ये मौतें रोकी जा सकती हैं
ये मौतें रोकी जा सकती हैं
यूँ तो हर दिन सडक दुर्घटना की खबर मीडिया में आती हैं | कई नामचीन हस्ती सडक दुर्घटना के शिकार हुई , परन्तु कुछ दुर्घटना ह्रदय विदारक होती हैं |सरकार, उसके कारकून और समाज इसे गंभीरता से क्यों नहीं लेता एक बड़ा प्रश्न है |२ ०२१ के आंकड़े कोई ५ लाख लोगों की सडक दुर्घटना की बात कहते हैं | जैसे टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गई|इस साल फरवरी में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू ,राज्यसभा सांसद और तेलुगु अभिनेता नंदमुरी हरिकृष्णा, तेलंगाना के नलगोंडा जिले के पास कार हादसे में मृत्यु हो गई। अन्य प्रमुख सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे, साहेब सिंह वर्मा और व्यंग्यकार जसपाल भट्टी शामिल हैं।
ये सारी खबरे विचलित करती है, पर हाल ही में गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे ब...









