Shadow

TOP STORIES

सबके लिए एक—जैसा कानून क्यों नहीं ?*

सबके लिए एक—जैसा कानून क्यों नहीं ?*

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, समाचार
*डॉ. वेदप्रताप वैदिक* भाजपा कई वर्षों से लगातार वादा कर रही है कि वह सारे देश में सबके लिए निजी कानून एक-जैसा बनाएगी। वह समान नागरिक संहिता लागू करने की बात अपने चुनावी घोषणा-पत्रों में बराबर करती रही है। निजी मामलों में समान कानून का अर्थ यही है कि शादी, तलाक, उत्तराधिकार, दहेज आदि के कानून सभी मजहबों, जातियों और क्षेत्रों में एक-जैसे हों। भारत की दिक्कत यह है कि हमारे यहां अलग-अलग मज़हबों में निजी-कानून अलग-अलग तो हैं ही, जातियों और क्षेत्रों में अलग-अलग से भी ज्यादा परस्पर विरोधी परंपराएं बनी हुई हैं। जैसे हिंदू कोड बिल के अनुसार हिंदुओं में एक पत्नी विवाह को कानूनी माना जाता है लेकिन शरीयत के मुताबिक एक से ज्यादा बीवियाँ रखने की छूट है। भारत के कुछ उत्तरी हिस्से में एक औरत के कई पति हो सकते थे। भारत के दक्षिणी प्रांतों में मामा-भानजी की शादी भी प्रचलित रही है। आदिवासी क्षेत्रों में...
‘पप्पू’ में बहुत गहराई है- प्रियंका गांधी

‘पप्पू’ में बहुत गहराई है- प्रियंका गांधी

TOP STORIES, राष्ट्रीय
विनीत नारायणकुछ हफ़्तों पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का एक अंग्रेज़ी वीडियो जारी हुआ। उसमें उन्होंने अपने भाई राहुल गांधीके व्यक्तित्व के बारे में काफ़ी कुछ कहा। उनके इस वक्तव्य से राहुल गांधी के व्यक्तित्व की अनेक उन बातों का पता चलाजिनकी चर्चा कभी एकतरफ़ा हो चुके मीडिया ने नहीं की। इन दिनों जब राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ काफ़ी चर्चा में हैं, तोपाठकों के साथ इस वीडियो का ज़िक्र करना उचित होगा।प्रियंका गांधी अपने भाई को अपना सबसे करीबी मित्र बताते हुए अपने बचपन को याद करती हैं। किस तरह उनका बचपनदर्दनाक हादसों और हिंसा का साक्षी रहा। इन दोनों ने अपनी दादी, इंदिरा गांधी को दूसरी माँ के रूप में पाया। 1984 मेंइंदिरा जी की हत्या के समय राहुल की उम्र मात्र 14 साल की थी। वे कहती हैं कि चार जनों के एक छोटे परिवार केपारस्परिक स्नेह ने ही उनको सभी कठिनाइयों का सामना करने की ताक़त दी।1991 में...
संघ रचता है संस्कृति के नये स्वस्तिक

संघ रचता है संस्कृति के नये स्वस्तिक

TOP STORIES, राष्ट्रीय, संस्कृति और अध्यात्म
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 5 दिसंबर, 2022 पर विशेषसंघ रचता है संस्कृति के नये स्वस्तिक-ः ललित गर्ग:-सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 5 दिसंबर को प्रतिवर्ष दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिवस सभी व्यक्तिगत स्वयंसेवकों और स्वयंसेवी संगठनों को अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तरों पर उनके योगदान को दिखाने का एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। यह दिन हर साल हजारों स्वयंसेवकों को जुटाने के साथ, विकास कार्यक्रम का समर्थन करके शांति और विकास को भी बढ़ावा देता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर, 1985 को हर वर्ष 5 दिसंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। तब से, अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, सरकारों, नागरिक समाज संगठनों आदि द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाने लगा। आज देश एवं दुनिया के विभिन्न विश्वविद्...
4 December 1889 Sacrifice of the great hero Tantya Bhil

4 December 1889 Sacrifice of the great hero Tantya Bhil

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
4 दिसंबर 1889 महानायक टंट्या भील का बलिदान गद्दार गणपत ने फाँसी के फंदे पर पहुँचाया --रमेश शर्मा   स्वतंत्रता के जिस शुभ्र प्रकाश में हम आज स्वछंद श्वांस ले रहे हैं । यह साधारण नहीं है । इसके पीछे अगणित हुतात्माओं का बलिदान हुआ है । कुछ को हम जानते हैं, याद करते हैं, गीत गाते हैं लेकिन कितने ऐसे हैं जिनके बारे में हम कुछ नहीं जानते । जिन्हे हम याद तक नहीं करते हैं, जिनका उल्लेख इतिहास के पन्नो पर मिल तो जाता है पर अत्यल्प । ऐसे योद्धा अनगिनत हैं जिन्होंने इस राष्ट्र के लिये, राष्ट्र की संस्कृति के लिये बलिदान दिया और समय की परतों में कहीं खो गये हैं ।  वनवासी महानायक टंट्या भील ऐसे ही बलिदानी हैं । जिन्हे अंग्रेजों ने अपराधी कहा और स्वतंत्रता के बाद की आरंभिक पीढ़ियों ने भी वही माना । लेकिन अब सच सामने आ रहा है इतिहास की परतें खुल रहीं हैं हम उनके बलिदान से अवगत हो र...
यह आबादी  पर चर्चा करने का समय है

यह आबादी  पर चर्चा करने का समय है

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य
जनसंख्या ह्रास के कारण चुनौतियाँ बहुत है,  घटता लिंगानुपात खतरा बना हुआ है। केवल एक पुत्री वाले परिवारों की तुलना में कम से कम एक पुत्र वाले परिवारों में अधिक बच्चे चाहने की संभावना कम होती है। किसी निश्चित उम्र में प्रजनन दर, उसी उम्र की महिलाओं की औसत वार्षिक आबादी के अनुपात के रूप में वर्ष के दौरान उस उम्र की महिलाओं के लिए जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या है। गिरती मृत्यु दर के साथ (महामारी को छोड़कर)केरल और तमिलनाडु की कुल जनसंख्या अगले कुछ दशकों तक बढ़ती रहेगी, जिसका अर्थ है कि कम कामकाजी उम्र के लोगों को पहले से कहीं अधिक बुजुर्ग लोगों का समर्थन करना चाहिए। -प्रियंका सौरभ  दो हफ्ते पहले दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच गई थी। भारत पिछले अरब में सबसे बड़ा योगदानकर्ता था और 2023 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पार करने के लिए तैयार है। यह मानव...
टिकाऊ  हरित पर्यावरण के लिए सुरक्षित सड़कें जरूरी 

टिकाऊ  हरित पर्यावरण के लिए सुरक्षित सड़कें जरूरी 

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य, सामाजिक
वाहन दुर्घटनाओं का पर्यावरणीय प्रभाव देखे तो अधिकांश वाहनों में सीसा, पारा, कैडमियम या हेक्सावेलेंट क्रोमियम जैसी जहरीली धातुएं होती हैं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। दुर्घटनास्थल पर ईंधन और तरल पदार्थ का रिसाव और गंभीर सड़क दुर्घटनाएं ऑटोमोबाइल मलबे का कारण बनती हैं, जो अनुपयोगी अंत-जीवन वाहनों का एक हिस्सा बन जाती है। विश्व स्तर पर कई सरकारों ने दुर्घटनाओं को रोकने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए गति सीमा कम कर दी है। जीरो-फेटलिटी कॉरिडोर समाधान भारत में, सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए जीरो-फैटलिटी कॉरिडोर समाधान पर्यावरणीय स्थिरता को गंभीरता से लेता है। -प्रियंका सौरभ  2021 में, भारत ने 4,03,116 दुर्घटनाओं की सूचना थी, जिनमें से प्रत्येक ने विभिन्न तरीकों से और अलग-अलग डिग्री में पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। ट्रैफिक शेयर और राष्ट्रीय अर्थव्यव...
पेन किलर के दुष्प्रभाव से बचें

पेन किलर के दुष्प्रभाव से बचें

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, समाचार
*रजनीश कपूर‘इशरत-ए-क़तरा है दरिया में फ़ना हो जाना, दर्द का हद से गुज़रना है दवा हो जाना’। मिर्ज़ा ग़ालिब के चर्चित शेरों में से यहएक ऐसा शेर है जो हमें दर्द सहने की नसीहत देता है। परंतु आजकल के भाग-दौड़ भरे दौर में हमारे शरीर में दर्द सहने कीशक्ति कम होती जा रही है। हम किसी भी उम्र के क्यों न हों, ज़रा सी दर्द को भगाने के लिए ‘पेन किलर’ के बिना नहीं चलसकते। पर क्या हम इन रंग बिरंगी गोलियों के दुष्प्रभाव से वाक़िफ़ हैं?आमतौर पर हम सिरदर्द जैसी छोटी सी पीड़ा पर, पेट या बदन दर्द पर तुरंत पेन किलर ले लेते हैं। बिना इस बात का ख़्यालहुए कि इन गोलियों का हमारे शरीर पर क्या असर पड़ेगा। हमारी ज़रा सी लापरवाही, इन दवाओं को जीवन भर का दर्दबना सकती हैं। जबकि पेट दर्द, सिर दर्द और बदन दर्द के लिए नानी-दादी के बताए ऐसे हज़ारों घरेलू नुस्ख़े हैं जिनसे तुरंतआराम मिल सकता है। परंतु मार्केटिंग के युग में ...
साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिये मजबूत तंत्र बने

साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिये मजबूत तंत्र बने

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
ललित गर्ग - व्हाट्सअप, फैसबुक, इंस्टाग्राम हैक होने की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, आम आदमी इन हमलों से भारी नुकसान झेल रहे हैं, लेकिन विडम्बना यह है कि सरकार के पास इसके समाधान का तंत्र कमजोर एवं बेअसर है। इन सोशल मीडिया के हमलों के साथ-साथ साइबर हमलों ने भी खतरों की झड़ी लगा दी है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सूचना क्रांति ने हमारा जीवन आसान बना दिया है। तकनीक के जरिए प्रत्येक क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान एवं जीवन को आसान बनाने की स्थितियां भी कायम हुई हैं। लेकिन, जिस तरह से साइबर संसार एवं तकनीक का विस्तार हो रहा है, उससे तेज गति से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं, उन्हें देखते हुए कई बार तो लगता है कि हम कहीं वैश्विक जंग का नया मैदान तैयार करने एवं आम आदमी से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं संसाधनों को खतरे में तो नहीं डाल रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस साइबर संसार के विस्तार के साथ ही रा...
Prannoy Roy: From GK to NDTV to Adani

Prannoy Roy: From GK to NDTV to Adani

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार
Vivek Shukla Even as the media world is agog with the news that Radhika and Dr. Prannoy Roy have resigned as directors on the board of RRPR Holding Pvt. Ltd. with effect from November 29,I am transported back to 1984. Those were the days when India was still many years away from the din of private TV channels. Nobody knew that something like Twitter, Facebook and other social media platforms would invade our world soon. Telecom revolution too was far away. Those days I was a student of Delhi University and during the summer vacation, I was working in a huge TV showroom of my friend’s family in the then Archana Cinema shopping arcade in Greater Kailash-part I. That TV showroom belonged to Weston Company and it also had a huge video Library too. Those were the days of VCR. Movie buffs...
सुप्रीम कोर्ट में कब मिलेगा भारतीय भाषाओं को उनका हक

सुप्रीम कोर्ट में कब मिलेगा भारतीय भाषाओं को उनका हक

TOP STORIES, राष्ट्रीय, साहित्य संवाद
आर.के. सिन्हा सुप्रीम कोर्ट में देश की आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी सिर्फ अंग्रेजी में ही जिरह करने की अनिवार्यता बताना उन तमाम भारतीय भाषाओं की अनदेखी और अपमान ही माना जाएगा, जिसमें इस देश के करोड़ों लोग आपस में संवाद करते हैं। अंग्रेजी से किसी को ऐतराज़ भी नहीं है। अंग्रेजी एक तरह से विश्व संवाद की एक भाषा है और हमारे अपने देश में भी इसका हर स्तर पर उपयोग होता है। जहाँ ज़रूरी होने में हर्ज भी नहीं है। पर सुप्रीम कोर्ट में तो सिर्फ इसी का उपयोग किया जा सकता है। यह सही कैसे माना जाए? यह तो अंग्रेजों की गुलामी को दर्शाने वाली व्यवस्था है जो तत्काल खत्म होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में कुछ समय पहले ही एक अलग ही तरह का शर्मनाक मामला देखने को मिला जहां हिंदी में दलील दे रहे एक शख्स को सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने टोक दिया। दरअसल, शीर्ष अदालत में याचिकाकर्ता शंकर लाल शर्मा जैसे ...