
लोकसभा चुनाव 2024 में अहम् भूमिका अदा करेगा ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के निर्णय ?
डॉ. अजय कुमार मिश्राअखिलेश मिश्रालोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2024 में महज 7 महीने की अवधि अब शेष है | हालियाँ विधानसभा चुनाव परिणाम ने केंद्र सरकार को पुनः उत्तर प्रदेश पर गहराई से फोकस करने हेतु सजग किया है, क्योंकि देश की सत्ता की चाभी उत्तर प्रदेश की सहमति के बिना संभव नहीं है | सर्वाधिक लोकसभा सीट (80) उत्तर प्रदेश में ही है | केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रदेश में लागूं करने में उत्तर प्रदेश सरकार प्रथम भी रहा है | पर यदि यहाँ की आम जनता की आवश्यकताओं को मूल्यांकित कर प्राथमिक आवश्यकताओं का चुनाव करना हो तो बिजली की आपूर्ति महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है | रोजगार, स्व-रोजगार सभी की धूरी बिजली पर निर्भर करती है | ऐसे में ऊर्जामंत्री की भूमिका अति महत्वपूर्ण रूप से निकलकर सामने आती है जिन्होंने महज एक वर्ष के कार्यकाल में अपने निर्णय से यह सुनिश्चित कर दिया है की प्रत्येक आदमी तक...