करियर प्लस की उपाध्यक्ष शिक्षाविद डॉ. सारिका अग्रवाल को मिला “ नेशनल वुमन अचीवर्स अवार्ड -2022”
करियर प्लस की उपाध्यक्ष शिक्षाविद डॉ. सारिका अग्रवाल को मिला
“ नेशनल वुमन अचीवर्स अवार्ड -2022”
नोएडा निवासी शिक्षाविद व समाजसेवी डा. सारिका अग्रवाल को दिनांक 25 मार्च 2022 को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक समारोह में “ नेशनल वुमन अचीवर्स अवार्ड -2022” से सम्मानित किया गया। दीप वेलफ़ेयर सोसाइटी, मेट्रिक्स सोसाइटी व शोध संस्था द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री श्रीमती पूर्णिमा भौमिक मुख्य अतिथि थीं।
पिछले पच्चीस वर्षों से आईएएस, पीसीएस व अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं आदि की कोचिंग के क्षेत्र में देश की अग्रणी संस्था करियर प्लस एजुकेशनल सोसाइटी की उपाध्यक्ष डा सारिका अपनी संस्था के माध्यम से दलित, गरीब, दिव्यांग व पिछड़े हज़ारों छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करा उनको सफलता के शिखर पर पहुँचा चुकी हैं। उनकी संस...









