दम पर अपने पक्ष में मतदान करवाने की दबी छुपी सी अपुष्ट खबरें सामने आती थीं लेकिन अब तो राजनैतिक दल खुल कर अपने संकल्प पत्रों में ही डंके की चोट पर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। मुफ्त बिजली पानी की घोषणा के बल पर पिछले विधानसभा चुनावों में अपनी बम्पर जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अपने उसी पुराने फॉर्मूले को इस बार फिर दोहरा रही है। मध्यप्रदेश राजिस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के कर्जमाफी की घोषणा के कारण सत्ता से बाहर हुई बीजेपी भी इस बार कोई...
शाहीन बाग वाला कपिल गुर्जर और वो स्याही फेंकने वाला

शाहीन बाग वाला कपिल गुर्जर और वो स्याही फेंकने वाला

addtop, Today News, TOP STORIES, विश्लेषण
कपिल गुर्जर का सच अब तो अब सबके सामने है।  वही कपिल जिसने राजधानी के शाहीन बाग में गोली चलाकर तहलका मचा  दिया था।  दिल्ली पुलिस ने अपनीसघन जांच के बाद दावा किया है कि कपिल और उसके पिता का सम्बन्ध अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) से रहा है। पुलिस की जांच से यह भी पताचला है कि कपिल आप की सभाओं में आता-जाता था। उसके आप के नेताओँ के साथ फोटो भी सामने आ चुके हैं। हालांकि कपिल के परिवार ने  उसके आप से संबंधोंपर सवाल तो खड़े किए पर वे तब चुप हो गए जब उन्हें कपिल की आप नेताओं के साथ फोटो दिखाई गई। अब कहा जा रहा है कि कपिल अपने पिता के साथ आप केकार्यालय में गया था तो आप के एक सांसद महोदय ने उसे टोपी पहना दी लेकिन वह आप का सदस्य नहीं है। कपिल के शाहीन बाग में फायरिंग करने से केजरीवालका एक फिर से चेहरा बेनकाब हो गया है। अब सबको समझ आ रहा है कि उसके साथ किस तरह के उपद्रवी तत्व जुड़े हुए हैं। क...
एयर इंडिया कl निजीकरण

एयर इंडिया कl निजीकरण

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
पहले प्रयास की विफलता के पश्चात् एक बार पुनः लगातार घाटे और कर्ज के बोझ से दबी एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश अथवा निजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर रही है। इससे पूर्व वर्ष 2018 में भी सरकार ने एयर इंडिया के विनिवेश का प्रयास किया था, किंतु विभिन्न कारणों से एयर इंडिया की खरीद के लिये सरकार को कोई भी खरीदार नहीं मिलl l एक बार पुनः सरकार कुछ बदलावों के साथ नए प्रस्ताव को लेकर आई है, उम्मीद है कि नए प्रस्ताव के माध्यम से सरकार को एयर इंडिया का खरीदार मिल सकेगाl एयर इंडिया 1. एयर इंडिया की शुरुआत 15 अक्तूबर, 1932 को जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा (JRD Tata) द्वारा की गई थी। जे.आर.डी. टाटा की अगुवाई वाली टाटा संस (Tata Sons) की विमानन शाखा ने हवाई मेल भेजने के लिये इंपीरियल एयरवेज़ से कॉन्ट्रैक्ट लेने के पश्चात् टाटा एयर सर्विसेज़ (Tata Air Services) की स्थापना की थी। 2. वर्ष 1938 में टाटा एय...
फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल ने मुल्ला चौक पर बनाए गए वन स्टॉप सेंटर का उदघाटन किया

फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल ने मुल्ला चौक पर बनाए गए वन स्टॉप सेंटर का उदघाटन किया

addtop, प्रेस विज्ञप्ति
उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कई प्रकार के प्रयास कर रही है उनमें से यह सेंटर भी एक जरूरी  प्रयास है उपायुक्त ने बताया कि इस सेंटर में महिलाओं को कई प्रकार की सुविधाएं मिलती है उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर जिसका नाम सखी भी है यहां पर महिलाओं और बच्चों पर किसी प्रकार की हिंसा हो तो वन स्टॉप सेंटर द्वारा उन समस्याओं का समाधान किया जाता है ।इस सेंटर मे बलात्कार पीड़ित, बाल विवाह, घरेलू हिंसा पीड़ित,  बाल यौन शोषण पीड़ित ,यौन शोषण पीड़ित ,गुमशुदा अपहरण ग्रस्त दहेज उत्पीड़न, एसिड अटैक जैसी पीड़ित महिलाओं व बच्चों के बारे में काउंसलिंग की  जाती है। यशपाल ने बताया कि किसी महिला को इनमें से किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो इस सेंटर पर आकर उनकी चिकित्सा के साथ-साथ कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई  जाती है। उन्होंने कहा कि सभी एनजीओ को इस बारे में महिलाओं क...
राजनाथ सिंह की बढ़ती सक्रियता का सबब

राजनाथ सिंह की बढ़ती सक्रियता का सबब

addtop, Today News, विश्लेषण
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इनदिनों एक अलग तरह की सक्रियता को लेकर चर्चा में है। उनका राजनीतिक प्रभुत्व एवं कद में उछाल भले ही भारतीय जनता पार्टी के एक वर्ग के लिये हैरानी का कारण बन रहा हो, लेकिन इसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम पार्टी के हित में होने वाले हैं। इन्हीं राजनाथ सिंह के कारण नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने एवं भाजपा को अमाप्य ऊंचाइयों मिली हंै। संघ के विश्वासप्राप्त होने की बजह से वे अनेक अन्दरूनी बाधाओं एवं विरोध के बावजूद शीर्ष के आसपास बने रहे हैं और वे ऐसी पात्रता रखते हैं कि भविष्य में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सके। यह सर्वविदित है कि जब नरेन्द्र मोदी ने अपने बल पर भारी बहुमत से दोबारा सरकार बनाई थी तो राजनाथ सिंह को कमजोर करने एवं उन्हें किनारेे करने का अहसास दिलाने के लिये महत्वपूर्ण कैबिनेट समितियों में जगह नहीं दी गयी, लेकिन सुबह लिये गये इन निर्णयों को सांय होने से पहले ब...
गंगा की चिंता कीजिए

गंगा की चिंता कीजिए

addtop, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय
23 वर्षीया साध्वी पद्मावती को 20 घंटे बाद दून अस्पताल द्वारा पूरी तरह स्वस्थ घोषित किए जाने पर प्रशासन को आखिर उनको सम्मान वापस मातृ सदन, हरिद्वार लाना पड़ा। उनको बृहस्पतिवार की रात्रि 11:00 बजे उत्तराखंड प्रशासन-पुलिस द्वारा मातृसदन आश्रम, हरिद्वार से उठाया गया था। एक युवती सन्यासी जो अपने आश्रम में 15 दिसंबर से गंगा के अविरल निर्मल प्रवाह व  अन्य मांगों को लेकर तपस्यारत हो उसको रात्रि 11:00 बजे, उसके आश्रम में जबरन घुसकर जबरदस्ती स्ट्रेचर पर ले जाने की कोशिश और बहुत प्रतिरोध के बाद फिर उसको उठाकर पुलिस एंबुलेंस में ले जाना क्या कानूनी रूप से सही है ? वीडियो https://youtu.be/-aaOAKNE4qM में साफ दिखता है कि उनका स्वास्थ बिल्कुल सही था। वह काफी तेज स्वर में बोल भी रही है और पुलिस के साथ पूरे तर्क कर रही है। जिनका पुलिस कोई जवाब नहीं देती। बस उनको उठाकर ले गई। माटू जनसंगठन इसकी घोर ...
अच्छी तरह पहचानिए CAA-NRC का विरोध करने वालों को

अच्छी तरह पहचानिए CAA-NRC का विरोध करने वालों को

addtop, Today News, विश्लेषण
आप गौर करें कि देश में एक तबका संसद में पारित कानूनों से लेकर विभिन्न न्यायालयों के फैसलों का भी सार्वजनिक तौर पर घनघोर अपमान करने लगा है. इसका ताजा उदाहरण नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) है. इन्हें संसद के दोनों सदनों ने भारी बहुमत से पारित किया गया, पर इसके बावजूद इनका पिछले डेढ़ महीने से देश के कुछ भागों में विरोध भी हो रहा है. नागरिकता संशोधन कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आकर देश में बरसों पहले से ही रह रहे हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलीला मैदान के अपने संबोधन में भी यह स्पष्ट तौर पर कहा कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की,चाहे वह किसी भी समुदाय का हो नागरिकता नहीं जाएगी. पर भारी बहुमत से निर्वाचित देश के प्रधान...
*Quick Reactions on Union Budget 2020-21*

*Quick Reactions on Union Budget 2020-21*

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
*“Budget 2020 : Wealth Generating, building Trust in Human Capital and inducing Consumption ensuring more than 6.5% GDP Growth says IIF Prof Aman Agarwal”* The Budget 2020 is a developmental growth oriented Budget ensuring more than 6.5% GDP Growth with Fiscal Deficit of less than 3.5% in FY 2020-21 to pave way for 5 trillion dollar economy by 2024 says IIF Prof. Aman Agarwal. Finance Minister Nirmala Sitharaman has laid foundation for Holistic Growth for energysed India, wealthy human capital and an Healthy Indian. The Budget is progressive, farsighted, has a long-term vision keeping Sabh ka Saath, Sabh ka Vikaas, Sabh ka Vishwash to eradicate poverty and lay foundation of Bharat as Sone ki Chidya in the Hearts of every Indian. FM has provisioned adequately to handle distress f...
बजट अपडेट

बजट अपडेट

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
स्वच्छ भारत के लिए 12300 करोड का बजट 2025 तक टीवी को खत्म करने का लक्ष्य किसानों के लिए 16 बड़े ऐलान किसान रेल और उड़ान सेवा शुरू होगी पीएम कुसुम स्कीम के जरिए सोलर पंप किसानों को दिए जाएंगे 2025 तक किसानों की आमदनी डबल करने की योजना भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है जीएसटी का आसान वर्जन आएगा हर जिले में मेडिकल कॉलेज होगा 6000 किलोमीटर हाईवे 2024 तक बनेंगे 100 से ज्यादा नए एयरपोर्ट की योजना जिला निर्यात की दृष्टि से एक्सपोर्ट हब बनेंगे 27000 करोड़ इसके लिए दिए गए इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 साल में 100 लाख करोड़ निवेश होगा इसमें हाउसिंग स्वच्छ पानी हेल्थ केयर शिक्षण संस्थान रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट आदि शामिल है मानव रहित रेलवे लाइन पूरी तरह खत्म हो चुकी है 27000 किलोमीटर रेल लाइन का इलेक्ट्रॉनिकेशन होगा मुंबई से अहमदाबाद के लिए हाई स्पीड रेल लाइन का ...