भारत को निर्यात में बढ़ोतरी करनी होगी
अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी एस एंड पी के मुताबिक हमारे देश भारत की अर्थव्यवस्था 2030 में वर्तमान के 3.4 खरब डॉलर से बढ़कर 7.3 खरब डॉलर हो जायेगी। वैसे भारत की अर्थव्यवस्था अभी ही इंग्लैंड और फ्रांस से आगे निकल गई है। अब तो जर्मनी की और उसके करीब पहुंचने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था गतिशील है। अभी तक अर्थव्यवस्था के सभी संकेतक सही दिशा में हैं और सबसे बड़ी बात है कि कृषि की स्थिति मजबूत है, अनाजों की पैदावार घटी नहीं है बल्कि बढ़ी ही है, जिस कारण से देश में महंगाई अन्य देशों से काफी कम है। पड़ोसी देश पाकिस्तान का उदाहरण हमारे सामने है जहां 32 प्रतिशत से भी ज्यादा महंगाई की दर है। इस मामले में हम भाग्यशाली हैं कि हमारे यहां पैदावार बढ़ती जा रही है और देश सूखे या अतिवृष्टि से बचा हुआ है। कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हमें शक्ति प्रदान कर रही है।
भारत की जीडीपी में कृषि के अलावा...









