Shadow

TOP STORIES

प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, संस्कृति और अध्यात्म, साहित्य संवाद
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने उन सभी लोगों की भी प्रशंसा की जो संस्कृत के प्रति बहुत भावुक हैं। प्रधानमंत्री ने इस दिवस को मनाने के लिए सभी से संस्कृत में एक वाक्य साझा करने का भी अनुरोध किया है। एक्स पोस्ट की एक श्रृंखला में  प्रधानमंत्री ने कहा; “विश्वसंस्कृतदिवसे मम शुभकामनाः। अहं सर्वान् अभिनन्दामि ये एतदर्थं भावुकाः सन्ति। संस्कृतेन सह भारतस्य संबन्धः विशिष्टः। “विश्व संस्कृत दिवस पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उन सभी की प्रशंसा करता हूं, जो संस्‍कृत के प्रति बहुत भावुक हैं। भारत का संस्कृत के साथ बहुत विशिष्‍ट संबंध है। इस महान भाषा का उत्सव मनाने के लिए, मैं आप सभी से संस्कृत में एक वाक्य साझा करने का अनुरोध करता हूं। नीचे पोस्ट में मैं भी एक वाक्य साझा करूंगा। ##CelebratingSanskrit”  का उपयोग करना न...
क्या हो आवारा पशुओं की समस्या का समाधान

क्या हो आवारा पशुओं की समस्या का समाधान

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
क्या हो आवारा पशुओं की समस्या का समाधान*रजनीश कपूरजी20 शिखर सम्मेलन की तैयारी में देश की राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। केंद्र औरदिल्ली की सरकार इस सम्मेलन को कामयाब करने की दृष्टि से हर वो कदम उठा रही है जिससे कि इसमें शिरकतकरने वाले विदेशी मेहमानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। दिल्ली को सजाने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्थाके चलते भी कई कदम उठाए गये हैं। इसके साथ ही दिल्ली के कुछ इलाक़ों से आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश भीजारी हुए थे, जिसे पशु प्रेमियों के विरोध के चलते रद्द किया गया। आदेश का विरोध कर, पशु प्रेमियों ने इसेआवारा कुत्तों के हित में बताया है। परंतु यहाँ सवाल उठता है कि इस समस्या से छुटकारा कैसे मिले?शहरों में आवारा कुत्तों की समस्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आम जनता को हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों सेखुद को बचा कर निकलना पड़ता है। यदि इन कुत्तों से बचने ...
<strong>चीन सुधरेगा नहीं, चौकन्ना रहना होगा</strong>

चीन सुधरेगा नहीं, चौकन्ना रहना होगा

BREAKING NEWS, TOP STORIES, समाचार
-ः ललित गर्ग:-चीन अपनी दोगली नीति, षडयंत्रकारी हरकतों एवं विस्तारवादी मंशा से कभी बाज नहीं आता। वह हमेशा कोई ऐसी कुचेष्टा करता ही रहता है जिससे भारत चीन बॉर्डर पर अक्सर तनाव रहता है। ब्रिक्स समिट में जगी भारत-चीन के सामान्य संबंधों की आस आकार लेने से पहले ही धूमिल हो गयी है। नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत-चीन के संबंधों में सामंजस्य बैठाने के प्रयास चीन के नापाक इरादों से जटिल ही बने रहने वाले हैं। चीन की ओर से जारी किए गए ताजा नक्शे में अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताकर चीन एक बार फिर सीमा विवाद को बढ़ाने के साथ भारत को उकसाने वाली कार्रवाई में जुटा है। हालांकि भारत ने दो टूक जवाब देते हुए साफ कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और यह चीनी दुष्प्रचार के सिवाय कुछ नहीं है। चीन की इस हरकत ने यह साफ कर दिया है कि उससे संबंध सुधारने की भारत की तरफ से कित...
भारत का गौरव एवं समृद्धि: यूरोप से तुलनात्मक कालक्रमानुसार विवरण

भारत का गौरव एवं समृद्धि: यूरोप से तुलनात्मक कालक्रमानुसार विवरण

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय
प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकजभाग 1 महाभारत काल: योगेश्वर कृष्ण का काल(ईसा पूर्व ३१३८ अर्थात आज से लगभग 5200 वर्ष पहले)यूरोपीय क्षेत्र में इस सम्पूर्ण अवधि में हिमयुग है। पूरा क्षेत्र मोटी बर्फीली परतों से ढँका।भारतवर्ष का तत्कालीन विस्तार:भीष्म पर्व के अन्तर्गत जम्बू खण्ड विनिर्माण पर्व में नवम अध्याय में श्लोक 38 से 70 तक में लगभग 250 जनपदों के विवरण हैं।- इन राज्यांे के वैभव, भवन, प्रासाद, नगर, मार्ग, वीथी, सरोवर, शिल्प-वैभव, मन्दिर, चैत्य आदि का विशद वर्णन महाभारत में है।- आदि पर्व में प्रथम अध्याय में ही कुलपति, सत्रों आदि का वर्णन।- सूत कुल की गरिमा का आख्यान।- वाणी, व्याकरण, शास्त्रांे के ज्ञान की विपुलता।- प्राचीन काल से चले आ रहे इतिहास-वर्णन का प्रमाण (आदिपर्व, अध्याय 1, श्लोक 76)- काल सम्बन्धी विराट ज्ञान।- महान राजवंशों की विपुलता-कुरू, यदु, भरत, ययाति, इक्ष्वाकु आदि।- देशांे, तीर्...
नेहरू चाचा

नेहरू चाचा

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, साहित्य संवाद
नेहरू चाचा ने इतना सशक्त भारत बनाया था कि 1984 में जब इंदिरा जी मरीं और राजीव जी प्रधानमंत्री बने तो देश मे आम नागरिक को दो बोरी सिमेन्ट लेने के लिये तहसीलदार से परमिट लेना पड़ता था। एक किलो चीनी खरीदने के लिये भी परमिट लगता था। शादी विवाह में एक क्विंटल चीनी लेने के लिये तो लोग महीनों पहले से जुगाड़ सोर्स सिफारिश खोजने लगते थे। 1978 में हम लोग गैंगटॉक सिक्किम में रहते थे। 1975 में ही ताजा ताजा सिक्किम का भारत मे विलय हुआ था। सो भारत सरकार ने सिक्किम राज्य को कुछ सहूलियत सुविधा दे रखी थी। शेष भारत में जहां कि LPG के कनेक्शन के लिये 10 से 15 साल की प्रतीक्षा थी, सिक्किम में तुरंत मिल जाता था। सो हमारे पिता जी ने भी एक LPG कनेक्सन ले लिया… दो साल बाद हम ट्रांसफर हो कर कोटा राजस्थान चले आये… यकीन मानिए कि पूरी कालोनी में हमारा एकमात्र घर था जहाँ LPG थी, पर हमारी माँ फिर भी स्टोव ही जलाती थीं...
छात्रों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति चिन्ताजनक

छात्रों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति चिन्ताजनक

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
- ललित गर्ग -नया भारत-सशक्त भारत बनाने की बात हो रही है, नई शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा, शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हुए उस पर सर्वाधिक ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन इन सब प्रयत्नों के बावजूद चिंता की बात यह है कि पूरे देश में खुदकुशी करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है। साल 2020 में 12500 से अधिक, तो 2021 में 13,000 छात्रों ने आत्महत्या की। ये आंकड़े नैशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो के हैं। कोटा में इसी रविवार को दो और छात्रों ने खुदकुशी कर ली। इसके साथ इस साल कोटा में आत्महत्या करने वाले छात्रों की संख्या 23 हो गई है, जो बहुत ही गंभीर मसला है। राजस्थान की इस शिक्षा नगरी में दो महीनों में 9 छात्रों ने सुसाइड कर चुके हैं। यहां लगातार छात्र आत्महत्या कर रहे हैं, इसके पीछे सरकार, प्रशासन या कोचिंग इंस्टिट्यूट की लापरवाही है या कुछ और? सुसाइड हब बन रहे कोट...
श्रीमद्वाल्मीकि रामायण में अर्थ प्रबन्धन

श्रीमद्वाल्मीकि रामायण में अर्थ प्रबन्धन

TOP STORIES, विश्लेषण, संस्कृति और अध्यात्म
रीमद्वाल्मीकि रामायण में अर्थ प्रबन्धनश्रीमद्वाल्मीकीय रामायण इस पृथ्वी पर प्रथम काव्य ही नहीं महाकाव्य भी है। भारत के लिए यह परम गौरव की बात है। यह पवित्र रामायण हमारी अत्यन्त मूल्यवान धरोहर है। इसका संग्रह पठन पाठन एवं श्रवण कर हम मनुष्य होने का लाभ ले सकते हैं। इस ग्रन्थ में राजा के आर्थिक (वित्तीय) अधिकार, प्रजा के प्रति कर्तव्यों और राज्य की सुव्यवस्था के लिए पूरी-पूरी स्पष्ट व्याख्या की गई है। इसी क्रम में यहाँ राज्य संचालन में आर्थिक प्रबन्धन पर महर्षि वाल्मीकिजी ने अत्यन्त ही सरल शब्दों में वर्णन किया है। यह रामायण में वर्णित आर्थिक (वित्तीय) व्यवस्था का वर्णन आज भी प्रासंगिक है। अत: रामायण सर्वाधिक लोकप्रिय, अजर-अमर (कालजयी) दिव्य तथा कल्याणकारी ग्रन्थ है।भारतीय जनजीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आज मूल्यों का ह्रास की चर्चा है। इसी सन्दर्भ में इस आलेख में महर्षि वाल्मीकि की रामायण म...
कैसा चल रहा है ‘दुनिया का दवाखाना’ ?

कैसा चल रहा है ‘दुनिया का दवाखाना’ ?

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण
‘दुनिया का दवाखाना’ कहे जाने वाले भारत में ‘जेनेरिक दवा’ मरीज़ों को लिखने न लिखने पर बहस छिड़ी हुई है। संसद में प्रस्तुत आर्थिक सर्वे के अनुसार, विश्व के कुल दवा उत्पादन में 20 प्रतिशत अंश के साथ भारत जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा निर्माता है। करीब 200 से अधिक मुल्कों को 50 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की दवाएं निर्यात होती हैं और सभी प्रकार के वैक्सीनों की 60 प्रतिशत भारत में तैयार होती हैं। अमेरिका से इतर भारत में एफडीए मानकों के अनुरूप दवाएं बनाने वाली दवा उत्पादन इकाइयां सबसे अधिक हैं। तभी तो भारत को ‘दुनिया का दवाखाना’ कहा जाता है। भारत देश ने अपने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 1.5 प्रतिशत खर्च का प्रावधान किया है। गैर-सरकारी इलाज के लिए लोगों को अपनी जेब से खर्च करना पड़ता है। किसी के ऋणी होने के पीछे इलाज पर होने वाले व्यय एक बड़ा कारण है। इसलिए पूछना तार्कि...
अजीज कुरैशी और स्वामी प्रसाद मौर्य

अजीज कुरैशी और स्वामी प्रसाद मौर्य

TOP STORIES, राष्ट्रीय
अजीज कुरैशी और स्वामी प्रसाद मौर्यकी तरह कोई “हिन्दू” नेता मुस्लिमों केलिए बोल देता तो क्या होता -सुप्रीम कोर्ट के जज कोर्ट कीTables पर ही “ताथा थैया” करके“तांडव” कर रहे होते पर अब चुप हैं - “मोहब्बत की दुकान” में नफरत का माल कैसे बेचा जा रहा है यह कांग्रेस के 83 वर्ष के अजीज कुरैशी के “जहरीले प्रवचनों” ने बता दिया - जनाब ने खुले आम “गृह युद्ध” की धमकी दे दी और कह दिया कि 1 - 2 करोड़ मुसलमान मरने के लिए तैयार बैठे हैं - वो धमकी दे गए कि हम कितने मार सकते हैं, इसका अंदाजा नहीं है आप लोगों को - एक घिसा पिटा narrative सेट करने में लगे हैं कि मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है जो एक हद तक बर्दाश्त करेंगे - कांग्रेस के हिंदुत्व की तरफ बढ़ते क़दमों पर नाराजगी जताते हुए कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आज हिंदुत्व की बात करते हैं, जय गंगा मैया, जय नर्मदा मैया कहते हैं, ये डूब मरने की बात है - भा...
न्यायपालिका अपराधियों का

न्यायपालिका अपराधियों का

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
न्यायपालिका अपराधियों कागठजोड़ दिखाई देता है लालू कीजमानत का केस देख कर -मीलॉर्ड रात को 9 बजे सुनवाईनहीं कर सकते थे क्या ?लालू मोदी की “गर्दन” दबानेकी बात कर रहा है, जानते हो ? CBI ने लालू की जमानत रद्द करने की मांग की थी जिस पर जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने शुक्रवार को मामले को सुनवाई के लिए लगाने पर ही सवाल खड़ा कर दिया और अगली तारीख 17 अक्टूबर, लगा दी - जजों ने इतने पुराने केस के लिए भी कह दिया कि इसे ऐसे दिन लगना चाहिए जब नए केसों की सुनवाई होती है, सोमवार और शुक्रवार इसमें शामिल नहीं हैं - दिसंबर, 2013 में सजा के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में पहली अपील दायर की थी लालू ने लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है जबकि अन्य 4 और केस में कुल मिला कर 32.5 साल की सजा हो चुकी है - एक केस में उसके वकील सिब्बल ने दलील दी की उसने साढ़े तीन साल यानि आधी सजा भुगत ली है और इसलिए...