‘अमृतकाल’ के रोडमैप पर वैज्ञानिकों का विमर्श
‘अमृतकाल’ के रोडमैप पर वैज्ञानिकों का विमर्श
नई दिल्ली, 28 मार्च (इंडिया साइंस वायर): लाल किले की प्राचीर से 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 'इंडिया@75'; यानी आजादी के 75 वर्षों की बात की, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी 25 वर्ष (2022-2047) ‘अमृतकाल’ होगा। इस कालखण्ड में हमारे संकल्पों की सिद्धि, हमें स्वतंत्रता के 100वें वर्ष तक लेकर जाएगी। प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण इसी पर आधारित है कि 25 साल बाद 2047 में; देश जब स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष मनाएगा, तब तक हमें उतना सामर्थ्यवान बनना होगा, जितना हम पहले कभी नहीं थे।
प्रधानमंत्री के विज़न-2047 को साकार करने से जुड़ी एक नई पहल के अंतर्गत हैदराबाद में हाल में दो दिवसीय ‘साइंस लीडर्स कॉन्क्लेव’ आयोजित किया गया, जिसमें शीर्ष वैज्ञानिक संस्थानों के प्रमुख और विचारकों ने आगा...









