अब एकनाथ शिंदे सजा दिलवाएं साधुओं के कातिलों को
अब एकनाथ शिंदे सजा दिलवाएं साधुओं के कातिलों को
आर.के. सिन्हा
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार ने अपना कामकाज संभाल लिया है। उसके फोकस में राज्य का चौतरफा विकास तो होगा ही। पर उसे अब विगत 16 अप्रैल 2020 को पालघर में दो साधुओं के हत्यारों से जुड़े केस की जांच के काम को तेजी से निपटा कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवानी होगी। महाराष्ट्र के पालघर में हुई इस घटना से तो सारा देश शोकाकुल था।
दरअसल भीड़ ने साधुओं की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। क्या आप यकीन करेंगे कि हत्यारों ने उन पुलिस वालों पर भी जान लेवा हमला भी बोल दिया था जो उन साधुओं को बचाने की कोशिश कर रहे थे। दरअसल जूना अखाड़ा के दो साधु और उनके वाहन को चलाने वाला ड्राइवर अपने गुरु श्री महंत रामगिरी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। ये जब मुंबई से 140 किलोमीटर दूर गडचिंचले गाँव...









