बिजली ट्रांसफॉर्मर की दक्षता बढ़ाने के लिए सिलिका का उपयोग
बिजली ट्रांसफॉर्मर की दक्षता बढ़ाने के लिए सिलिका का उपयोग
पिछले कुछ वर्षों से बिजली की निरंतर बढ़ती माँग के साथ-साथ विद्युत प्रणालियों को बेहतर बनाने की चुनौती भी बढ़ी है। बिजली व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग ट्रांसफार्मर है, जिसके कोर में ऊर्जा क्षरण के साथ-साथ करंट प्रवाह में भूमिका निभाने वाली वाइंडिंग में गर्मी उत्पन्न होती है। इस समस्या से बचने के लिए ट्रांसफार्मर में इंसुलेटिंग ऑयल का उपयोग किया जाता है, जो कूलेंट का काम करता है, और ट्रांसफार्मर के ताप को संतुलित रखता है।
ट्रांसफार्मर ऑयल उचित इन्सुलेशन प्रदान नहीं करता, तो ट्रांसफार्मर फेल हो सकता है, जिससे बिजली का प्रवाह बंद हो जाता है। ट्रांसफार्मर में तापमान 200 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने से आग लग सकती है। पारंपरिक ट्रांसफार्मर ऑयल के साथ एक समस्या है कि यह अपघटित नहीं होता। इसीलिए, ट्रांसफार्मर में उपयोग होने वाले पारंपरिक ...









