महंगा दूध : कारण का निवारण नहीं
-राकेश दुबे
कितना अजीब है, जिस देश में वर्ष 1970 के दशक में हुई श्वेत क्रांति के बाद से ही देश में डेरी क्षेत्र में मजबूत और ऊंची वृद्धि देखने को मिलती रही है, अब दूध के भाव अंधाधुध तरीके से बढ़ रहे हैं | देश में दूध का उत्पादन अब मुश्किल दौर से गुजरता नजर आ रहा है। इस मुश्किल की तह में पशु आहार तथा चारे की कम आपूर्ति एवं ऊंची लागत की वजह से पैदा हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और प्रदेशों में कई बड़ी दुग्ध सहकारी समितियों तथा निजी डेरी कंपनियों द्वारा इस वर्ष दूध की कीमतों में कई बार की गई मूल्य वृद्धि इस संकटके और बढने स्पष्ट संकेत दे रहा है।
इससे बड़ी और बुरी बात यह है कि यह बढ़ोतरी मॉनसून सीजन के बाद हो रही है जब दूध की आपूर्ति बहुत अधिक होती है और डेरी कंपनियां दूध पाउडर, मक्खन तथा अन्य दुग्ध उत्पादों का भंडार तैयार करती ह...









