Shadow

TOP STORIES

भारत में फुटवियर और चमड़े के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश बनने की क्षमता है: श्री पीयूष गोयल

भारत में फुटवियर और चमड़े के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश बनने की क्षमता है: श्री पीयूष गोयल

TOP STORIES, आर्थिक, सामाजिक
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि सरकार और उद्योग, दोनों के प्रयासों से भारत के पास फुटवियर व चमड़े के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश होने की क्षमता है। श्री गोयल ने आज नई दिल्ली में चमड़ा निर्यात परिषद के राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह को संबोधित किया। इस दौरान श्री पीयूष गोयल ने पुरस्कार विजेताओं को भी संबोधित किया। श्री गोयल ने अपने संबोधन में आयोजकों से इन पुरस्कारों के माध्यम से नई कंपनियों, उद्यमियों, स्टार्टअप्स व नए विचारों के साथ आने वालों की पहचान कर, उन्हें नए बाजार और उत्पादों के साथ अज्ञात क्षेत्र में आने को लेकर प्रोत्साहित करने की संभावना की तलाश करने के लिए कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि उनके योगदान को पहचानने के लिए कुछ विशिष्ट पुरस्कार श...
एडीबी और भारत ने महाराष्ट्र में सुधार के लिए 350 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

एडीबी और भारत ने महाराष्ट्र में सुधार के लिए 350 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राज्य
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने आज महाराष्ट्र राज्य में प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 350 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। समावेशी विकास के लिए आर्थिक समूहों को जोड़ने की महाराष्ट्र परियोजना के हस्ताक्षरकर्ताओं में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग के अपर सचिव श्री रजत कुमार मिश्रा ने भारत सरकार की ओर से और एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के प्रभारी अधिकारी श्री हो यून जियोंग ने एडीबी के लिए हस्ताक्षर किए। ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद श्री मिश्रा ने कहा कि परियोजना कनेक्टिविटी में सुधार, सेवाओं तक पहुंच की सुविधा और राज्य में पिछड़े जिलों के समावेशी आर्थिक विकास में तेजी लाकर अंतर-क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने में मदद करेगी। श्री जियोंग ने कहा कि यह परियोजना महाराष्ट्र में राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों के उ...
क्यों 2023 में महिलाओं को मिलेंगी अधिक नौकरियां

क्यों 2023 में महिलाओं को मिलेंगी अधिक नौकरियां

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
आर.के. सिन्हा एक मशहूर बिजनेस अखबार ने कुछ दिन पहले यह खबर प्रकाशित कर दी कि भारत के प्राइवेट सेक्टर में नए साल 2023 में महिलाओं की भर्तियों में तेजी आएगी। जब अधिकतर अखबारों तथा खबरिया चैनलों में निऱाशाजनक खबरों की भरमार रहने लगी है, तब किसी भी इंसान को उपर्युक्त खबर को पढ़कर सुकून तो मिलना ही चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि किसी भी देश और समाज की पहचान इस बात से ही होती है कि वहां पर महिलाएं कितनी आर्थिक रूप से स्वावलंबी हैं। वे स्वावलंबी तो तब ही होंगी जब उन्हें सही ढंग शिक्षित किया जाएगा और उन्हें रोजगार में पर्याप्त अवसर मिलेंगे। अपने पुरुष साथियों के बराबर दायित्व तथा वेतन भी मिलेगा। बेशक, जिन कंपनियों में महिला मुलाजिम होती हैं वहां पर माहौल सकारात्मक तो रहता ही है। इसलिए किसी दफ्तर का समावेशी होना बहुत जरूरी है। दरअसल लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी), आईटीस...
2024 की राजनीतिक पटकथा का लेखक कौन होगा

2024 की राजनीतिक पटकथा का लेखक कौन होगा

BREAKING NEWS, TOP STORIES, समाचार
बलबीर पुंज नववर्ष की शीतलहर में राजनीतिक ऊष्मा चरम पर है। यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि फरवरी-मार्च में त्रिपुरा-मेघालय-नागालैंड, मई में कर्नाटक के साथ नवंबर-दिसंबर में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना का विधानसभा चुनाव होना है। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती भी शुरू हो जाएगी। इसी बीच गत दिनों कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेसवार्ता करते हुए विपक्षी दलों को साथ जोड़ने और प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी का संकेत दे दिया।  कांग्रेस देश का सबसे पुराना दल है, जो स्वतंत्र भारत में न केवल 50 वर्षों तक सत्तासीन रहा है और प्रारंभिक वर्षों में लगभग सभी राज्यों में उसकी सरकारें भी थी। वर्तमान समय में, राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के बाद कांग्रेस का सर्वाधिक मतप्रतिशत— लगभग 20% और लोकसभा में 53 सीट है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हि...
सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान- एक अहम फैसला

सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान- एक अहम फैसला

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
राकेश दुबे यह फैसला पूरे देश में नजीर बन जाना चाहिए | उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर उत्तर प्रदेश लोक-निजी संपत्ति क्षति वसूली दावा न्यायाधिकरण मेरठ ने दंगों के मामले में 86 लोगों को सजा दी है।ये अपराध भीड़ इकठ्ठा होकर पूरे देश में कहीं भी करती है, और नुकसान राष्ट्र की सम्पत्ति को होता है, जिसे हमारे करों से निर्मित किया जाता है | उत्तर प्रदेश में प्राधिकरण ने नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में 4.27 लाख रुपये के मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया। प्रत्येक व्यक्ति से 4971 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। देश में यह पहला मामला है जब कानूनी तौर पर सम्पत्ति की तोड़फोड़ के आरोपियों को आर्थिक रूप से दंडित किया गया। इससे संदेश गया है कि निजी और सार्वजनिक सम्पत्ति कोई खैरात की नहीं है...
अब पूरी दुनिया में बजेगा मोटे अनाज का डंका 

अब पूरी दुनिया में बजेगा मोटे अनाज का डंका 

TOP STORIES, समाचार
अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष 2023  मृत्युंजय दीक्षित  एक जनवरी 2023 से अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष आरम्भ हो गया है इसके फलस्वरूप सभी घरों की थालियों से गायब हो चुके मोटे अनाज के दिन फिर से बहुरने वाले हैं। मोटा अनाज और इसकी कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने कमर कस ली है। भारत इस वर्ष शंघाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (एससीओ) तथा जी 20 जैसे अंतरराष्ट्रीय समूहों की अध्यक्षता कर रहा है देश के 55 शहरों में जी 20 सम्मेलन होने जा रहे हैं इसके अतिरिक्त भी इस वर्ष कई मेगा इवेंट देश में होने जा रहे हैं। मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए  इन अवसरों का भरपूर लाभ लिया जायेगा। सभी सम्मेलनों में कृषि मंत्रालय व खाद्य मंत्रालय तथा राज्य सरकारों के सहयोग से मोटे अनाजों  से बने उत्पादों  का ही प्रदर्शन  किया जायेगा व देश व...
अश्लील वीडियो कॉल्स के चक्रव्यूह का खुलकर करे सामना

अश्लील वीडियो कॉल्स के चक्रव्यूह का खुलकर करे सामना

TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
इस अपराध के पीछे संगठित अपराध समूह ज्यादातर विदेशों में स्थित हैं। उनके लिए यह पैसा कमाने का एक कम जोखिम वाला तरीका है और वे कई पीड़ितों तक आसानी से ऑनलाइन पहुंच सकते हैं। पीड़ित अक्सर पुलिस को इन अपराधों की रिपोर्ट करने से चिंतित होते हैं क्योंकि वे शर्मिंदा होते हैं। जबकि सेक्सटॉर्शनिस्ट पीड़ितों को परेशान करने, शर्मिंदा करने, आघात करने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग कर सकते हैं, यह उच्च समय है कि दानव को सिर के बल ले जाया जाए और जागरूकता बढ़ाने और सेक्सटॉर्शन की बुराई के सामाजिक कलंक को दूर किया जाए। यह ध्यान देने योग्य है कि इंटरनेट कभी भी 'भूलता और माफ नहीं करता' और इसकी पहुंच और प्रसार बिजली से तेज और विशाल है। प्रभावशाली दिमाग वाली हमारी युवा पीढ़ी को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया जाना चाहिए कि वे कभी भी अश्लील वीडियो कॉल में शामिल न हों और अगर...
जैन तीर्थ के अस्तित्व एवं अस्मिता से खिलवाड़ क्यों?

जैन तीर्थ के अस्तित्व एवं अस्मिता से खिलवाड़ क्यों?

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, धर्म
- ललित गर्ग- जैन समाज के सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखर को लेकर देशभर में गुस्सा और आक्रोश का उबरना झारखंड सरकार की दूषित नीति को दर्शा रहा है। गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ी को पर्यटन केन्द्र घोषित किया जाना, जैन समाज की आस्था एवं भक्ति से खिलवाड़ है, उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करना है। इसके खिलाफ देशभर में जैन समाज के लोग इसलिये प्रदर्शन कर रहे हैं कि पारसनाथ पहाड़ी दुनिया भर के जैन धर्मावलंबियों में सर्वाेच्च तीर्थ सम्मेद शिखर के तौर पर प्रसिद्ध है। इसे पर्यटन केन्द्र घोषित करने से इसकी पवित्रता खण्डित होगी, मांस-मदिरा का सेवन करने वाले लोग आने लगेगे। यह मौज-मस्ती का अड्डा एवं अनेक अधार्मिक गतिविधियों का यह केन्द्र बन जायेंगा। किसी व्यक्ति के बारे में सबसे बड़ी बात जो कही जा सकती है, वह यह है कि ”उसने अपने चरित्र पर कालिख नहीं लगने दी।“  जब व्यक्ति अपने पर कालिख नहीं लगने द...
आरईवीएम चुनावी प्रक्रिया में एक क्रांति की आहट

आरईवीएम चुनावी प्रक्रिया में एक क्रांति की आहट

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
- ललित गर्ग- किसी भी राष्ट्र के जीवन में चुनाव सबसे महत्त्वपूर्ण घटना होती है। यह एक यज्ञ होता है। लोकतंत्र प्रणाली का सबसे मजबूत पैर होता है। राष्ट्र के प्रत्येक वयस्क के संविधान प्रदत्त पवित्र मताधिकार प्रयोग का एक दिन। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनावों में अधिकतम यानी शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग हो, इसके लिये देश में चुनाव प्रक्रिया में एक और क्रांतिकारी कदम की दिशा में अग्रसर होते हुए एक नये अध्याय की शुरुआत होने जा रही है, जिसके अन्तर्गत रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरईवीएम) का मॉडल विकसित कर चुनाव आयोग ने महत्त्वपूर्ण पहल की है। चुनावों के दौरान यह मशीन उन घरेलू प्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी, जो शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के सिलसिले में अपने चुनाव क्षेत्रों से बाहर रहते हैं। आरईवीएम को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के बाद जो प्रवासी जहां है, वहीं से मतदान कर सकेगा...
जयशंकर प्रसाद : महानता के आयाम’

जयशंकर प्रसाद : महानता के आयाम’

TOP STORIES, साहित्य संवाद
पुस्तक समीक्षा : कमलेश कमल ***************************** आचार्य शुक्ल ने लिखा था कि ज्यों-ज्यों हमारी वृत्तियों पर सभ्यता के आवरण चढ़ते जाएँगे, त्यों-त्यों कविता की आवश्यकता बढ़ती जाएगी। विडंबना ही कही जाएगी कि जीवनोपयोगी और मानवमात्र के कल्याण के लिए समझी जाने वाली विधा 'कविता' पर कलम चलाने वाले आज सबसे अधिक हैं, लेकिन उनके द्वारा लिखी हुई कविताओं को पढ़कर पाठक को ऐसा लगता नहीं कि उन्हें इन कविताओं की किञ्चित् भी आवश्यकता है। अस्तु, कवित्वविहीन कविता के इस दुर्धर्ष काल में जब इंटर बटन दबा-दबाकर मिनटों में कविताएँ लिखी जा रही हों एवं आत्ममुग्धता के उच्छवास को साहित्य-सर्जना समझ लिया जाता हो; किसी शोधपूर्ण एवं गंभीर साहित्यिक ग्रंथ का प्रणयन किसी बड़ी साहित्यिक-परिघटना से कम नहीं है।  जिम्मेदारीपूर्वक कहना चाहूँगा कि आज के साहित्यिक-परिदृश्य में बहुत कम पक्वधी साहित्यकार ...