5G इंटरनेट सेवा…. विस्तृत रिपोर्ट….9 महीने बाद 10 गुना बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड : भारत में 4G से भी सस्ता पड़ेगा 5G का 1GB डेटा, लेकिन मंथली पैक 40% तक महंगे होंगे
भारत में मार्च 2023 से इंटरनेट की स्पीड 10 गुना तक बढ़ जाएगी। केंद्र सरकार ने अगले 20 साल के लिए 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मार्च 2023 से देश को 5G सर्विस मिल जाएगी। इस बीच सबसे बड़ा सवाल है कि लोगों को 5G सर्विस के लिए कितने पैसे देने पड़ेंगे?
फर्स्ट फेज में देश के 13 शहरों में होगी 5G इंटरनेट की शुरुआत
5G शुरू करने वाली 3 टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया काम कर रही हैं। इन कंपनियों ने टेस्ट और ट्रायल कर लिया है। 5G इंटरनेट किस तारीख से शुरू किया जाएगा इसका आखिरी फैसला टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI को लेना है।
स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं होने की वजह से यह यह प्रोजेक्ट रुका हुआ था, लेकिन अब नीलामी की मंजूरी मिलने के बाद 5G इंटरनेट शुरू करने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रिपोर्ट ...









