शिक्षा उद्योग में सहायक मगर उद्योग नहीँ – डायलॉग इंडिया कॉन्क्लेव में बोले उ प्र विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित
डायलाग इंडिया अकेडमिया कॉन्क्लेव और अवार्ड फंक्शन - 2017 के प्रथम चरण का लखनऊ में भव्य आयोजन
सम्मानित किए गए दो दर्जन से अधिक संस्थान
लखनऊ का होटल क्लार्क अवध कल 20 मई,2017 को एक भव्य आयोजन का साक्षी बना, जिसमें पूरे देश से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षण संस्थानों के साथ साथ जाने माने शिक्षाविद भी उपस्थित थे, और इसके साथ ही था शिक्षा के क्षेत्र में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चाएँ. मौक़ा था डायलोग इंडिया के द्वारा आयोजित तीसरे डायलॉग इंडिया अकेडमिया कॉन्क्लेव और पांचवे डायलोग इंडिया एकेडमिया अवार्ड का, जिसमें न केवल शिक्षा जगत के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चाएँ थी बल्कि उसके साथ ही निजी क्षेत्र के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए अखिल भारतीय रेंकिंग भी जारी की गयी। जिसे विभिन्न मानकों पर डायलोग इंडिया ...







